UP Board Result 2026: हाईस्कूल में देवेश कुमार और इंटरमीडिएट में हिमांशी शर्मा टॉपर, रिजल्ट भी हुआ बेहतर
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने गुरुवार (23 अप्रैल) को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी किया. जिले में हाईस्कूल का रिजल्ट 93.49 पर्सेंट और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 86.51 प्रतिशत रहा. इसके अलावा प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर हाईस्कूल में 8वें और इंटरमीडिएट में 12वें पायदान पर रहा. हालांकि, इस साल जिले के परिणाम में सुधार हुआ है. पिछले साल हाईस्कूल में प्रदेश में जिला 31वें और इंटर में 14वें स्थान पर रहा था. वहीं, हाईस्कूल का परिणाम बीते साल 93.49 पर्सेंट और इंटर का रिजल्ट 85.62 प्रतिशत रहा था. टॉप-10 में कितने बच्चे? हाईस्कूल में टॉप-10 लिस्ट में 15 स्टूडेंट्स ने जगह बनाई, जिनमें आठ लड़के और सात लड़कियां शामिल हैं. वहीं, इंटरमीडिएट की टॉप-10 लिस्ट में 13 छात्रों का दबदबा रहा, जिनमें 11 लड़कियां और दो लड़के हैं. हाईस्कूल में जेवर के सेठ तुलाराम सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के छात्र देवेश कुमार 94.33 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉपर बने, जबकि जबकि ग्रेटर नोएडा के केसीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज की हिमांशी शर्मा ने 91.20 प्रतिशत अंक लाकर इंटरमीडिएट में परचम लहराया. कैसा रहा हाईस्कूल-इंटरमीडिएट का रिजल्ट? हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल 42674 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए. हाईस्कूल में 22774 में से 21587 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 20181 बच्चे पास हुए हैं. इंटरमीडिएट में 20176 छात्रों में से 19502 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी, जिनमें से 16872 छात्र पास हुए हैं. हाईस्कूल में इन्होंने मारी बाजी हाईस्कूल में जेवर के सेठ तुलराम सरस्वती विद्या मंदिर के देवेश कुमार ने 94.33 प्रतिशत अंक हासिल करके पहला, रोजा जलालपुर स्थित एसबीएस इंटर कॉलेज की रिसिका कुमारी ने 93.17 प्रतिशत अंक हासिल करके दूसरा, धर्मपुरा खेड़ा गांव स्थित एसआरएस इंटर कॉलेज के हरि ओम और नोएडा के गढ़ी शहदरा के नागर पब्लिक स्कूल के पवन सिंह ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया. वहीं, रबूपुरा के डलीचंद शर्मा एमडी ज्ञानदीप के नैतिक भाटी, खेड़ा धर्मपुरा गांव के एसआरएस इंटर कॉलेज के कौशल कुमार, होशियारपुर के गवर्नमेंट इंटर कॉलेज प्रिया ने 92.83 प्रतिशत अंक हासिल कर चौथा तो रोजा याकूबपुर स्थित जनता इंटर कॉलेज की शिवानी गुप्ता ने 92.67 प्रतिशत अंक हासिल कर पांचवां, सदरपुर के राष्ट्रीय एसएस इंटर कॉलेज के किशन एवं छिजारसी के गवर्नमेंट हायर सेंकडरी स्कूल की हिरेश कुमारी ने 92.33 प्रतिशत अंक हासिल कर छठवां पायदान हासिल किया. इसके अलावा मंडी श्यामनगर के आईपीएसएसएस के गीत ने 92.17 प्रतिशत अंक हासिल कर सातवां, मकनपुर खादर के विद्यादेवी इंटर कॉलेज के कान्हा कौशिक एवं दादरी के अंशु पब्लिक इंटर कॉलेज के आदित्य ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर आठवां, धर्मपुरा खेड़ा के एसआरएस इंटर कॉलेज के तुषार यादव ने 91.67 प्रतिशत अंक हासिल कर नौंवा और आंनदपुर जय सिंह पब्लिक स्कूल के कशिश ने 91.50 प्रतिशत अंक लेकर 10वां स्थान हासिल किया. इंटरमीडिएट में इन्होंने मारी बाजी सूरजपुर के केसीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज की हिमांशी शर्मा ने 91.20 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला, दादरी के मिहिर भोज गर्ल्स इंटर कॉलेज की गौरांगी ने 89.60 अंक हासिल कर दूसरा, दादरी के दयावती मैमोरियल इंटर कॉलेज की गुडिया कुमारी ने 89 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा, केसीएस गल्र्स इंटर कॉलेज की खुशी ने 88.80 प्रतिशत अंक हासिल कर चौथा स्थान हासिल किया. वहीं, आकलपुर के सीएस इंटर कॉलेज की गरिमा और केसीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज की साक्षी शर्मा ने 88.60 प्रतिशत अंक हासिल कर पांचवां, एमबी इंटर कॉलेज दादरी के यश एवं वैदपुरा के एसएसवी के आदर्श खारी ने 88.20 प्रतिशत अंक हासिल कर छठवां तो प्यावली गांव के आदर्श इंटर कॉलेज की सोनिया ने 88 प्रतिशत अंक हासिल कर सातवां पायदान हासिल किया. इसके अलावा डेरी मच्छा के एसजी पब्लिक स्कूल की कनक ने 87.40 प्रतिशत अंक हासिल कर आठवां, खेड़ा धर्मपुरा के एसआरएस इंटर कॉलेज की वंशिका एवं केसीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्राची शर्मा ने 86.80 प्रतिशत अंक हासिल कर नौंवा और मिहिर भोज गर्ल्स इंटर कॉलेज की अंशिका सिंह ने 86.60 प्रतिशत अंक हासिल करके 10वां स्थान हासिल किया. ये भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट जारी, यहां देखें डिस्ट्रिक्ट टॉपर्स की लिस्ट, ऐसे करें चेक
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने गुरुवार (23 अप्रैल) को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी किया. जिले में हाईस्कूल का रिजल्ट 93.49 पर्सेंट और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 86.51 प्रतिशत रहा. इसके अलावा प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर हाईस्कूल में 8वें और इंटरमीडिएट में 12वें पायदान पर रहा. हालांकि, इस साल जिले के परिणाम में सुधार हुआ है. पिछले साल हाईस्कूल में प्रदेश में जिला 31वें और इंटर में 14वें स्थान पर रहा था. वहीं, हाईस्कूल का परिणाम बीते साल 93.49 पर्सेंट और इंटर का रिजल्ट 85.62 प्रतिशत रहा था.
टॉप-10 में कितने बच्चे?
हाईस्कूल में टॉप-10 लिस्ट में 15 स्टूडेंट्स ने जगह बनाई, जिनमें आठ लड़के और सात लड़कियां शामिल हैं. वहीं, इंटरमीडिएट की टॉप-10 लिस्ट में 13 छात्रों का दबदबा रहा, जिनमें 11 लड़कियां और दो लड़के हैं. हाईस्कूल में जेवर के सेठ तुलाराम सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के छात्र देवेश कुमार 94.33 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉपर बने, जबकि जबकि ग्रेटर नोएडा के केसीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज की हिमांशी शर्मा ने 91.20 प्रतिशत अंक लाकर इंटरमीडिएट में परचम लहराया.
कैसा रहा हाईस्कूल-इंटरमीडिएट का रिजल्ट?
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल 42674 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए. हाईस्कूल में 22774 में से 21587 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 20181 बच्चे पास हुए हैं. इंटरमीडिएट में 20176 छात्रों में से 19502 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी, जिनमें से 16872 छात्र पास हुए हैं.
हाईस्कूल में इन्होंने मारी बाजी
हाईस्कूल में जेवर के सेठ तुलराम सरस्वती विद्या मंदिर के देवेश कुमार ने 94.33 प्रतिशत अंक हासिल करके पहला, रोजा जलालपुर स्थित एसबीएस इंटर कॉलेज की रिसिका कुमारी ने 93.17 प्रतिशत अंक हासिल करके दूसरा, धर्मपुरा खेड़ा गांव स्थित एसआरएस इंटर कॉलेज के हरि ओम और नोएडा के गढ़ी शहदरा के नागर पब्लिक स्कूल के पवन सिंह ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया. वहीं, रबूपुरा के डलीचंद शर्मा एमडी ज्ञानदीप के नैतिक भाटी, खेड़ा धर्मपुरा गांव के एसआरएस इंटर कॉलेज के कौशल कुमार, होशियारपुर के गवर्नमेंट इंटर कॉलेज प्रिया ने 92.83 प्रतिशत अंक हासिल कर चौथा तो रोजा याकूबपुर स्थित जनता इंटर कॉलेज की शिवानी गुप्ता ने 92.67 प्रतिशत अंक हासिल कर पांचवां, सदरपुर के राष्ट्रीय एसएस इंटर कॉलेज के किशन एवं छिजारसी के गवर्नमेंट हायर सेंकडरी स्कूल की हिरेश कुमारी ने 92.33 प्रतिशत अंक हासिल कर छठवां पायदान हासिल किया.
इसके अलावा मंडी श्यामनगर के आईपीएसएसएस के गीत ने 92.17 प्रतिशत अंक हासिल कर सातवां, मकनपुर खादर के विद्यादेवी इंटर कॉलेज के कान्हा कौशिक एवं दादरी के अंशु पब्लिक इंटर कॉलेज के आदित्य ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर आठवां, धर्मपुरा खेड़ा के एसआरएस इंटर कॉलेज के तुषार यादव ने 91.67 प्रतिशत अंक हासिल कर नौंवा और आंनदपुर जय सिंह पब्लिक स्कूल के कशिश ने 91.50 प्रतिशत अंक लेकर 10वां स्थान हासिल किया.
इंटरमीडिएट में इन्होंने मारी बाजी
सूरजपुर के केसीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज की हिमांशी शर्मा ने 91.20 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला, दादरी के मिहिर भोज गर्ल्स इंटर कॉलेज की गौरांगी ने 89.60 अंक हासिल कर दूसरा, दादरी के दयावती मैमोरियल इंटर कॉलेज की गुडिया कुमारी ने 89 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा, केसीएस गल्र्स इंटर कॉलेज की खुशी ने 88.80 प्रतिशत अंक हासिल कर चौथा स्थान हासिल किया.
वहीं, आकलपुर के सीएस इंटर कॉलेज की गरिमा और केसीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज की साक्षी शर्मा ने 88.60 प्रतिशत अंक हासिल कर पांचवां, एमबी इंटर कॉलेज दादरी के यश एवं वैदपुरा के एसएसवी के आदर्श खारी ने 88.20 प्रतिशत अंक हासिल कर छठवां तो प्यावली गांव के आदर्श इंटर कॉलेज की सोनिया ने 88 प्रतिशत अंक हासिल कर सातवां पायदान हासिल किया. इसके अलावा डेरी मच्छा के एसजी पब्लिक स्कूल की कनक ने 87.40 प्रतिशत अंक हासिल कर आठवां, खेड़ा धर्मपुरा के एसआरएस इंटर कॉलेज की वंशिका एवं केसीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्राची शर्मा ने 86.80 प्रतिशत अंक हासिल कर नौंवा और मिहिर भोज गर्ल्स इंटर कॉलेज की अंशिका सिंह ने 86.60 प्रतिशत अंक हासिल करके 10वां स्थान हासिल किया.
ये भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट जारी, यहां देखें डिस्ट्रिक्ट टॉपर्स की लिस्ट, ऐसे करें चेक
What's Your Reaction?