UAE के खिलाफ मैच से पहले पैड पहनकर तैयार रोहित शर्मा, एशिया कप में भारत के मैच से पहले सामने आई बड़ी खबर

Rohit Sharma New Post: एशिया कप 2025 का आज दूसरा मुकाबला भारत और संयुक्त अरब अमीरात (IND vs UAE) के बीच खेला जाएगा. ये मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा. इस मैच से पहले भारत की वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक हैरान करने वाला पोस्ट शेयर किया है. एशिया कप में टीम इंडिया के मैच से पहले रोहित शर्मा पैड पहनकर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार होते नजर आ रहे हैं. रोहित के इस पोस्ट ने खलबली मचा दी है. रोहित शर्मा बल्लेबाजी के लिए तैयार रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वे अभी भी भारत की वनडे टीम के कप्तान हैं. रोहित शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे पैड बल्लेबाजी पैड पहनते नजर आ रहे हैं. रोहित ने जो फोटो शेयर किया है, उसमें वे आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में दिख रहे हैं. रोहित भारत की अगली वनडे सीरीज से पहले प्रैक्टिस में जुटे हैं.           View this post on Instagram                       A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45) रोहित शर्मा कर रहे मैच प्रैक्टिस भारत की वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले प्रैक्टिस कर रहे हैं. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अक्टूबर-नवंबर महीने में जाने वाली है, जिसमें भारत को वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है. इस सीरीज में भारत की वनडे टीम की कमान रोहित शर्मा संभालने वाले हैं. वहीं एशिया कप की तरह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में भी सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया जा सकता है. रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर किए हैं, जिसमें एक तस्वीर में वो रनिंग करते नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरे फोटो में पैड पहनते नजर आ रहे हैं. यह भी पढ़ें IND vs UAE Dubai Pitch: दुबई की पिच पर घास देखकर टेंशन में भारत, प्लेइंग 11 के चयन में ये 3 सवाल बने चुनौती

Sep 10, 2025 - 20:30
 0
UAE के खिलाफ मैच से पहले पैड पहनकर तैयार रोहित शर्मा, एशिया कप में भारत के मैच से पहले सामने आई बड़ी खबर

Rohit Sharma New Post: एशिया कप 2025 का आज दूसरा मुकाबला भारत और संयुक्त अरब अमीरात (IND vs UAE) के बीच खेला जाएगा. ये मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा. इस मैच से पहले भारत की वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक हैरान करने वाला पोस्ट शेयर किया है. एशिया कप में टीम इंडिया के मैच से पहले रोहित शर्मा पैड पहनकर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार होते नजर आ रहे हैं. रोहित के इस पोस्ट ने खलबली मचा दी है.

रोहित शर्मा बल्लेबाजी के लिए तैयार

रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वे अभी भी भारत की वनडे टीम के कप्तान हैं. रोहित शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे पैड बल्लेबाजी पैड पहनते नजर आ रहे हैं. रोहित ने जो फोटो शेयर किया है, उसमें वे आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में दिख रहे हैं. रोहित भारत की अगली वनडे सीरीज से पहले प्रैक्टिस में जुटे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

रोहित शर्मा कर रहे मैच प्रैक्टिस

भारत की वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले प्रैक्टिस कर रहे हैं. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अक्टूबर-नवंबर महीने में जाने वाली है, जिसमें भारत को वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है. इस सीरीज में भारत की वनडे टीम की कमान रोहित शर्मा संभालने वाले हैं. वहीं एशिया कप की तरह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में भी सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया जा सकता है. रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर किए हैं, जिसमें एक तस्वीर में वो रनिंग करते नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरे फोटो में पैड पहनते नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें

IND vs UAE Dubai Pitch: दुबई की पिच पर घास देखकर टेंशन में भारत, प्लेइंग 11 के चयन में ये 3 सवाल बने चुनौती

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow