Volvo Bus Caught Fire: चलती वोल्वो में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए बस से कूदे 20 लोग, जानें

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में तड़के एक प्राइवेट लग्जरी बस में आग लग गई. इस दर्दनाक घटना में कई लोगों के जिंदा जलने की खबर है. यह दुर्घटना हैदराबाद-बेंगलुरु नेशनल हाईवे पर चिन्ना टेकुरु गांव के पास हुई. घटनास्थल से ली गई तस्वीरों में जली हुई बस दिखाई दे रही है. वोल्वो आधी रात के आस-पास हैदराबाद से बेंगलुरु के लिए रवाना हुई. सुबह करीब साढ़े तीन बजे जब बस नेशनल हाईवे 44 (NH-44) पर कुरनूल के पास पहुंची तो एक दोपहिया वाहन से उसकी टक्कर हो गई. पुलिस को शक है कि दोपहिया वाहन बस के पिछले हिस्से के नीचे फंस गया, जिससे चिंगारी निकली. सूत्रों के अनुसार, बस 40 यात्रियों को बेंगलुरु ले जा रही थी. हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया. (ये एक ब्रेकिंग ख़बर है इसे लगातार अपडेट किया जा रहा है)

Oct 24, 2025 - 09:30
 0
Volvo Bus Caught Fire: चलती वोल्वो में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए बस से कूदे 20 लोग, जानें

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में तड़के एक प्राइवेट लग्जरी बस में आग लग गई. इस दर्दनाक घटना में कई लोगों के जिंदा जलने की खबर है. यह दुर्घटना हैदराबाद-बेंगलुरु नेशनल हाईवे पर चिन्ना टेकुरु गांव के पास हुई. घटनास्थल से ली गई तस्वीरों में जली हुई बस दिखाई दे रही है.

वोल्वो आधी रात के आस-पास हैदराबाद से बेंगलुरु के लिए रवाना हुई. सुबह करीब साढ़े तीन बजे जब बस नेशनल हाईवे 44 (NH-44) पर कुरनूल के पास पहुंची तो एक दोपहिया वाहन से उसकी टक्कर हो गई. पुलिस को शक है कि दोपहिया वाहन बस के पिछले हिस्से के नीचे फंस गया, जिससे चिंगारी निकली. सूत्रों के अनुसार, बस 40 यात्रियों को बेंगलुरु ले जा रही थी. हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया.

(ये एक ब्रेकिंग ख़बर है इसे लगातार अपडेट किया जा रहा है)

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow