UGC NET 2026 री-एग्जाम की सिटी स्लिप जारी, 9-10 सितंबर को होगी परीक्षा
NTA ने UGC NET की दोबारा होने वाली तीन विषयों की परीक्षा के लिए एडवांस एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों को इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की दोबारा परीक्षा देनी है, वह अब अपनी परीक्षा सिटी चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा सिटी की जानकारी ऑफिशियल यूजीसी नेट वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध कराई गई है. एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि यह सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है. एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा. 9 और 10 सितंबर को होगा री-एग्जाम यूजीसी नेट जून 2026 की दोबारा परीक्षा इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों के लिए आयोजित की जा रही है. परीक्षा शेड्यूल के अनुसार इंग्लिश और कॉमर्स की परीक्षा 9 सितंबर को होगी, जबकि सोशियोलॉजी का पेपर 10 सितंबर को आयोजित किया जाएगा. 9 सितंबर को परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक इंग्लिश की परीक्षा और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कॉमर्स की परीक्षा होगी. जबकि 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सोशियोलॉजी की परीक्षा आयोजित की जाएगी. एडमिट कार्ड अब होगा जारी एनटीए ने उम्मीदवारों को खासतौर पर स्पष्ट किया है कि एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप को एडमिट कार्ड न समझे. इस स्लिप का उद्देश्य उम्मीदवारों को पहले यह जानकारी देना है कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में आया है. सिटी स्लिप में परीक्षा केंद्र का पूरा एड्रेस और परीक्षा से जुड़ी जानकारी नहीं दी गई है. परीक्षा केंद्र का पूरा एड्रेस और दूसरे निर्देश एडमिट कार्ड में दिए जाएंगे. एनटीए एडमिट कार्ड बाद में अलग से जारी करेगा, इसलिए उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड का अभी फिलहाल इंतजार करना होगा. ये भी पढ़ें-IBPS RRB में 13 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, 30 हजार तक मिलेगी सैलरी दोबारा क्यों हो रही परीक्षा? यूजीसी नेट के इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी पेपर को लेकर एनटीए को कई शिकायतें मिली थी. इन शिकायतों की जांच के लिए एजेंसी ने कमेटी का गठन किया था. कमेटी की जांच में इन तीनों पेपर में कई तरह की गलतियां सामने आई. इसके बाद कमेटी ने फिर से इन तीनों परीक्षाओं को दोबारा करने की सिफारिश की. जिसके बाद एनटीए ने इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के लिए री-एग्जाम कराने का फैसला लिया था. ऐसे डाउनलोड करें UGC NET सिटी स्लिप सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं. होम पेज पर यूजीसी नेट जून 2026 सिटी इंटीमेशन स्लिप के लिंक पर क्लिक करें. अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड समेत मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें. डिटेल भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें. अब स्क्रीन पर आपकी यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा सिटी स्लिप दिखाई देगी. लास्ट में सिटी स्लिप को डाउनलोड करके इसकी कॉपी सुरक्षित रख लें. ये भी पढ़ें-बिहार में लाइब्रेरियन भर्ती का रास्ता साफ, 5 अक्टूबर तक करें आवेदन
NTA ने UGC NET की दोबारा होने वाली तीन विषयों की परीक्षा के लिए एडवांस एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों को इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की दोबारा परीक्षा देनी है, वह अब अपनी परीक्षा सिटी चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा सिटी की जानकारी ऑफिशियल यूजीसी नेट वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध कराई गई है. एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि यह सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है. एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा.
9 और 10 सितंबर को होगा री-एग्जाम
यूजीसी नेट जून 2026 की दोबारा परीक्षा इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों के लिए आयोजित की जा रही है. परीक्षा शेड्यूल के अनुसार इंग्लिश और कॉमर्स की परीक्षा 9 सितंबर को होगी, जबकि सोशियोलॉजी का पेपर 10 सितंबर को आयोजित किया जाएगा. 9 सितंबर को परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक इंग्लिश की परीक्षा और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कॉमर्स की परीक्षा होगी. जबकि 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सोशियोलॉजी की परीक्षा आयोजित की जाएगी.
एडमिट कार्ड अब होगा जारी
एनटीए ने उम्मीदवारों को खासतौर पर स्पष्ट किया है कि एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप को एडमिट कार्ड न समझे. इस स्लिप का उद्देश्य उम्मीदवारों को पहले यह जानकारी देना है कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में आया है. सिटी स्लिप में परीक्षा केंद्र का पूरा एड्रेस और परीक्षा से जुड़ी जानकारी नहीं दी गई है. परीक्षा केंद्र का पूरा एड्रेस और दूसरे निर्देश एडमिट कार्ड में दिए जाएंगे. एनटीए एडमिट कार्ड बाद में अलग से जारी करेगा, इसलिए उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड का अभी फिलहाल इंतजार करना होगा.
ये भी पढ़ें-IBPS RRB में 13 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, 30 हजार तक मिलेगी सैलरी
दोबारा क्यों हो रही परीक्षा?
यूजीसी नेट के इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी पेपर को लेकर एनटीए को कई शिकायतें मिली थी. इन शिकायतों की जांच के लिए एजेंसी ने कमेटी का गठन किया था. कमेटी की जांच में इन तीनों पेपर में कई तरह की गलतियां सामने आई. इसके बाद कमेटी ने फिर से इन तीनों परीक्षाओं को दोबारा करने की सिफारिश की. जिसके बाद एनटीए ने इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के लिए री-एग्जाम कराने का फैसला लिया था.
ऐसे डाउनलोड करें UGC NET सिटी स्लिप
- सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
- होम पेज पर यूजीसी नेट जून 2026 सिटी इंटीमेशन स्लिप के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड समेत मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें.
- डिटेल भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें.
- अब स्क्रीन पर आपकी यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा सिटी स्लिप दिखाई देगी.
- लास्ट में सिटी स्लिप को डाउनलोड करके इसकी कॉपी सुरक्षित रख लें.
ये भी पढ़ें-बिहार में लाइब्रेरियन भर्ती का रास्ता साफ, 5 अक्टूबर तक करें आवेदन
What's Your Reaction?