UPSC EPFO में एपीएफसी के 80 पदों पर भर्ती, आज से शुरू हो रहे आवेदन

यूपीएससी ने ईपीएफओ में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती योजना के तहत कुल 80 पदों को भरा जाएगा. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 22 अगस्त से शुरू हो गई है. योग्य उम्मीदवार यूपीएससी के ऑनलाइन आवेदन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 11 सितंबर शाम 6 बजे तक निर्धारित है. वहीं यूपीएससी की जानकारी के अनुसार APFC पदों के लिए भर्ती परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. ईपीएफओ के 80 पदों पर होगी भर्ती  यूपीएससी ईपीएफओ APFC भर्ती 2026 के तहत कुल 80 खाली पदों को भरा जाना है. इनमें 29 पद जनरल कैटेगरी के, 8 पद ईडब्ल्यूएस, 18 पद ओबीसी, 15 पद एससी और 10 पद एसटी उम्मीदवारों के लिए है. कुल पदों में से तीन पद PwBD कैटेगरी के लिए आरक्षित है. इस पद पर चयनित उम्मीदवार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में कार्य करेंगे. APFC पद सातवें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स के लेवल 10 के अंदर आता है. ‌ आवेदन से जुड़ी जरूरी तारीख के देख लें  APFC भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन 19 अगस्त को जारी किया गया था, जबकि 21 अगस्त को विस्तृत नोटिफिकेशन जारी हुआ. इसके बाद आज 22 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. उम्मीदवार 11 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. वहीं भर्ती 20 दिसंबर 2026 को होगी. इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन रिक्रूटमेंट टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.  इन पदों के लिए कौन है एलिजिबल? APFC पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से डिग्री होनी चाहिए. नोटिफिकेशन में कंपनी लॉ, लेबर लॉ या पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में डिप्लोमा को वांछनीय योग्यता के तौर पर बताया गया है. जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष है. वहीं ओबीसी के लिए अधिकतम आयु 38 वर्ष और एससी, एसटी के लिए 40 वर्ष है. आयु की गणना आवेदन की आखिरी तारीख के आधार पर की जाएगी. इसके अलावा आरक्षित वर्गों को आयु में छूट भी मिलेगी. वहीं अगर फीस की बात करें तो जिन उम्मीदवारों पर फीस लागू होगी, उन्हें 25 रुपये फीस देनी होगी. वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन में छूट दी है. ये भी पढ़ें-सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, इन लोगों को मिलेगा मौका APFC भर्ती परीक्षा में आएगा, बदला हुआ सिलेबस   इस बार APFC भर्ती परीक्षा के सिलेबस में भी बदलाव किया गया है. नोटिफिकेशन में लेबर लॉ की जगह लेबर कोड्स को शामिल किया गया है. इसके अलावा परीक्षा में जनरल इंग्लिश, भारतीय संस्कृति विरासत और स्वतंत्रता आंदोलन, विकास से जुड़े मुद्दे, भारतीय अर्थव्यवस्था के मौजूदा रुझान, शासन और भारतीय संविधान से जुड़े विषय शामिल है. सिलेबस में जनरल साइंस और बेसिक कंप्यूटर एप्लीकेशन, एलिमेंट्री मैथमेटिक्स, स्टैटिसटिक्स और जनरल मेंटल एबिलिटी के साथ इंडस्ट्रियल रिलेशन, लेबर कोड्स और भारत में सोशल सिक्योरिटी जैसे विषय भी शामिल है. इसके अलावा प्रिंसिपल्स ऑफ अकाउंटेंसी, ऑडिटिंग एंड इंश्योरेंस और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़े सवाल भी पूछे जाएंगे.  ऐसे करें UPSC EPFO ईपीएफओ के लिए आवेदन  उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले यूपीएससी के एप्लीकेशन पोर्टल upsconline.nic.in पर जाना होगा. अब यहां अकाउंट बनाकर यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरनी होगी. उसके बाद डॉक्यूमेंट अपलोड करके फीस जमा करनी होगी.  वहीं फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले सारी जानकारी अच्छी तरह जांच लें लास्ट में फॉर्म सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके रख लें. ये भी पढ़ें-NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी, रद्द हुई AIAPGET 2026 परीक्षा

Aug 23, 2026 - 10:30
 0
UPSC EPFO में एपीएफसी के 80 पदों पर भर्ती, आज से शुरू हो रहे आवेदन

यूपीएससी ने ईपीएफओ में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती योजना के तहत कुल 80 पदों को भरा जाएगा. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 22 अगस्त से शुरू हो गई है. योग्य उम्मीदवार यूपीएससी के ऑनलाइन आवेदन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 11 सितंबर शाम 6 बजे तक निर्धारित है. वहीं यूपीएससी की जानकारी के अनुसार APFC पदों के लिए भर्ती परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी.

ईपीएफओ के 80 पदों पर होगी भर्ती 

यूपीएससी ईपीएफओ APFC भर्ती 2026 के तहत कुल 80 खाली पदों को भरा जाना है. इनमें 29 पद जनरल कैटेगरी के, 8 पद ईडब्ल्यूएस, 18 पद ओबीसी, 15 पद एससी और 10 पद एसटी उम्मीदवारों के लिए है. कुल पदों में से तीन पद PwBD कैटेगरी के लिए आरक्षित है. इस पद पर चयनित उम्मीदवार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में कार्य करेंगे. APFC पद सातवें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स के लेवल 10 के अंदर आता है. ‌

आवेदन से जुड़ी जरूरी तारीख के देख लें 

APFC भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन 19 अगस्त को जारी किया गया था, जबकि 21 अगस्त को विस्तृत नोटिफिकेशन जारी हुआ. इसके बाद आज 22 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. उम्मीदवार 11 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. वहीं भर्ती 20 दिसंबर 2026 को होगी. इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन रिक्रूटमेंट टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. 

इन पदों के लिए कौन है एलिजिबल?

APFC पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से डिग्री होनी चाहिए. नोटिफिकेशन में कंपनी लॉ, लेबर लॉ या पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में डिप्लोमा को वांछनीय योग्यता के तौर पर बताया गया है. जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष है. वहीं ओबीसी के लिए अधिकतम आयु 38 वर्ष और एससी, एसटी के लिए 40 वर्ष है. आयु की गणना आवेदन की आखिरी तारीख के आधार पर की जाएगी. इसके अलावा आरक्षित वर्गों को आयु में छूट भी मिलेगी. वहीं अगर फीस की बात करें तो जिन उम्मीदवारों पर फीस लागू होगी, उन्हें 25 रुपये फीस देनी होगी. वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन में छूट दी है.

ये भी पढ़ें-सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, इन लोगों को मिलेगा मौका

APFC भर्ती परीक्षा में आएगा, बदला हुआ सिलेबस 

 इस बार APFC भर्ती परीक्षा के सिलेबस में भी बदलाव किया गया है. नोटिफिकेशन में लेबर लॉ की जगह लेबर कोड्स को शामिल किया गया है. इसके अलावा परीक्षा में जनरल इंग्लिश, भारतीय संस्कृति विरासत और स्वतंत्रता आंदोलन, विकास से जुड़े मुद्दे, भारतीय अर्थव्यवस्था के मौजूदा रुझान, शासन और भारतीय संविधान से जुड़े विषय शामिल है. सिलेबस में जनरल साइंस और बेसिक कंप्यूटर एप्लीकेशन, एलिमेंट्री मैथमेटिक्स, स्टैटिसटिक्स और जनरल मेंटल एबिलिटी के साथ इंडस्ट्रियल रिलेशन, लेबर कोड्स और भारत में सोशल सिक्योरिटी जैसे विषय भी शामिल है. इसके अलावा प्रिंसिपल्स ऑफ अकाउंटेंसी, ऑडिटिंग एंड इंश्योरेंस और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़े सवाल भी पूछे जाएंगे. 

ऐसे करें UPSC EPFO ईपीएफओ के लिए आवेदन 

  • उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले यूपीएससी के एप्लीकेशन पोर्टल upsconline.nic.in पर जाना होगा.
  • अब यहां अकाउंट बनाकर यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरनी होगी.
  • उसके बाद डॉक्यूमेंट अपलोड करके फीस जमा करनी होगी. 
  • वहीं फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले सारी जानकारी अच्छी तरह जांच लें
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके रख लें.

ये भी पढ़ें-NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी, रद्द हुई AIAPGET 2026 परीक्षा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow