Watch: जीत के जश्न में खूब नाचे वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन, किया भांगड़ा

दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल ड्रा होने के साथ ईस्ट जोन चैंपियन बन गई, जिन्होंने साउथ जोन के खिलाफ खिताबी मुकाबले की पहली पारी में 708 रन बनाए थे. चैंपियन बनने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने कप्तान ईशान किशन के साथ ग्राउंड पर भांगड़ा किया, पूरी टीम जमकर नाची. बीसीसीआई ने जीत के जश्न का वीडियो शेयर किया. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए दलीप ट्रॉफी के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट जोन ने 708 रन बनाए थे. वैभव सूर्यवंशी (44) ने अभिमन्यु ईश्वरन (72) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की थी. अच्छी शुरुआत के बाद ईशान किशन ने ऐतिहासिक पारी खेली, उन्होंने दोहरा शतक जड़ा. ईशान ने 270 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 7 छक्के और 30 चौके लगाए. साउथ जोन की पहली पारी 336 रनों पर सिमट गई, यहीं लगभग तय हो गया था कि ईस्ट जोन चैंपियन बनेगी. चैंपियन बनने पर खूब नाचे वैभव-ईशान बीसीसीआई ने जीत के जश्न का वीडियो शेयर किया. ईस्ट जोन की पूरी टीम ने ग्राउंड पर डांस किया. वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन इस दौरान जमकर नाचे, उन्होंने भांगड़ा किया. बता दें कि ईशान किशन को फाइनल का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया. उन्होंने पहली पारी में 270 और दूसरी पारी में 80 रन बनाए थे. Handshakes in the middle to conclude a fantastic Final ????East Zone clinch the #DuleepTrophy 2026 title by virtue of first-innings lead ????#EZvSZ pic.twitter.com/4DJjNHkAHD — BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 10, 2026 यह भी पढ़ें- शूटिंग खत्म! अब नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा, तस्वीर देख खुश हो जाएगा फैंस का दिल फाइनल ड्रा होने पर ईस्ट जोन कैसे बनी चैंपियन? पहली पारी में 372 रनों की बढ़त लेने के बाद ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में 388 रन बनाए, चौथे दिन के अंत तक जब टीम ने अपनी दूसरी पारी घोषित नहीं की तब कई लोगों के मन में विचार आने लगा कि आखिर क्यों ये टीम जीतना नहीं चाहती. आपको बता दें कि रणजी ट्रॉफी या दलीप ट्रॉफी के फाइनल के लिए नियम है कि अगर ये ड्रा होता है तो जिस टीम के पहली पारी में ज्यादा रन होंगे, उसे चैंपियन घोषित किया जाएगा. यही वजह थी कि ईशान किशन एंड टीम ने चौथे दिन पारी घोषित नहीं की थी. दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल ड्रा पर समाप्त होते ही ईस्ट जोन चैंपियन बन गई. यह भी पढ़ें- BCCI ने किया हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का एलान, पंजाब किंग्स के इस गेंदबाज को मिली जगह तिलक वर्मा बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट फाइनल हारने वाली टीम साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा को दलीप ट्रॉफी 2026 का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया. उन्होंने सेमीफाइनल मैच की पहली पारी में नाबाद शतक (116) था, दूसरी पारी में 51 रन बनाकर नाबाद रहे थे. फाइनल की पहली पारी में उन्होंने शानदार पारी खेली, हालांकि उनकी किस्मत बुरी रही और वह अपने शतक से 1 रन से चूक गए. उन्होंने 3 पारियों में कुल 266 रन बनाए.

Sep 10, 2026 - 18:30
 0
Watch: जीत के जश्न में खूब नाचे वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन, किया भांगड़ा

दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल ड्रा होने के साथ ईस्ट जोन चैंपियन बन गई, जिन्होंने साउथ जोन के खिलाफ खिताबी मुकाबले की पहली पारी में 708 रन बनाए थे. चैंपियन बनने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने कप्तान ईशान किशन के साथ ग्राउंड पर भांगड़ा किया, पूरी टीम जमकर नाची. बीसीसीआई ने जीत के जश्न का वीडियो शेयर किया.

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए दलीप ट्रॉफी के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट जोन ने 708 रन बनाए थे. वैभव सूर्यवंशी (44) ने अभिमन्यु ईश्वरन (72) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की थी. अच्छी शुरुआत के बाद ईशान किशन ने ऐतिहासिक पारी खेली, उन्होंने दोहरा शतक जड़ा. ईशान ने 270 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 7 छक्के और 30 चौके लगाए. साउथ जोन की पहली पारी 336 रनों पर सिमट गई, यहीं लगभग तय हो गया था कि ईस्ट जोन चैंपियन बनेगी.

चैंपियन बनने पर खूब नाचे वैभव-ईशान

बीसीसीआई ने जीत के जश्न का वीडियो शेयर किया. ईस्ट जोन की पूरी टीम ने ग्राउंड पर डांस किया. वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन इस दौरान जमकर नाचे, उन्होंने भांगड़ा किया. बता दें कि ईशान किशन को फाइनल का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया. उन्होंने पहली पारी में 270 और दूसरी पारी में 80 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें- शूटिंग खत्म! अब नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा, तस्वीर देख खुश हो जाएगा फैंस का दिल

फाइनल ड्रा होने पर ईस्ट जोन कैसे बनी चैंपियन?

पहली पारी में 372 रनों की बढ़त लेने के बाद ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में 388 रन बनाए, चौथे दिन के अंत तक जब टीम ने अपनी दूसरी पारी घोषित नहीं की तब कई लोगों के मन में विचार आने लगा कि आखिर क्यों ये टीम जीतना नहीं चाहती. आपको बता दें कि रणजी ट्रॉफी या दलीप ट्रॉफी के फाइनल के लिए नियम है कि अगर ये ड्रा होता है तो जिस टीम के पहली पारी में ज्यादा रन होंगे, उसे चैंपियन घोषित किया जाएगा. यही वजह थी कि ईशान किशन एंड टीम ने चौथे दिन पारी घोषित नहीं की थी. दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल ड्रा पर समाप्त होते ही ईस्ट जोन चैंपियन बन गई.

यह भी पढ़ें- BCCI ने किया हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का एलान, पंजाब किंग्स के इस गेंदबाज को मिली जगह

तिलक वर्मा बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

फाइनल हारने वाली टीम साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा को दलीप ट्रॉफी 2026 का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया. उन्होंने सेमीफाइनल मैच की पहली पारी में नाबाद शतक (116) था, दूसरी पारी में 51 रन बनाकर नाबाद रहे थे. फाइनल की पहली पारी में उन्होंने शानदार पारी खेली, हालांकि उनकी किस्मत बुरी रही और वह अपने शतक से 1 रन से चूक गए. उन्होंने 3 पारियों में कुल 266 रन बनाए.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow