Watch: क्रिकेट मैदान के बीचों-बीच पलाश मुच्छल ने किया स्मृति मंधाना को प्रपोज, 2 दिन बाद है शादी
भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधना की शादी 23 नवंबर को पलाश मुच्छल से होने वाली है. इससे 2 दिन पहले पलाश ने एक क्यूट वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने मंधाना को एक बड़ा सरप्राइज दिया. वह मंधाना की आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें डीवाई पाटिल स्टेडियम के बीचों-बीच लेकर आए. इंदौर के रहने वाले पलाश मुच्छल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया. वह स्मृति मंधाना को मैदान लेकर आए, लेकिन इस दौरान उनकी आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी. मंधाना लाल रंग की ड्रेस में खूबसूरत लग रही थी. फिर पलाश उन्हें पिच के पास लेकर आए, यानी ग्राउंड के बीचों बीच. उन्होंने मंधाना की आंखों से पट्टी निकाली और घुटनों के बल बैठ उन्हें प्रपोज किया. फिर मंधाना ने हां कहा, तो पलाश ने उन्हें अंगूठी पहनाई और अपनी दिल की बात कही. इस वीडियो के साथ पलाश ने कैप्शन में लिखा, "उन्होंने हां कहा." दोनों ने साथ में क्वालिटी समय बिताया, एक दूसरे को गले लगाया. पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना को एक गुलाब के फूलों का गुलदस्ता दिया. फिर वहां दोनों के दोस्त भी पहुंचे और सभी ने मिलकर डांस किया. View this post on Instagram A post shared by Palaash Muchhal (@palash_muchhal) डीवीआई पाटिल स्टेडियम स्मृति मंधाना के लिए एक खास जगह है, इसी ग्राउंड पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना पहला वर्ल्ड कप खिताब जीता था. इसी दौरान ये खबर आई थी कि स्मृति मंधाना वर्ल्ड कप के बाद शादी करने जा रही हैं. View this post on Instagram A post shared by Jemimah Jessica Rodrigues (@jemimahrodrigues) शादी में पहुंचेंगे कई सितारे स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर, 2025 को है. शादी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत अधिकतर प्लेयर्स आएंगे. बॉलीवुड से जुड़े लोग भी इस शादी में आ सकते हैं. खबर है कि दोनों 2019 से एक दूसरे को जानते हैं.
भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधना की शादी 23 नवंबर को पलाश मुच्छल से होने वाली है. इससे 2 दिन पहले पलाश ने एक क्यूट वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने मंधाना को एक बड़ा सरप्राइज दिया. वह मंधाना की आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें डीवाई पाटिल स्टेडियम के बीचों-बीच लेकर आए.
इंदौर के रहने वाले पलाश मुच्छल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया. वह स्मृति मंधाना को मैदान लेकर आए, लेकिन इस दौरान उनकी आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी. मंधाना लाल रंग की ड्रेस में खूबसूरत लग रही थी. फिर पलाश उन्हें पिच के पास लेकर आए, यानी ग्राउंड के बीचों बीच. उन्होंने मंधाना की आंखों से पट्टी निकाली और घुटनों के बल बैठ उन्हें प्रपोज किया. फिर मंधाना ने हां कहा, तो पलाश ने उन्हें अंगूठी पहनाई और अपनी दिल की बात कही. इस वीडियो के साथ पलाश ने कैप्शन में लिखा, "उन्होंने हां कहा."
दोनों ने साथ में क्वालिटी समय बिताया, एक दूसरे को गले लगाया. पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना को एक गुलाब के फूलों का गुलदस्ता दिया. फिर वहां दोनों के दोस्त भी पहुंचे और सभी ने मिलकर डांस किया.
View this post on Instagram
डीवीआई पाटिल स्टेडियम स्मृति मंधाना के लिए एक खास जगह है, इसी ग्राउंड पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना पहला वर्ल्ड कप खिताब जीता था. इसी दौरान ये खबर आई थी कि स्मृति मंधाना वर्ल्ड कप के बाद शादी करने जा रही हैं.
View this post on Instagram
शादी में पहुंचेंगे कई सितारे
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर, 2025 को है. शादी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत अधिकतर प्लेयर्स आएंगे. बॉलीवुड से जुड़े लोग भी इस शादी में आ सकते हैं. खबर है कि दोनों 2019 से एक दूसरे को जानते हैं.
What's Your Reaction?