IND vs ENG: हैरी ब्रूक 99 पर आउट, अनिल कुंबले के बाद ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बने प्रसिद्ध कृष्णा

Harry Brook 99 Runs: भारत बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट लीड्स में खेला जा रहा है. इस मैच में तीसरे दिन प्रसिद्ध कृष्णा ने ऐसा कारनामा किया, जो इससे पहले सिर्फ एक भारतीय क्रिकेटर कर पाया था. दरअसल लीड्स टेस्ट के तीसरे दिन हैरी ब्रूक अपने टेस्ट करियर के 9वें शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन 99 के स्कोर पर शार्दुल ठाकुर को कैच थमा बैठे. ये पहली बार है जब हैरी ब्रूक अपने टेस्ट करियर में 99 के स्कोर पर आउट हुए हैं, जिससे प्रसिद्ध कृष्णा ने एक बड़ा कीर्तिमान रच डाला है. ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय हैरी ब्रूक टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ 99 पर आउट होने वाले सिर्फ दूसरे इंग्लिश बल्लेबाज हैं. टेस्ट में टीम इंडिया के खिलाफ 99 रन बनाकर आउट होने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज मार्कस ट्रेसकोथिक थे, जिन्हें 2001 में अहमदाबाद में खेले गए टेस्ट मैच में अनिल कुंबले ने आउट किया था. वहीं अब हैरी ब्रूक को 99 के स्कोर पर आउट कर प्रसिद्ध कृष्णा ऐसे सिर्फ दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट मैचों में इंग्लैंड के किसी बल्लेबाज को सिर्फ एक रन के अंतर से शतक बनाने से रोका हो. प्रसिद्ध कृष्णा की बात करें तो उन्होंने दिसंबर 2023 में टेस्ट डेब्यू किया था, लेकिन अब तक टेस्ट टीम में जगह पक्की नहीं कर सके हैं. इस लेख को लिखे जाने तक उन्होंने अपने 4 टेस्ट मैचों के छोटे से करियर में कुल 11 विकेट चटकाए हैं. यह इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे लीड टेस्ट मैच में उनका कुल तीसरा विकेट रहा. पहले टेस्ट मैच के हाल पर नजर डालें तो भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 471 रनों का स्कोर खड़ा किया था. यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने टीम इंडिया की ओर से शतक लगाए थे. वहीं जवाब में जब प्रसिद्ध कृष्णा ने हैरी ब्रूक को 99 के स्कोर पर आउट किया तो वह इंग्लैंड की पारी का कुल सातवां विकेट रहा. यह भी पढ़ें: मैं श्रेयस अय्यर के बच्चे की मां हूं..., बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट ने भारतीय क्रिकेटर को लेकर किया बड़ा दावा

Jun 22, 2025 - 21:30
 0
IND vs ENG: हैरी ब्रूक 99 पर आउट, अनिल कुंबले के बाद ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बने प्रसिद्ध कृष्णा

Harry Brook 99 Runs: भारत बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट लीड्स में खेला जा रहा है. इस मैच में तीसरे दिन प्रसिद्ध कृष्णा ने ऐसा कारनामा किया, जो इससे पहले सिर्फ एक भारतीय क्रिकेटर कर पाया था. दरअसल लीड्स टेस्ट के तीसरे दिन हैरी ब्रूक अपने टेस्ट करियर के 9वें शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन 99 के स्कोर पर शार्दुल ठाकुर को कैच थमा बैठे. ये पहली बार है जब हैरी ब्रूक अपने टेस्ट करियर में 99 के स्कोर पर आउट हुए हैं, जिससे प्रसिद्ध कृष्णा ने एक बड़ा कीर्तिमान रच डाला है.

ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय

हैरी ब्रूक टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ 99 पर आउट होने वाले सिर्फ दूसरे इंग्लिश बल्लेबाज हैं. टेस्ट में टीम इंडिया के खिलाफ 99 रन बनाकर आउट होने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज मार्कस ट्रेसकोथिक थे, जिन्हें 2001 में अहमदाबाद में खेले गए टेस्ट मैच में अनिल कुंबले ने आउट किया था. वहीं अब हैरी ब्रूक को 99 के स्कोर पर आउट कर प्रसिद्ध कृष्णा ऐसे सिर्फ दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट मैचों में इंग्लैंड के किसी बल्लेबाज को सिर्फ एक रन के अंतर से शतक बनाने से रोका हो.

प्रसिद्ध कृष्णा की बात करें तो उन्होंने दिसंबर 2023 में टेस्ट डेब्यू किया था, लेकिन अब तक टेस्ट टीम में जगह पक्की नहीं कर सके हैं. इस लेख को लिखे जाने तक उन्होंने अपने 4 टेस्ट मैचों के छोटे से करियर में कुल 11 विकेट चटकाए हैं. यह इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे लीड टेस्ट मैच में उनका कुल तीसरा विकेट रहा.

पहले टेस्ट मैच के हाल पर नजर डालें तो भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 471 रनों का स्कोर खड़ा किया था. यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने टीम इंडिया की ओर से शतक लगाए थे. वहीं जवाब में जब प्रसिद्ध कृष्णा ने हैरी ब्रूक को 99 के स्कोर पर आउट किया तो वह इंग्लैंड की पारी का कुल सातवां विकेट रहा.

यह भी पढ़ें:

मैं श्रेयस अय्यर के बच्चे की मां हूं..., बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट ने भारतीय क्रिकेटर को लेकर किया बड़ा दावा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow