Watch: यशस्वी जायसवाल पर छाया बॉर्डर-2 का खुमार, बाथरूम में गाना गाकर किया शेयर; वीडियो वायरल
यशस्वी जायसवाल अभी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. वह न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी वह नहीं चुने गए हैं. 26 जनवरी से पहले उन्होंने बॉर्डर-2 का एक गाना गाते हुए अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसे वह अपने दिलों दिमाग से निकाल नहीं पा रहे हैं. यशस्वी जायसवाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बाथरूम में अपने चेहरे को साफ कर रहे हैं. उनके हाथ में उनका फोन है, जिससे वह वीडियो बना रहे हैं. वह बॉर्डर फिल्म का गाना "संदेशे आते हैं" गा रहे हैं. वह तेज आवाज में गाना गा रहे हैं. इस वीडियो के साथ जायसवाल ने बताया कि वह इस गाने को अपने दिमाग से निकाल नहीं पा रहे हैं, वह बार बार इस गाने को गुनगुना रहे हैं. यानी उन्हें ये गाना बहुत पसंद आया है. इस वीडियो के साथ यशस्वी ने कैप्शन में लिखा, "क्या गाना है, अपने दिमाग से इसे निकाल नहीं पा रहा हूं. ये गाना मुझे बहुत पसंद आ गया है." Absolute masterpiece Blessed my ears https://t.co/bVx5du7GX8 pic.twitter.com/j6M7EC50SS — Sawai96 (@Aspirant_9457) January 25, 2026 टी20 टीम से बाहर चल रहे यशस्वी जायसवाल मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में खेल सकते थे, लेकिन खबर है कि पेट की समस्या दोबारा होने से वह छठे राउंड के मैच में नहीं खेल पाए. बता दें कि दिसंबर, 2025 में राजस्थान के खिलाफ मैच के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था. उनकी गेस्ट्रोएंटराइटिस की दिक्कत सामने आई थी. इसके बाद यशस्वी जायसवाल विजय हजारे ट्रॉफी के 3 मैचों में खेले थे, जिसमें वह बड़ा स्कोर नहीं बना पाए. बता दें कि यशस्वी शुक्रवार रात मुंबई में बॉर्डर-2 फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर गए थे. स्क्रीनिंग परसनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, केएल राहुल और उनकी पत्नी आथिया शेट्टी, सोनम बाजवा, अन्या सिंह, मेधा राणा, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कई सितारें पहुंचे थे.
यशस्वी जायसवाल अभी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. वह न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी वह नहीं चुने गए हैं. 26 जनवरी से पहले उन्होंने बॉर्डर-2 का एक गाना गाते हुए अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसे वह अपने दिलों दिमाग से निकाल नहीं पा रहे हैं.
यशस्वी जायसवाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बाथरूम में अपने चेहरे को साफ कर रहे हैं. उनके हाथ में उनका फोन है, जिससे वह वीडियो बना रहे हैं. वह बॉर्डर फिल्म का गाना "संदेशे आते हैं" गा रहे हैं. वह तेज आवाज में गाना गा रहे हैं.
इस वीडियो के साथ जायसवाल ने बताया कि वह इस गाने को अपने दिमाग से निकाल नहीं पा रहे हैं, वह बार बार इस गाने को गुनगुना रहे हैं. यानी उन्हें ये गाना बहुत पसंद आया है. इस वीडियो के साथ यशस्वी ने कैप्शन में लिखा, "क्या गाना है, अपने दिमाग से इसे निकाल नहीं पा रहा हूं. ये गाना मुझे बहुत पसंद आ गया है."
Absolute masterpiece
Blessed my ears https://t.co/bVx5du7GX8 pic.twitter.com/j6M7EC50SS — Sawai96 (@Aspirant_9457) January 25, 2026
टी20 टीम से बाहर चल रहे यशस्वी जायसवाल मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में खेल सकते थे, लेकिन खबर है कि पेट की समस्या दोबारा होने से वह छठे राउंड के मैच में नहीं खेल पाए. बता दें कि दिसंबर, 2025 में राजस्थान के खिलाफ मैच के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था. उनकी गेस्ट्रोएंटराइटिस की दिक्कत सामने आई थी.
इसके बाद यशस्वी जायसवाल विजय हजारे ट्रॉफी के 3 मैचों में खेले थे, जिसमें वह बड़ा स्कोर नहीं बना पाए. बता दें कि यशस्वी शुक्रवार रात मुंबई में बॉर्डर-2 फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर गए थे. स्क्रीनिंग पर
सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, केएल राहुल और उनकी पत्नी आथिया शेट्टी, सोनम बाजवा, अन्या सिंह, मेधा राणा, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कई सितारें पहुंचे थे.
What's Your Reaction?