Venkatesh Iyer IPL 2026: सिर्फ 7 करोड़ में बिके वेंकटेश अय्यर, पिछले साल से करीब 70 प्रतिशत कम मिला पैसा; इस टीम ने खरीदा

वेंकटेश अय्यर पहली बार कोलकाता नाइट राइडर्स के आलावा किसी और आईपीएल टीम के लिए खेलेंगे, हालांकि ऑक्शन में केकेआर ने भी उनपर बोली लगाई थी लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने वो बोली जीती. केकेआर के लिए पिछले साल उनकी सैलरी 23.75 करोड़ रुपये थी, लेकिन इस बार ये 10 करोड़ से भी कम है. वेंकटेश अय्यर आईपीएल 2026 प्राइस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने वेंकटेश अय्यर को 7 करोड़ रुपये में खरीदा है. अय्यर अपने आईपीएल डेब्यू से केकेआर के साथ थे, लेकिन अब विराट कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करेंगे. अय्यर का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था, हालांकि उनकी सैलरी पिछले साल की तुलना में 16.75 करोड़ रुपये कम है.  वेंकटेश अय्यर आईपीएल करियर आईपीएल में वेंकटेश अय्यर ने 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए डेब्यू किया था. तब से वह केकेआर टीम का ही हिस्सा थे. 2021 से 2025 तक उन्होंने केकेआर के लिए 62 मैच खेले, जिनमें 29.95 के एवरेज के साथ 1468 रन बनाए. आईपीएल में वह 1 शतक और 12 अर्धशतक लगा चुके हैं. इसके आलावा उनके नाम 3 विकेट भी हैं, लेकिन इस बार वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलेंगे. पिछले साल का रिकॉर्ड देखें तो वेंकटेश ने केकेआर के लिए 11 मैचों में खेली 7 पारियों में 142 रन बनाए थे, हालांकि फ्रेंचाइजी उनका उपयोग अच्छे से नहीं कर पाई. वह ऊपर बल्लेबाजी करने नहीं आए थे, यही कारण था कि वह 2025 में सिर्फ एक अर्धशतक लगा पाए. कैमरून ग्रीन ने रचा इतिहास ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैमरून ग्रीन अब आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले विदेशी प्लेयर बन गए हैं, उन्होंने अपने ही हमवतन मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा. ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा, उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था. आईपीएल 2026 ऑक्शन में सबसे पहले बिकने वाले प्लेयर डेविड मिलर थे, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने उनके बेस प्राइस (2 करोड़ रुपये) में खरीदा. वणिंदो हसरंगा को 2 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपर जायंट्स, क्विंटन डिकॉक को 1 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने खरीदा.

Dec 16, 2025 - 16:30
 0
Venkatesh Iyer IPL 2026: सिर्फ 7 करोड़ में बिके वेंकटेश अय्यर, पिछले साल से करीब 70 प्रतिशत कम मिला पैसा; इस टीम ने खरीदा

वेंकटेश अय्यर पहली बार कोलकाता नाइट राइडर्स के आलावा किसी और आईपीएल टीम के लिए खेलेंगे, हालांकि ऑक्शन में केकेआर ने भी उनपर बोली लगाई थी लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने वो बोली जीती. केकेआर के लिए पिछले साल उनकी सैलरी 23.75 करोड़ रुपये थी, लेकिन इस बार ये 10 करोड़ से भी कम है.

वेंकटेश अय्यर आईपीएल 2026 प्राइस

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने वेंकटेश अय्यर को 7 करोड़ रुपये में खरीदा है. अय्यर अपने आईपीएल डेब्यू से केकेआर के साथ थे, लेकिन अब विराट कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करेंगे. अय्यर का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था, हालांकि उनकी सैलरी पिछले साल की तुलना में 16.75 करोड़ रुपये कम है. 

वेंकटेश अय्यर आईपीएल करियर

आईपीएल में वेंकटेश अय्यर ने 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए डेब्यू किया था. तब से वह केकेआर टीम का ही हिस्सा थे. 2021 से 2025 तक उन्होंने केकेआर के लिए 62 मैच खेले, जिनमें 29.95 के एवरेज के साथ 1468 रन बनाए. आईपीएल में वह 1 शतक और 12 अर्धशतक लगा चुके हैं. इसके आलावा उनके नाम 3 विकेट भी हैं, लेकिन इस बार वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलेंगे.

पिछले साल का रिकॉर्ड देखें तो वेंकटेश ने केकेआर के लिए 11 मैचों में खेली 7 पारियों में 142 रन बनाए थे, हालांकि फ्रेंचाइजी उनका उपयोग अच्छे से नहीं कर पाई. वह ऊपर बल्लेबाजी करने नहीं आए थे, यही कारण था कि वह 2025 में सिर्फ एक अर्धशतक लगा पाए.

कैमरून ग्रीन ने रचा इतिहास

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैमरून ग्रीन अब आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले विदेशी प्लेयर बन गए हैं, उन्होंने अपने ही हमवतन मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा. ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा, उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था.

आईपीएल 2026 ऑक्शन में सबसे पहले बिकने वाले प्लेयर डेविड मिलर थे, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने उनके बेस प्राइस (2 करोड़ रुपये) में खरीदा. वणिंदो हसरंगा को 2 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपर जायंट्स, क्विंटन डिकॉक को 1 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने खरीदा.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow