T20 वर्ल्ड कप विवाद में ‘आतंकी’ एंगल! पाकिस्तानी यूट्यूबर ने ICC ऑफिस को उड़ाने की दी धमकी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत–पाकिस्तान मुकाबले को लेकर चल रहा विवाद अब क्रिकेट से आगे निकलकर गंभीर रूप लेता दिख रहा है. पाकिस्तान की ओर से मैच के बहिष्कार की घोषणा और उस पर आईसीसी की सख्त चेतावनी के बाद अब एक पाकिस्तानी यूट्यूबर के वीडियो ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल पैदा कर दी है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में यूट्यूबर ने ICC ऑफिस को लेकर आपत्तिजनक और धमकी भरे बयान दिए हैं. वीडियो वायरल, भाषा पर उठे सवाल बताया जा रहा है कि यह वीडियो पाकिस्तानी यूट्यूबर अर्सलान नासिर का है, जिसमें वह ICC और BCCI के खिलाफ तीखी टिप्पणी करते हुए उसे बम से उड़ाने की धमकी देता नजर आ रहा है. करीब 15 मिनट के इस वीडियो में उसने ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया है, जिन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता. वीडियो को ‘कॉमेडी’ और ‘क्रिकेट रिव्यू’ के टैग के साथ अपलोड किया गया है, लेकिन उसकी भाषा और लहजा पूरी तरह आक्रामक दिखाई देता है. इसी वजह से सोशल मीडिया पर इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. भारतीय क्रिकेटर पर भी की टिप्पणी यही नहीं वायरल वीडियो में यूट्यूबर ने भारतीय क्रिकेट से जुड़े कुछ बड़े नामों को भी निशाना बनाया है. खास तौर पर भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर की गई टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी देखी जा रही है. कई यूजर्स ने इसे सीमा लांघने वाला बयान बताया है. ICC की चेतावनी से बौखलाहट? यह पूरा मामला तब गरमाया जब पाकिस्तान ने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मैच को खेलने से इनकार कर दिया. मैच श्रीलंका के कोलंबो में तय है. आईसीसी ने साफ कर दिया है कि अगर पाकिस्तान तय शेड्यूल के मुताबिक मैच नहीं खेलता, तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है. साथ ही आईसीसी राजस्व में कटौती और आगे चलकर प्रतिबंध जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं. माना जा रहा है कि इसी चेतावनी के बाद यह विवाद और भड़क गया. बैकडोर बातचीत की अटकलें कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पाकिस्तान के भारत के मैच को बॉयकॉट करने को लेकर हुए विवाद को सुलझाने के लिए आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच अंदरूनी बातचीत चल रही है. आने वाले दिनों में इस पर कोई औपचारिक फैसला लिया जा सकता है. 

Feb 5, 2026 - 09:30
 0
T20 वर्ल्ड कप विवाद में ‘आतंकी’ एंगल! पाकिस्तानी यूट्यूबर ने ICC ऑफिस को उड़ाने की दी धमकी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत–पाकिस्तान मुकाबले को लेकर चल रहा विवाद अब क्रिकेट से आगे निकलकर गंभीर रूप लेता दिख रहा है. पाकिस्तान की ओर से मैच के बहिष्कार की घोषणा और उस पर आईसीसी की सख्त चेतावनी के बाद अब एक पाकिस्तानी यूट्यूबर के वीडियो ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल पैदा कर दी है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में यूट्यूबर ने ICC ऑफिस को लेकर आपत्तिजनक और धमकी भरे बयान दिए हैं.

वीडियो वायरल, भाषा पर उठे सवाल

बताया जा रहा है कि यह वीडियो पाकिस्तानी यूट्यूबर अर्सलान नासिर का है, जिसमें वह ICC और BCCI के खिलाफ तीखी टिप्पणी करते हुए उसे बम से उड़ाने की धमकी देता नजर आ रहा है. करीब 15 मिनट के इस वीडियो में उसने ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया है, जिन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता. वीडियो को ‘कॉमेडी’ और ‘क्रिकेट रिव्यू’ के टैग के साथ अपलोड किया गया है, लेकिन उसकी भाषा और लहजा पूरी तरह आक्रामक दिखाई देता है. इसी वजह से सोशल मीडिया पर इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है.

भारतीय क्रिकेटर पर भी की टिप्पणी

यही नहीं वायरल वीडियो में यूट्यूबर ने भारतीय क्रिकेट से जुड़े कुछ बड़े नामों को भी निशाना बनाया है. खास तौर पर भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर की गई टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी देखी जा रही है. कई यूजर्स ने इसे सीमा लांघने वाला बयान बताया है.

ICC की चेतावनी से बौखलाहट?

यह पूरा मामला तब गरमाया जब पाकिस्तान ने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मैच को खेलने से इनकार कर दिया. मैच श्रीलंका के कोलंबो में तय है. आईसीसी ने साफ कर दिया है कि अगर पाकिस्तान तय शेड्यूल के मुताबिक मैच नहीं खेलता, तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है. साथ ही आईसीसी राजस्व में कटौती और आगे चलकर प्रतिबंध जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं. माना जा रहा है कि इसी चेतावनी के बाद यह विवाद और भड़क गया.

बैकडोर बातचीत की अटकलें

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पाकिस्तान के भारत के मैच को बॉयकॉट करने को लेकर हुए विवाद को सुलझाने के लिए आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच अंदरूनी बातचीत चल रही है. आने वाले दिनों में इस पर कोई औपचारिक फैसला लिया जा सकता है. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow