दिग्विजय सिंह के RSS वाले बयान पर दो गुटों में बंटी कांग्रेस! जानें शशि थरूर समेत किसने क्या कहा

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने शनिवार (27 दिसंबर) को एक्स पर पीएम मोदी और लाल कृष्ण आडवाणी की एक पुरानी फोटो शेयर की थी, जिसमें नरेंद्र मोदी जमीन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो को शेयर कर उन्होंने RSS की संगठनात्मक शक्ति की तारीफ की थी, जिसे लेकर अब कांग्रेस दो गुटों में बंटती नजर आ रही है. दिग्विजय के बयान से भड़के पवन खेड़ान्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने रविवार को दिग्विजय सिंह के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि संघ से सीखने को कुछ नहीं है. संघ पर तीखा प्रहार करते हुए खेड़ा ने आरएसएस की तुलना महात्मा गांधी की हत्या करने वाले हिंदुत्ववादी विचारक नाथूराम गोडसे से की. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि आरएसएस से सीखने को कुछ नहीं है. गोडसे के लिए कुख्यात संगठन गांधी द्वारा स्थापित संगठन को क्या सिखा सकता है?. दिग्विजय के समर्थन में शशि थरूर वहीं दूसरी ओर दिग्विजय सिंह के आरएसएस की संगठनात्मक शक्ति की प्रशंसा करने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि मैं भी चाहता हूं कि हमारा संगठन मजबूत हो. हमारे संगठन में अनुशासन होना चाहिए. दिग्विजय सिंह खुद इस बारे में बोल सकते हैं. सचिन पायलट ने क्या कहाकांग्रेस नेता सचिन पायलट ने रविवार को कहा कि विपक्षी दल एकजुट है, लेकिन हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है. यह बात उन्होंने दिग्विजय सिंह द्वारा आरएसएस की संगठनात्मक क्षमता के बारे में की गई टिप्पणियों के बाद कही, जिससे कांग्रेस के भीतर विवाद की अफवाहें फैल गईं हैं. एएनआई के मुताबिक राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस के भीतर वैचारिक मतभेद की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट है. देश को एक मजबूत विपक्ष की जरूरत है. हमारा उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है और हमारी पार्टी में हमें अपने विचार व्यक्त करने का पूरा अधिकार है. ये भी पढ़ें 'ऑपरेशन सिंदूर, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन और राम मंदिर में...', मन की बात में PM मोदी ने गिनाई 2025 में भारत की उपलब्धियां

Dec 28, 2025 - 15:30
 0
दिग्विजय सिंह के RSS वाले बयान पर दो गुटों में बंटी कांग्रेस! जानें शशि थरूर समेत किसने क्या कहा

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने शनिवार (27 दिसंबर) को एक्स पर पीएम मोदी और लाल कृष्ण आडवाणी की एक पुरानी फोटो शेयर की थी, जिसमें नरेंद्र मोदी जमीन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो को शेयर कर उन्होंने RSS की संगठनात्मक शक्ति की तारीफ की थी, जिसे लेकर अब कांग्रेस दो गुटों में बंटती नजर आ रही है.

दिग्विजय के बयान से भड़के पवन खेड़ा
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने रविवार को दिग्विजय सिंह के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि संघ से सीखने को कुछ नहीं है. संघ पर तीखा प्रहार करते हुए खेड़ा ने आरएसएस की तुलना महात्मा गांधी की हत्या करने वाले हिंदुत्ववादी विचारक नाथूराम गोडसे से की. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि आरएसएस से सीखने को कुछ नहीं है. गोडसे के लिए कुख्यात संगठन गांधी द्वारा स्थापित संगठन को क्या सिखा सकता है?.

दिग्विजय के समर्थन में शशि थरूर 
वहीं दूसरी ओर दिग्विजय सिंह के आरएसएस की संगठनात्मक शक्ति की प्रशंसा करने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि मैं भी चाहता हूं कि हमारा संगठन मजबूत हो. हमारे संगठन में अनुशासन होना चाहिए. दिग्विजय सिंह खुद इस बारे में बोल सकते हैं.

सचिन पायलट ने क्या कहा
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने रविवार को कहा कि विपक्षी दल एकजुट है, लेकिन हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है. यह बात उन्होंने दिग्विजय सिंह द्वारा आरएसएस की संगठनात्मक क्षमता के बारे में की गई टिप्पणियों के बाद कही, जिससे कांग्रेस के भीतर विवाद की अफवाहें फैल गईं हैं.

एएनआई के मुताबिक राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस के भीतर वैचारिक मतभेद की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट है. देश को एक मजबूत विपक्ष की जरूरत है. हमारा उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है और हमारी पार्टी में हमें अपने विचार व्यक्त करने का पूरा अधिकार है.

ये भी पढ़ें

'ऑपरेशन सिंदूर, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन और राम मंदिर में...', मन की बात में PM मोदी ने गिनाई 2025 में भारत की उपलब्धियां

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow