UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC Junior Assistant Result: उत्तर प्रदेश में जूनियर असिस्टेंट जूनियर लिक्विड और सहायक स्तर-3 के 5369 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है. लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है. सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 10 सितंबर तक अंतिम परिणाम जारी करने को कहा है. इससे उन हजारों उम्मीदवारों की उम्मीद जगी है, जो लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और अभिलेख परीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे. 3 साल से चल रही भर्ती, अब रिजल्ट का इंतजार जूनियर असिस्टेंट भर्ती पीईटी-2022 के आधार पर शुरू हुई थी. भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने के साथ बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इसके अलग-अलग चरणों में शामिल हुए. उम्मीदवारों का कहना है कि भर्ती शुरू हुए 3 साल से ज्यादा समय बीत चुका है और अब तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया है. इस वजह से समय-समय पर उम्मीदवार लखनऊ स्थित यूपीएसएससी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते रहे. उम्मीदवारों की मांग रही है कि भर्ती के सभी चरण पूरे होने के बाद अब अंतिम रिजल्ट जारी कर नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए. ये भी पढ़ें-क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल? 2.43 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने दी थी लिखित परीक्षा जूनियर असिस्टेंट जूनियर लिपिक और सहायक स्तर-3 के पदों के लिए लिखित परीक्षा 29 जून को आयोजित की गई थी. इसमें कुल 2,43,981 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया. परीक्षा के बाद आयोग ने 3 जुलाई को प्रोविजनल आंसर की जारी की और अभ्यर्थियों से पत्तियां मांगी थी. प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स की रिपोर्ट 21 जुलाई को आयोग को मिली. इसके बाद अंतिम आंसर की 30 अगस्त को जारी की गई. लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर 90,336 अभ्यर्थियों को टाइपिंग परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया गया था. टाइपिंग परीक्षा 23 नवंबर से 17 दिसंबर तक आयोजित हुई थी. टाइपिंग के बाद अभिलेख परीक्षण भी पूरा टाइपिंग परीक्षा के बाद चयन प्रक्रिया में आगे बड़े अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट की जांच की गई. इसके लिए 26,570 अभ्यर्थियों के अभिलेख आयोग को प्राप्त हुए. अभिलेख परीक्षण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, अब भर्ती के लगभग सभी प्रमुख चरण पूरे हो चुके हैं और अंतिम परिणाम जारी किया जाना बाकी है. इस वजह से अभ्यर्थियों की नजर आयोग की ओर से रिजल्ट की घोषणा पर टिकी हुई है. ये भी पढ़ें-झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा?
UPSSSC Junior Assistant Result: उत्तर प्रदेश में जूनियर असिस्टेंट जूनियर लिक्विड और सहायक स्तर-3 के 5369 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है. लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है. सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 10 सितंबर तक अंतिम परिणाम जारी करने को कहा है. इससे उन हजारों उम्मीदवारों की उम्मीद जगी है, जो लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और अभिलेख परीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे.
3 साल से चल रही भर्ती, अब रिजल्ट का इंतजार
जूनियर असिस्टेंट भर्ती पीईटी-2022 के आधार पर शुरू हुई थी. भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने के साथ बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इसके अलग-अलग चरणों में शामिल हुए. उम्मीदवारों का कहना है कि भर्ती शुरू हुए 3 साल से ज्यादा समय बीत चुका है और अब तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया है. इस वजह से समय-समय पर उम्मीदवार लखनऊ स्थित यूपीएसएससी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते रहे. उम्मीदवारों की मांग रही है कि भर्ती के सभी चरण पूरे होने के बाद अब अंतिम रिजल्ट जारी कर नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए.
ये भी पढ़ें-क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल?
2.43 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने दी थी लिखित परीक्षा
जूनियर असिस्टेंट जूनियर लिपिक और सहायक स्तर-3 के पदों के लिए लिखित परीक्षा 29 जून को आयोजित की गई थी. इसमें कुल 2,43,981 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया. परीक्षा के बाद आयोग ने 3 जुलाई को प्रोविजनल आंसर की जारी की और अभ्यर्थियों से पत्तियां मांगी थी. प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स की रिपोर्ट 21 जुलाई को आयोग को मिली. इसके बाद अंतिम आंसर की 30 अगस्त को जारी की गई. लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर 90,336 अभ्यर्थियों को टाइपिंग परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया गया था. टाइपिंग परीक्षा 23 नवंबर से 17 दिसंबर तक आयोजित हुई थी.
टाइपिंग के बाद अभिलेख परीक्षण भी पूरा
टाइपिंग परीक्षा के बाद चयन प्रक्रिया में आगे बड़े अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट की जांच की गई. इसके लिए 26,570 अभ्यर्थियों के अभिलेख आयोग को प्राप्त हुए. अभिलेख परीक्षण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, अब भर्ती के लगभग सभी प्रमुख चरण पूरे हो चुके हैं और अंतिम परिणाम जारी किया जाना बाकी है. इस वजह से अभ्यर्थियों की नजर आयोग की ओर से रिजल्ट की घोषणा पर टिकी हुई है.
ये भी पढ़ें-झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा?
What's Your Reaction?