Tarot Rashifal 17 June 2026: कर्क को गुड न्यूज, कन्या को रिश्तेदारी की मदद दिलाएगी आर्थिक लाभ, जानें 12 राशियों का टैरो राशिफल
Tarot Rashifal 17 June 2026: टैरो रीडिंग, मेष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों को धन लाभ, रुके कार्यों में गति और करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. सिंह, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों को खर्च, मानसिक उलझन, कार्यस्थल की चुनौतियों और स्वास्थ्य संबंधी मामलों में अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी. वहीं वृषभ और तुला राशि वालों को सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत होगी. प्रसिद्ध टैरो एक्सपर्ट नीतिका शर्मा (श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर) के कार्ड विश्लेषण से जानें, आज आपकी राशि के भाग्यफल में क्या खास है. मेष टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में सम्मान और प्रतिष्ठा बनाए रखने में कामयाब रहेगा. आज आपके सामना प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई समस्या सामने आ सकती है. साथ ही ऑफिस में किसी वरिष्ठ महिला से मतभेद संभव हैं. सहकर्मियों की भावनाओं को समझते हुए आप उन्हें आर्थिक लाभ दिलाने में मदद करेंगे. आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी. वृषभ टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मन में भ्रम और द्वंद की स्थिति बनी रहेगी. जिस वजह से आज आपको निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी हो सकती है. आप किसी छोटी बात को लेकर विचलित हो सकते हैं. लेकिन, आज कुछ सख्य बातें करनी पड़ सकती हैं. आर्थिक मामलों में दिन फायदेमंद साबित होगा. मिथुन टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों के आज भूमि संबंधी लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है. जमीन की बिक्री से अच्छा धन लाभ हो सकता है, जिसे पुनः निवेश कर भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सकता है. परिवार में संपत्ति को लेकर मतभेद संभव हैं, इसलिए कटु भाषा से बचें. कर्क टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशिवालों को आज अपने व्यवसाय में प्रगति के लिए सोशल मीडिया का उपयोग लाभकारी रहेगा. कोई सुखद समाचार मिल सकता है. मन की अस्थिरता के चलते कोई बड़ा निर्णय फिलहाल टालें. नई व्यावसायिक पार्टियों से संपर्क बनेगा और आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. सिंह टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशिवालों के मन में आज मानसिक उलझनें बनी रह सकती हैं. खर्चों में तेजी के कारण आर्थिक चिंता हो सकती है. वरिष्ठजनों की सलाह से धन संबंधी समस्याओं का समाधान मिलेगा. खानपान पर ध्यान न देने से सेहत प्रभावित हो सकती है. व्यापारिक दृष्टि से दिन अच्छा है. कन्या टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशिवालों के लिए दिन धन कमाने के लिए आप जोखिम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे. सामाजिक संपर्कों के चलते काम में सफलता मिलेगी. आय के अतिरिक्त स्त्रोत भी सक्रिय होंगे और रिश्तेदारों से आर्थिक मदद की संभावना है. सामाजिक कार्यों में भी खर्च हो सकता है. तुला टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों के लिए दिन अकेले रहना पसंद करेंगे. भविष्य की योजनाएं बनाने में मन लगेगा. निवेश के नए तरीके खोज सकते हैं, जो आगे चलकर लाभकारी सिद्ध होंगे. हालांकि आय सीमित रहेगी, फिर भी सोच समझकर खर्च करेंगे. वृश्चिक टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशिवालों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहेगा. मैन्युफैक्चरिंग और उत्पादन से जुड़े कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी. जिन व्यापारियों को माल की कमी थी, उन्हें आवश्यक वस्तुएं समय पर मिलेंगी. किस्मत आज आपका पूरा साथ दे रही है. धनु टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है क्योंकि, आज आपके प्रोडक्शन से जुड़े काम ठीक तरीके से चलते रहेंगे. लेकिन मानसिक असमंजस निर्णय लेने से रोक सकता है. अनुभवी लोगों की राय फायदेमंद होगी. विरोधियों से सतर्क रहें, वे आपकी सोच से अधिक चालाक हो सकते हैं. अटके धन को निकालने के प्रयास सफल हो सकते हैं. मकर टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशिवालों के लिए दिन कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. आपकी मेहनत के बावजूद वरिष्ठ अधिकारी संतुष्ट नहीं दिखेंगे. नौकरी में परिवर्तन की संभावना है. जीवनसाथी या पार्टनर का सहयोग कठिन कार्यों में सहायक होगा. धार्मिक रुचि बढ़ेगी और आप दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहेंगे. कुंभ टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कुंभ राशि के लोगों को फिलहाल, अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. व्यापारिक स्थिति मजबूत नहीं दिख रही. आर्थिक मामलों में मन में उथल-पुथल रहेगी. खर्चों की पूर्ति के लिए किसी करीबी रिश्तेदार की मदद लेनी पड़ सकती है. मीन टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार,मीन राशिवालों के लिए दिन अधूरे कामों को पूरा करने की बेचैनी बनी रहेगी. जरूरत से ज्यादा सोचने से तनाव बढ़ सकता है. आपकी योजनाओं को वरिष्ठों की स्वीकृति मिल सकती है. किसी पुरानी समस्या का समाधान निकलने की संभावना है. हालांकि आर्थिक दृष्टि से दिन थोड़ा दबावपूर्ण रहेगा और खर्च अधिक रहेंगे. Rambha Tritiya 2026: रंभा तीज क्या है, जून में कब ? स्त्रियां क्यों करती है इस दिन शिव-पार्वती की पूजा Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Tarot Rashifal 17 June 2026: टैरो रीडिंग, मेष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों को धन लाभ, रुके कार्यों में गति और करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. सिंह, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों को खर्च, मानसिक उलझन, कार्यस्थल की चुनौतियों और स्वास्थ्य संबंधी मामलों में अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी. वहीं वृषभ और तुला राशि वालों को सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत होगी.
प्रसिद्ध टैरो एक्सपर्ट नीतिका शर्मा (श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर) के कार्ड विश्लेषण से जानें, आज आपकी राशि के भाग्यफल में क्या खास है.
मेष टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में सम्मान और प्रतिष्ठा बनाए रखने में कामयाब रहेगा. आज आपके सामना प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई समस्या सामने आ सकती है. साथ ही ऑफिस में किसी वरिष्ठ महिला से मतभेद संभव हैं. सहकर्मियों की भावनाओं को समझते हुए आप उन्हें आर्थिक लाभ दिलाने में मदद करेंगे. आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी.
वृषभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मन में भ्रम और द्वंद की स्थिति बनी रहेगी. जिस वजह से आज आपको निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी हो सकती है. आप किसी छोटी बात को लेकर विचलित हो सकते हैं. लेकिन, आज कुछ सख्य बातें करनी पड़ सकती हैं. आर्थिक मामलों में दिन फायदेमंद साबित होगा.
मिथुन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों के आज भूमि संबंधी लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है. जमीन की बिक्री से अच्छा धन लाभ हो सकता है, जिसे पुनः निवेश कर भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सकता है. परिवार में संपत्ति को लेकर मतभेद संभव हैं, इसलिए कटु भाषा से बचें.
कर्क टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशिवालों को आज अपने व्यवसाय में प्रगति के लिए सोशल मीडिया का उपयोग लाभकारी रहेगा. कोई सुखद समाचार मिल सकता है. मन की अस्थिरता के चलते कोई बड़ा निर्णय फिलहाल टालें. नई व्यावसायिक पार्टियों से संपर्क बनेगा और आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा.
सिंह टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशिवालों के मन में आज मानसिक उलझनें बनी रह सकती हैं. खर्चों में तेजी के कारण आर्थिक चिंता हो सकती है. वरिष्ठजनों की सलाह से धन संबंधी समस्याओं का समाधान मिलेगा. खानपान पर ध्यान न देने से सेहत प्रभावित हो सकती है. व्यापारिक दृष्टि से दिन अच्छा है.
कन्या टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशिवालों के लिए दिन धन कमाने के लिए आप जोखिम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे. सामाजिक संपर्कों के चलते काम में सफलता मिलेगी. आय के अतिरिक्त स्त्रोत भी सक्रिय होंगे और रिश्तेदारों से आर्थिक मदद की संभावना है. सामाजिक कार्यों में भी खर्च हो सकता है.
तुला टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों के लिए दिन अकेले रहना पसंद करेंगे. भविष्य की योजनाएं बनाने में मन लगेगा. निवेश के नए तरीके खोज सकते हैं, जो आगे चलकर लाभकारी सिद्ध होंगे. हालांकि आय सीमित रहेगी, फिर भी सोच समझकर खर्च करेंगे.
वृश्चिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशिवालों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहेगा. मैन्युफैक्चरिंग और उत्पादन से जुड़े कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी. जिन व्यापारियों को माल की कमी थी, उन्हें आवश्यक वस्तुएं समय पर मिलेंगी. किस्मत आज आपका पूरा साथ दे रही है.
धनु टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है क्योंकि, आज आपके प्रोडक्शन से जुड़े काम ठीक तरीके से चलते रहेंगे. लेकिन मानसिक असमंजस निर्णय लेने से रोक सकता है. अनुभवी लोगों की राय फायदेमंद होगी. विरोधियों से सतर्क रहें, वे आपकी सोच से अधिक चालाक हो सकते हैं. अटके धन को निकालने के प्रयास सफल हो सकते हैं.
मकर टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशिवालों के लिए दिन कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. आपकी मेहनत के बावजूद वरिष्ठ अधिकारी संतुष्ट नहीं दिखेंगे. नौकरी में परिवर्तन की संभावना है. जीवनसाथी या पार्टनर का सहयोग कठिन कार्यों में सहायक होगा. धार्मिक रुचि बढ़ेगी और आप दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहेंगे.
कुंभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कुंभ राशि के लोगों को फिलहाल, अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. व्यापारिक स्थिति मजबूत नहीं दिख रही. आर्थिक मामलों में मन में उथल-पुथल रहेगी. खर्चों की पूर्ति के लिए किसी करीबी रिश्तेदार की मदद लेनी पड़ सकती है.
मीन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार,मीन राशिवालों के लिए दिन अधूरे कामों को पूरा करने की बेचैनी बनी रहेगी. जरूरत से ज्यादा सोचने से तनाव बढ़ सकता है. आपकी योजनाओं को वरिष्ठों की स्वीकृति मिल सकती है. किसी पुरानी समस्या का समाधान निकलने की संभावना है. हालांकि आर्थिक दृष्टि से दिन थोड़ा दबावपूर्ण रहेगा और खर्च अधिक रहेंगे.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
What's Your Reaction?