Watch: 'डरे पाकिस्तान वाले...', धर्मशाला में मैच रद्द होने के बाद बोला फैन; जय हिन्द के लगे नारे
IPL 2025 : जब धर्मशाला में चल रहे पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच को रोका गया तब सभी चिंतित हो गए, प्लेयर्स को तुरंत स्टेडियम से होटल रवाना किया गया और दर्शकों को भी घर जाने के लिए बोल दिया गया. यहां तक कि खुद आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल बॉउंड्री के पास आकर लोगों से जल्द से जल्द बाहर जाने की अपील करने लगे. हालांकि स्टेडियम में बैठे लोगों में बिलकुल भी डर नहीं था, लोगों ने भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए. धर्मशाला स्टेडियम की सभी फ्लड लाइट्स बंद करने से पहले दर्शकों को बोला जा चुका था कि आप स्टेडियम खाली करने लग जाएं, मैच अब नहीं होगा. एक-एक करके सभी लाइट्स बंद होने लगी और फिर पूरा ब्लैक आउट हो गया. इस दौरान पंजाब किंग्स की मालकिन, श्रेयस अय्यर भी बाहर जाते हुए दिखे. कुछ ही मिनटों में सभी प्लेयर्स को होटल के लिए रवाना कर दिया गया. जब दर्शक बाहर निकल रहे थे तब सुधीर नाम के एक फैन ने एएनआई द्वारा पूछने पर कहा, "मैच सुरक्षा कारणों से रोक दिया गया. हमें किस बात का डर है, हम तो अपने देश में हैं. डरना चाहिए तो पाकिस्तान वालों को." इसके बाद उन्होंने भारत माता की जय का नारा लगाया. #WATCH | Dharamshala: Sudhir, a cricket fan says, "The match has been called off because of security reasons. What do we have to be afraid of? We are in our country. If anyone, it should be Pakistan who should be afraid. Bharat Mata ki Jai." https://t.co/N3YDWolW07 pic.twitter.com/QjiNCQn9sZ — ANI (@ANI) May 8, 2025 स्टेडियम से निकलते हुए लोगों में गुस्सा भी था, सभी पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे. आपको बता दें कि पाकिस्तान में आतंकी हमले के बाद भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला किया. इसके बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. ये दर्शाता है कि पाकिस्तान सेना किस तरह आतंकवादियों के साथ मिलकर काम करती है. #WATCH | Dharamshala, Himachal Pradesh: People chant 'Pakistan murdabad' slogans as IPL match between Delhi Capitals and Punjab Kings called off after Pakistan launched missiles and drones into India, which were intercepted and neutralised by India's air defence system. pic.twitter.com/SndYr1oGTs — ANI (@ANI) May 8, 2025 IPL 2025 रद्द हो गया है? जी हाँ, IPL 2025 का आयोजन सच में रद्द हो गया है. बीसीसीआई की तरफ से इसको लेकर जानकारी दी गई. बोर्ड ने केंद्र, सभी फ्रेंचाइजियों और हितधारकों के साथ मिलकर ये फैसला लिया है. आईपीएल 2025 के लीग स्टेज में अभी कुल 13 मैच बचे हुए हैं, जबकि कोई टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई है.
IPL 2025 : जब धर्मशाला में चल रहे पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच को रोका गया तब सभी चिंतित हो गए, प्लेयर्स को तुरंत स्टेडियम से होटल रवाना किया गया और दर्शकों को भी घर जाने के लिए बोल दिया गया. यहां तक कि खुद आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल बॉउंड्री के पास आकर लोगों से जल्द से जल्द बाहर जाने की अपील करने लगे. हालांकि स्टेडियम में बैठे लोगों में बिलकुल भी डर नहीं था, लोगों ने भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए.
धर्मशाला स्टेडियम की सभी फ्लड लाइट्स बंद करने से पहले दर्शकों को बोला जा चुका था कि आप स्टेडियम खाली करने लग जाएं, मैच अब नहीं होगा. एक-एक करके सभी लाइट्स बंद होने लगी और फिर पूरा ब्लैक आउट हो गया. इस दौरान पंजाब किंग्स की मालकिन, श्रेयस अय्यर भी बाहर जाते हुए दिखे. कुछ ही मिनटों में सभी प्लेयर्स को होटल के लिए रवाना कर दिया गया.
जब दर्शक बाहर निकल रहे थे तब सुधीर नाम के एक फैन ने एएनआई द्वारा पूछने पर कहा, "मैच सुरक्षा कारणों से रोक दिया गया. हमें किस बात का डर है, हम तो अपने देश में हैं. डरना चाहिए तो पाकिस्तान वालों को." इसके बाद उन्होंने भारत माता की जय का नारा लगाया.
#WATCH | Dharamshala: Sudhir, a cricket fan says, "The match has been called off because of security reasons. What do we have to be afraid of? We are in our country. If anyone, it should be Pakistan who should be afraid. Bharat Mata ki Jai." https://t.co/N3YDWolW07 pic.twitter.com/QjiNCQn9sZ — ANI (@ANI) May 8, 2025
स्टेडियम से निकलते हुए लोगों में गुस्सा भी था, सभी पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे. आपको बता दें कि पाकिस्तान में आतंकी हमले के बाद भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला किया. इसके बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. ये दर्शाता है कि पाकिस्तान सेना किस तरह आतंकवादियों के साथ मिलकर काम करती है.
#WATCH | Dharamshala, Himachal Pradesh: People chant 'Pakistan murdabad' slogans as IPL match between Delhi Capitals and Punjab Kings called off after Pakistan launched missiles and drones into India, which were intercepted and neutralised by India's air defence system. pic.twitter.com/SndYr1oGTs — ANI (@ANI) May 8, 2025
IPL 2025 रद्द हो गया है?
जी हाँ, IPL 2025 का आयोजन सच में रद्द हो गया है. बीसीसीआई की तरफ से इसको लेकर जानकारी दी गई. बोर्ड ने केंद्र, सभी फ्रेंचाइजियों और हितधारकों के साथ मिलकर ये फैसला लिया है. आईपीएल 2025 के लीग स्टेज में अभी कुल 13 मैच बचे हुए हैं, जबकि कोई टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई है.
What's Your Reaction?