Watch: भारत पर हमले की नाकाम कोशिशें करता रहा पाकिस्तान, सेना ने PAK आर्मी के चेक पोस्ट को ही उड़ा दिया; आतंकी लॉन्च पैड भी तबाह

Operation Sindoor: पाकिस्तान की तरफ से लगातार भारत पर ड्रोन से अटैक करने की कोशिश की जा रही है. बीती रात (09 मई, 2025) को भी पाकिस्तान की तरफ से भारत के कई शहरों पर मिसाइल गिराने की कोशिश की गई, लेकिन भारत ने उसकी सारी कोशिशें नाकाम कर दीं. पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत ने पाकिस्तान के चेक पोस्ट को ही उड़ा दिया. साथ ही आतंकी लॉन्च पैड को भी तबाह कर दिया. इसका वीडियो अब सामने आया है. जम्मू के पास भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियों और आतंकवादी लॉन्च पैड्स को तबाह कर दिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक झटके में लॉन्च पैड्स को तबाह कर दिया गया है. पाकिस्तान की तरफ से बीती रात जम्मू कश्मीर से लेकर गुजरात तक 26 स्थानों पर ड्रोन हमले किए. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से हवाई अड्डों और वायुसेना ठिकानों पर किए गए हमलों को विफल कर दिया गया.  #WATCH | Pakistani Posts and Terrorist Launch Pads from where Tube Launched Drones were also being launched, have been destroyed by the Indian Army positioned near Jammu: Defence Sources(Source - Defence Sources) pic.twitter.com/7j9YVgmxWw — ANI (@ANI) May 10, 2025   आज सुबह श्रीनगर में सुनाई दीं विस्फोटों की आवाज भारतीय सेना द्वारा कई स्थानों पर पाकिस्तान के ड्रोन हमलों को शुक्रवार देर रात विफल किए जाने के कुछ घंटों बाद श्रीनगर शहर में आज सुबह कई विस्फोटों की आवाज सुनी गई. अधिकारियों ने बताया कि हवाई अड्डे सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के पास विस्फोटों की आवाज सुनी गई. विस्फोटों की आवाज सुनाई देते ही शहर में सायरन बजने लगे. अधिकारियों ने बताया कि शहर और घाटी के अधिकतर हिस्सों में बिजली काट दी गई. ये भी पढ़ें- India-Pakistan Tension: 'हम जंग की दहलीज पर, हिसाब बराबर करेंगे', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर भारत को उकसाया

May 10, 2025 - 10:30
 0
Watch: भारत पर हमले की नाकाम कोशिशें करता रहा पाकिस्तान, सेना ने PAK आर्मी के चेक पोस्ट को ही उड़ा दिया; आतंकी लॉन्च पैड भी तबाह

Operation Sindoor: पाकिस्तान की तरफ से लगातार भारत पर ड्रोन से अटैक करने की कोशिश की जा रही है. बीती रात (09 मई, 2025) को भी पाकिस्तान की तरफ से भारत के कई शहरों पर मिसाइल गिराने की कोशिश की गई, लेकिन भारत ने उसकी सारी कोशिशें नाकाम कर दीं. पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत ने पाकिस्तान के चेक पोस्ट को ही उड़ा दिया. साथ ही आतंकी लॉन्च पैड को भी तबाह कर दिया. इसका वीडियो अब सामने आया है.

जम्मू के पास भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियों और आतंकवादी लॉन्च पैड्स को तबाह कर दिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक झटके में लॉन्च पैड्स को तबाह कर दिया गया है. पाकिस्तान की तरफ से बीती रात जम्मू कश्मीर से लेकर गुजरात तक 26 स्थानों पर ड्रोन हमले किए. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से हवाई अड्डों और वायुसेना ठिकानों पर किए गए हमलों को विफल कर दिया गया. 

 

आज सुबह श्रीनगर में सुनाई दीं विस्फोटों की आवाज

भारतीय सेना द्वारा कई स्थानों पर पाकिस्तान के ड्रोन हमलों को शुक्रवार देर रात विफल किए जाने के कुछ घंटों बाद श्रीनगर शहर में आज सुबह कई विस्फोटों की आवाज सुनी गई. अधिकारियों ने बताया कि हवाई अड्डे सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के पास विस्फोटों की आवाज सुनी गई. विस्फोटों की आवाज सुनाई देते ही शहर में सायरन बजने लगे. अधिकारियों ने बताया कि शहर और घाटी के अधिकतर हिस्सों में बिजली काट दी गई.

ये भी पढ़ें-

India-Pakistan Tension: 'हम जंग की दहलीज पर, हिसाब बराबर करेंगे', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर भारत को उकसाया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow