T20 World Cup 2026: T-20 वर्ल्ड कप में भारत संग खेलने पर पाकिस्तान की No, कीर्ति आजाद बोले- 'मरता, क्या न करता, हमें पहले ही...'

पाकिस्तान की सरकार ने T-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच न खेलने का फैसला लिया है. इस मामले पर पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी बयान में कहा कि उसने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है, लेकिन टीम 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मैदान पर नहीं उतरेगी. इस फैसले के साथ टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर चल रही अटकलों का दौर समाप्त हो गया. इस मुद्दे पर एबीपी न्यूज ने लोकसभा के सदस्य और पूर्व भारतीय क्रिकेटर कीर्ति आजाद से बात की. कीर्ति आजाद से पूछा गया कि पाकिस्तान ने T-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खेलने से इंकार कर दिया है. इस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि पाकिस्तान को पता है वो भारत से नहीं जीत सकता इसलिए मरता क्या नहीं करता. वह अपनी इज्जत बचाने के लिए ऐसा कर रहा है, लेकिन जब पहलगाम में आतंकी हमला हुआ हमको तभी नहीं खेलना चाहिए था, हमको कड़ा संदेश देना चाहिए था की पाकिस्तान के आतंकी देश है और उसके खिलाफ हम क्रिकेट मैच नहीं खेल सकते हैं. अंतिम फैसला सरकार की तरफ से लिया जाएगा भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हो रहे इस टूर्नामेंट के बीच यह फैसला क्षेत्र में बढ़े राजनीतिक तनाव के माहौल में सामने आया है. सरकार ने सोशल मीडिया पर कहा, 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की भागीदारी को मंजूरी देती है, हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ निर्धारित मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी.' इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा था कि बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के बाद टीम की भागीदारी पर अंतिम फैसला सरकार की तरफ से लिया जाएगा. ये भी पढ़ें: Balochistan Militants Attacks: बलूचिस्तान में फिदायीन हमले के पीछे ये 2 महिलाएं, BLA ने जारी की तस्वीरें, बताया कैसे किया हमला

Feb 2, 2026 - 12:30
 0
T20 World Cup 2026: T-20 वर्ल्ड कप में भारत संग खेलने पर पाकिस्तान की No, कीर्ति आजाद बोले- 'मरता, क्या न करता, हमें पहले ही...'

पाकिस्तान की सरकार ने T-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच न खेलने का फैसला लिया है. इस मामले पर पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी बयान में कहा कि उसने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है, लेकिन टीम 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मैदान पर नहीं उतरेगी. इस फैसले के साथ टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर चल रही अटकलों का दौर समाप्त हो गया. इस मुद्दे पर एबीपी न्यूज ने लोकसभा के सदस्य और पूर्व भारतीय क्रिकेटर कीर्ति आजाद से बात की.

कीर्ति आजाद से पूछा गया कि पाकिस्तान ने T-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खेलने से इंकार कर दिया है. इस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि पाकिस्तान को पता है वो भारत से नहीं जीत सकता इसलिए मरता क्या नहीं करता. वह अपनी इज्जत बचाने के लिए ऐसा कर रहा है, लेकिन जब पहलगाम में आतंकी हमला हुआ हमको तभी नहीं खेलना चाहिए था, हमको कड़ा संदेश देना चाहिए था की पाकिस्तान के आतंकी देश है और उसके खिलाफ हम क्रिकेट मैच नहीं खेल सकते हैं.

अंतिम फैसला सरकार की तरफ से लिया जाएगा

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हो रहे इस टूर्नामेंट के बीच यह फैसला क्षेत्र में बढ़े राजनीतिक तनाव के माहौल में सामने आया है. सरकार ने सोशल मीडिया पर कहा, 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की भागीदारी को मंजूरी देती है, हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ निर्धारित मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी.' इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा था कि बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के बाद टीम की भागीदारी पर अंतिम फैसला सरकार की तरफ से लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Balochistan Militants Attacks: बलूचिस्तान में फिदायीन हमले के पीछे ये 2 महिलाएं, BLA ने जारी की तस्वीरें, बताया कैसे किया हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow