Weather Forecast: यूपी-बिहार में आज बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, जानें दिल्ली समेत देश का मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर भारत में इस समय लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहे हैं. पहला सिस्टम सक्रिय हो चुका है, जिससे ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है तो वहीं दूसरा विक्षोभ 5 फरवरी की रात पहुंचेगा, जिसका असर 6 और 7 फरवरी को पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के रूप में दिखेगा. पहाड़ों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है.  दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में आज सुबह से ही बेहद घना कोहरा छाया हुआ है. मौसम विभाग ने आज मंगलवार (3 फरवरी) के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. सोमवार को दिनभर 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी थी. दिल्ली में इस सप्ताह बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन अगले सप्ताह की शुरुआत में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. अगले दो दिनों के दौरान दिल्ली-एनसीआर के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है.  कहां-कहां होगी बारिशमौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान, दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है. इससे फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है. यूपी में आज बारिश की संभावनाउत्तर प्रदेश में कोहरे के साथ ही बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. यूपी के दोनों संभाग के 25 जिलों में आज बारिश की संभावना है. इस दौरान तेज झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी. अगले 24 घंटे तक यह दौर बना रहेगा. उसके बाद फिर कोहरे की सफेद चादर छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में पश्चिमी यूपी के कई जिलों में अचानक अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी. लखनऊ मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को पश्चिमी यूपी के साथ पूर्वी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है. इस दौरान कुछ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं भी चलेगी. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं 4 फरवरी को यूपी के दोनों ही संभाग में कोहरे की सफेद चादर नजर आएगी.  कहां कैसा रहेगा मौसमगोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, अंबेडकर नगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, बलरामपुर, उन्नाव, कानपुर, जालौन, औरया, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी और कन्नौज में आज कोहरा नजर आएगा. मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुरादाबाद, हापुड़, संभल, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती में मौसम सामान्य रहेगा. बिहार का मौसमबिहार के 19 जिलों में आज घना कोहरा छाया हुआ है. सोमवार को छपरा में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे. यहां दृश्यता घटकर महज 50 मीटर तक सिमट गई. पटना मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है. इस बीच आज मौसम विभाग ने कई इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है. इसके चलते तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.  ये भी पढ़ें  पाकिस्तान की जेल से रिहा हुआ बालाघाट का प्रसन्नजीत, फोन कॉल पर बहन से बोला- मेरे पास टिकट नहीं है

Feb 3, 2026 - 08:30
 0
Weather Forecast: यूपी-बिहार में आज बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, जानें दिल्ली समेत देश का मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर भारत में इस समय लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहे हैं. पहला सिस्टम सक्रिय हो चुका है, जिससे ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है तो वहीं दूसरा विक्षोभ 5 फरवरी की रात पहुंचेगा, जिसका असर 6 और 7 फरवरी को पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के रूप में दिखेगा. पहाड़ों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है. 

दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में आज सुबह से ही बेहद घना कोहरा छाया हुआ है. मौसम विभाग ने आज मंगलवार (3 फरवरी) के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. सोमवार को दिनभर 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी थी. दिल्ली में इस सप्ताह बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन अगले सप्ताह की शुरुआत में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. अगले दो दिनों के दौरान दिल्ली-एनसीआर के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है. 

कहां-कहां होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान, दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है. इससे फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

यूपी में आज बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश में कोहरे के साथ ही बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. यूपी के दोनों संभाग के 25 जिलों में आज बारिश की संभावना है. इस दौरान तेज झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी. अगले 24 घंटे तक यह दौर बना रहेगा. उसके बाद फिर कोहरे की सफेद चादर छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में पश्चिमी यूपी के कई जिलों में अचानक अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी.

लखनऊ मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को पश्चिमी यूपी के साथ पूर्वी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है. इस दौरान कुछ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं भी चलेगी. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं 4 फरवरी को यूपी के दोनों ही संभाग में कोहरे की सफेद चादर नजर आएगी. 

कहां कैसा रहेगा मौसम
गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, अंबेडकर नगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, बलरामपुर, उन्नाव, कानपुर, जालौन, औरया, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी और कन्नौज में आज कोहरा नजर आएगा. मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुरादाबाद, हापुड़, संभल, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती में मौसम सामान्य रहेगा.

बिहार का मौसम
बिहार के 19 जिलों में आज घना कोहरा छाया हुआ है. सोमवार को छपरा में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे. यहां दृश्यता घटकर महज 50 मीटर तक सिमट गई. पटना मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है. इस बीच आज मौसम विभाग ने कई इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है. इसके चलते तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. 

ये भी पढ़ें 

पाकिस्तान की जेल से रिहा हुआ बालाघाट का प्रसन्नजीत, फोन कॉल पर बहन से बोला- मेरे पास टिकट नहीं है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow