West Bengal: SIR सुनवाई और NRC का डर, कोलकाता में बढ़ी बर्थ सर्टिफिकेट की मांग, KMC दफ्तरों में उमड़ी भीड़

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट में नाम बरकरार रखने और SIR (स्पेशल इंवेस्टिगेशन रिपोर्ट) की सुनवाई के लिए बुलाए जाने की आशंका के बीच लोग जरूरी दस्तावेज जुटाने में तेजी दिखा रहे हैं. इनमें सबसे ज्यादा मांग जन्म प्रमाण पत्र की है. चुनाव आयोग ने जिन दस्तावेजों की सूची जारी की है, उनमें बर्थ सर्टिफिकेट को प्राथमिक दस्तावेज माना गया है. इसी वजह से कोलकाता नगर निगम (KMC) के दफ्तर में इन दिनों लंबी कतारें दिख रही हैं. बढ़ती भीड़ को देखते हुए निगम ने स्लॉट की संख्या भी बढ़ा दी है. क्यों बढ़ी जन्म प्रमाण पत्र लेने की होड़? SIR की सुनवाई को लेकर लोगों में डर और अनिश्चितता बढ़ रही है. पार्क सर्कस की मुमताज बेगम को सुनवाई के लिए बुलाया गया है. अपने पति के साथ वह जन्म प्रमाण पत्र लेने आई थीं. उनका कहना है, “सुनवाई में किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसलिए सभी कागज़ पूरे रखने जरूरी हैं.” सिर्फ बुलाए गए लोग ही नहीं, जिनको नोटिस नहीं मिला है वे भी दस्तावेज जुटाने में लगे हैं. मेटियाबुरुज के तनवीर हुसैन को SIR की तरफ से कोई नोटिस नहीं आया, फिर भी वे बर्थ सर्टिफिकेट लेने पहुंचे. वह बताते हैं, “कपड़े की दुकान पर 300 रुपये रोज़ाना काम करता हूं, लेकिन आज सब काम छोड़कर आया हूं. मां का डिस्चार्ज सर्टिफिकेट तो है, पर असली जन्म प्रमाण पत्र चाहिए. अगर भविष्य में NRC जैसी स्थिति आई तो परेशानी न हो, इसलिए Certificate लेने आया हूं.” एलगिन रोड के उत्तम सिंह राय भी सुनवाई में नहीं बुलाए गए, लेकिन उनका असली बर्थ सर्टिफिकेट गुम हो गया है. वे कहते हैं, “मेरे पास केवल ज़ेरॉक्स कॉपी थी. मौजूदा स्थिति देखते हुए मैंने नया सर्टिफिकेट बनवाने का फैसला किया.” जन्म प्रमाण पत्र का स्लॉट कैसे बुक करें? कोलकाता नगर निगम ने जन्म प्रमाण पत्र लेने की प्रक्रिया और सरल कर दी है. अब व्हाट्सएप के जरिए ही स्लॉट बुक किया जा सकता है. स्लॉट बुकिंग नंबर 83359 99111 है. बस इस नंबर पर Hi भेजना है, और चैटबॉट आपको स्लॉट बुक करने का विकल्प देगा. दस्तावेज सही होने पर तय समय पर जाकर जन्म प्रमाण पत्र मिल जाएगा. स्लॉट बढ़ाए गए, प्रक्रिया हुई आसान  डिप्टी मेयर अतीन घोष ने बताया कि कोलकाता नगर निगम के व्हाट्सएप नंबर पर चैट बोर्ड में हाई भेजने पर, उनके पास स्लॉट बुक करने का विकल्प आएगा. दस्तावेज सही होने पर सर्टिफिकेट मिल जाएगा. स्लॉट बढ़ा दिए गए हैं. पहले एक दिन में 200 स्लॉट होते थे. अब इसे बढ़ाकर 300 कर दिया गया है. रविवार को छोड़कर बाकी सभी दिन कोलकाता नगर निगम से जन्म प्रमाण पत्र मिलेगा.

Jan 14, 2026 - 11:30
 0
West Bengal: SIR सुनवाई और NRC का डर, कोलकाता में बढ़ी बर्थ सर्टिफिकेट की मांग, KMC दफ्तरों में उमड़ी भीड़

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट में नाम बरकरार रखने और SIR (स्पेशल इंवेस्टिगेशन रिपोर्ट) की सुनवाई के लिए बुलाए जाने की आशंका के बीच लोग जरूरी दस्तावेज जुटाने में तेजी दिखा रहे हैं. इनमें सबसे ज्यादा मांग जन्म प्रमाण पत्र की है. चुनाव आयोग ने जिन दस्तावेजों की सूची जारी की है, उनमें बर्थ सर्टिफिकेट को प्राथमिक दस्तावेज माना गया है. इसी वजह से कोलकाता नगर निगम (KMC) के दफ्तर में इन दिनों लंबी कतारें दिख रही हैं. बढ़ती भीड़ को देखते हुए निगम ने स्लॉट की संख्या भी बढ़ा दी है.

क्यों बढ़ी जन्म प्रमाण पत्र लेने की होड़?

SIR की सुनवाई को लेकर लोगों में डर और अनिश्चितता बढ़ रही है. पार्क सर्कस की मुमताज बेगम को सुनवाई के लिए बुलाया गया है. अपने पति के साथ वह जन्म प्रमाण पत्र लेने आई थीं. उनका कहना है, “सुनवाई में किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसलिए सभी कागज़ पूरे रखने जरूरी हैं.” सिर्फ बुलाए गए लोग ही नहीं, जिनको नोटिस नहीं मिला है वे भी दस्तावेज जुटाने में लगे हैं.

मेटियाबुरुज के तनवीर हुसैन को SIR की तरफ से कोई नोटिस नहीं आया, फिर भी वे बर्थ सर्टिफिकेट लेने पहुंचे. वह बताते हैं, “कपड़े की दुकान पर 300 रुपये रोज़ाना काम करता हूं, लेकिन आज सब काम छोड़कर आया हूं. मां का डिस्चार्ज सर्टिफिकेट तो है, पर असली जन्म प्रमाण पत्र चाहिए. अगर भविष्य में NRC जैसी स्थिति आई तो परेशानी न हो, इसलिए Certificate लेने आया हूं.” एलगिन रोड के उत्तम सिंह राय भी सुनवाई में नहीं बुलाए गए, लेकिन उनका असली बर्थ सर्टिफिकेट गुम हो गया है. वे कहते हैं, “मेरे पास केवल ज़ेरॉक्स कॉपी थी. मौजूदा स्थिति देखते हुए मैंने नया सर्टिफिकेट बनवाने का फैसला किया.”

जन्म प्रमाण पत्र का स्लॉट कैसे बुक करें?

कोलकाता नगर निगम ने जन्म प्रमाण पत्र लेने की प्रक्रिया और सरल कर दी है. अब व्हाट्सएप के जरिए ही स्लॉट बुक किया जा सकता है. स्लॉट बुकिंग नंबर 83359 99111 है. बस इस नंबर पर Hi भेजना है, और चैटबॉट आपको स्लॉट बुक करने का विकल्प देगा. दस्तावेज सही होने पर तय समय पर जाकर जन्म प्रमाण पत्र मिल जाएगा.

स्लॉट बढ़ाए गए, प्रक्रिया हुई आसान 

डिप्टी मेयर अतीन घोष ने बताया कि कोलकाता नगर निगम के व्हाट्सएप नंबर पर चैट बोर्ड में हाई भेजने पर, उनके पास स्लॉट बुक करने का विकल्प आएगा. दस्तावेज सही होने पर सर्टिफिकेट मिल जाएगा. स्लॉट बढ़ा दिए गए हैं. पहले एक दिन में 200 स्लॉट होते थे. अब इसे बढ़ाकर 300 कर दिया गया है. रविवार को छोड़कर बाकी सभी दिन कोलकाता नगर निगम से जन्म प्रमाण पत्र मिलेगा.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow