T-20 World Cup Semifinal: टीम इंडिया सहित ये चार टीमें हुईं पक्की, जानिए सेमीफाइनल मैचों का पूरा शेड्यूल और वेन्यू

ICC T20 World Cup 2026 Semi-Finals: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आखिरी सुपर-8 मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया दिया है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया. इस हाईवोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 97 रनों की पारी खेली और भारतीय टीम को अहम जीत दिलाकर सेमीफाइनल में पहुंचाया. अब इस टूर्नामेंट का पूरा सेमीफाइनल शेड्यूल तैयार हो गया है. यहां हम आपको शेड्यूल और वेन्यू के बारे में बताने जा रहे हैं. टीम इंडिया का सेमीफाइनल में सामना इंग्लैंड से होगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड से होगा. ये मुकाबला गुरुवार यानी 5 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच ये सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है. ये टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरा मौका होगा, जब टीम इंडिया की भिड़ंत इंग्लैंड से होगी. इससे पहले साल 2022 और साल 2024 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना इंग्लिश टीम से हो चुका है. साल 2022 में इंग्लैंड ने भारत को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी. वहीं साल 2024 में टीम इंडिया ने बदला पूरा करते हुए इंग्लैंड को हराया था. न्यूजीलैंड के साथ होगी साउथ अफ्रीका की भिड़ंत इस टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ होगी. ये मुकाबला बुधवार यानी 4 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच ये सेमीफाइनल मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाना है. इस बार टूर्नामेंट में सबसे पहले फाइनल मुकाबले में कौन पहुंचेगा? इस बात का फैसला इन दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले से होगा. टीम इंडिया जीतेगी तीसरा खिताब? टीम इंडिया की नजरें अब अपना तीसरा खिताब जीतने पर होगी, क्योंकि भारत अब केवल दो कदम खिताब से दूर है. डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम ने साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर ये खिताब अपने नाम किया था. हालांकि, सबसे पहले साल 2007 में टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर इस ट्रॉफी को जीता था. अब देखना होगा कि भारतीय टीम अपना तीसरा खिताब अपने घर पर जीत पाएगी या नहीं.

Mar 2, 2026 - 10:30
 0
T-20 World Cup Semifinal: टीम इंडिया सहित ये चार टीमें हुईं पक्की, जानिए सेमीफाइनल मैचों का पूरा शेड्यूल और वेन्यू

ICC T20 World Cup 2026 Semi-Finals: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आखिरी सुपर-8 मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया दिया है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया. इस हाईवोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 97 रनों की पारी खेली और भारतीय टीम को अहम जीत दिलाकर सेमीफाइनल में पहुंचाया. अब इस टूर्नामेंट का पूरा सेमीफाइनल शेड्यूल तैयार हो गया है. यहां हम आपको शेड्यूल और वेन्यू के बारे में बताने जा रहे हैं.

टीम इंडिया का सेमीफाइनल में सामना इंग्लैंड से होगा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड से होगा. ये मुकाबला गुरुवार यानी 5 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच ये सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है. ये टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरा मौका होगा, जब टीम इंडिया की भिड़ंत इंग्लैंड से होगी. इससे पहले साल 2022 और साल 2024 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना इंग्लिश टीम से हो चुका है. साल 2022 में इंग्लैंड ने भारत को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी. वहीं साल 2024 में टीम इंडिया ने बदला पूरा करते हुए इंग्लैंड को हराया था.

न्यूजीलैंड के साथ होगी साउथ अफ्रीका की भिड़ंत

इस टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ होगी. ये मुकाबला बुधवार यानी 4 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच ये सेमीफाइनल मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाना है. इस बार टूर्नामेंट में सबसे पहले फाइनल मुकाबले में कौन पहुंचेगा? इस बात का फैसला इन दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले से होगा.

टीम इंडिया जीतेगी तीसरा खिताब?

टीम इंडिया की नजरें अब अपना तीसरा खिताब जीतने पर होगी, क्योंकि भारत अब केवल दो कदम खिताब से दूर है. डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम ने साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर ये खिताब अपने नाम किया था. हालांकि, सबसे पहले साल 2007 में टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर इस ट्रॉफी को जीता था. अब देखना होगा कि भारतीय टीम अपना तीसरा खिताब अपने घर पर जीत पाएगी या नहीं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow