Surya Gochar 2026: 17 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे ग्रहों के राजा, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल

Surya Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा माने जाने वाले सूर्य देव अपनी स्वराशि सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. अनुशासन और मान-सम्मान के कारक सूर्य एक राशि में 30 दिन तक रहते हैं. यह गोचर 17 सितंबर 2026 (गुरुवार) की रात 11:31 बजे होगा. कन्या राशि में पहले से मौजूद बुध के साथ सूर्य की युति से बुधादित्य योग बनेगा. हालांकि, मीन राशि में स्थित शनि की दृष्टि इस युति पर होने से सभी 12 राशियों पर इसका मिलाजुला प्रभाव देखने को मिलेगा. आइए जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार आपकी राशि पर इसका क्या असर पड़ेगा: मेष: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों और विदेश या घर से दूर रहने वालों को अच्छा लाभ मिलेगा. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता और व्यापार में उन्नति होगी. हालांकि, प्रेम संबंधों में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी. वृषभ: छात्रों को मनचाहे परिणाम के लिए पढ़ाई पर पूरा ध्यान लगाना होगा. नकारात्मक विचारों से बचें. बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें. मिथुन: भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा, लेकिन पड़ोसियों के साथ अनबन से बचें. माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. घरेलू मामलों में शांति बनाए रखें और फिजूलखर्ची पर रोक लगाएं. कर्क: यह गोचर आपके लिए बेहद शुभ रहेगा. भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और रुके हुए सरकारी काम पूरे होंगे. कार्यक्षेत्र में बदलाव आपके पक्ष में रहेगा. सिंह: आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें, क्योंकि सामाजिक और पारिवारिक कार्यों में खर्च बढ़ सकता है. खान-पान का ध्यान रखें, पेट से जुड़ी समस्या या चोट लगने की आशंका है. परिजनों के साथ समय बिताएं. कन्या: आपकी राशि में सूर्य का आना और शनि-राहु का प्रभाव मानसिक तनाव बढ़ा सकता है. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें और सेहत का ध्यान रखें. तुला: ऑनलाइन और ऑफलाइन कारोबारियों के लिए समय बहुत लाभकारी रहेगा. कोर्ट के मामलों में जीत, आर्थिक लाभ और संतान की उन्नति के योग हैं. छात्रों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा. वृश्चिक: लाभ भाव में सूर्य का आना शानदार परिणाम देगा. अटके हुए काम पूरे होंगे, कारोबार बढ़ेगा और नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि की बात आगे बढ़ सकती है. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. धनु: कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे और पिता का सहयोग मिलेगा. पारिवारिक व्यापार और कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी, लेकिन पारिवारिक माहौल में संयम बनाए रखें. मकर: कार्यों में जल्दबाजी करने से बचें, क्योंकि भाग्य धीरे-धीरे साथ देगा. ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह मानकर चलें. पिता की सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें. कुंभ: व्यापार में नया निवेश करने से बचें और किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें. सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है. बातचीत सोच-समझकर करें और वाहन चलाते समय पूरी सतर्कता बरतें. मीन: वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखने की जरूरत है. गुस्से पर काबू रखें और पुराने विवादों को सुलझाने की कोशिश करें. ग्राहकों से संबंध अच्छे रखें, व्यापार सामान्य गति से चलेगा. श्राद्ध पक्ष 2026: क्या इन 16 दिनों में नए कपड़े खरीदना सही है? ज्योतिषाचार्य से जानिए नियम Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

Sep 15, 2026 - 12:30
 0
Surya Gochar 2026: 17 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे ग्रहों के राजा, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल

Surya Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा माने जाने वाले सूर्य देव अपनी स्वराशि सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. अनुशासन और मान-सम्मान के कारक सूर्य एक राशि में 30 दिन तक रहते हैं. यह गोचर 17 सितंबर 2026 (गुरुवार) की रात 11:31 बजे होगा. कन्या राशि में पहले से मौजूद बुध के साथ सूर्य की युति से बुधादित्य योग बनेगा.

हालांकि, मीन राशि में स्थित शनि की दृष्टि इस युति पर होने से सभी 12 राशियों पर इसका मिलाजुला प्रभाव देखने को मिलेगा. आइए जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार आपकी राशि पर इसका क्या असर पड़ेगा:

मेष: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों और विदेश या घर से दूर रहने वालों को अच्छा लाभ मिलेगा. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता और व्यापार में उन्नति होगी. हालांकि, प्रेम संबंधों में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी.

वृषभ: छात्रों को मनचाहे परिणाम के लिए पढ़ाई पर पूरा ध्यान लगाना होगा. नकारात्मक विचारों से बचें. बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें.

मिथुन: भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा, लेकिन पड़ोसियों के साथ अनबन से बचें. माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. घरेलू मामलों में शांति बनाए रखें और फिजूलखर्ची पर रोक लगाएं.

कर्क: यह गोचर आपके लिए बेहद शुभ रहेगा. भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और रुके हुए सरकारी काम पूरे होंगे. कार्यक्षेत्र में बदलाव आपके पक्ष में रहेगा.

सिंह: आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें, क्योंकि सामाजिक और पारिवारिक कार्यों में खर्च बढ़ सकता है. खान-पान का ध्यान रखें, पेट से जुड़ी समस्या या चोट लगने की आशंका है. परिजनों के साथ समय बिताएं.

कन्या: आपकी राशि में सूर्य का आना और शनि-राहु का प्रभाव मानसिक तनाव बढ़ा सकता है. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें और सेहत का ध्यान रखें.

तुला: ऑनलाइन और ऑफलाइन कारोबारियों के लिए समय बहुत लाभकारी रहेगा. कोर्ट के मामलों में जीत, आर्थिक लाभ और संतान की उन्नति के योग हैं. छात्रों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा.

वृश्चिक: लाभ भाव में सूर्य का आना शानदार परिणाम देगा. अटके हुए काम पूरे होंगे, कारोबार बढ़ेगा और नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि की बात आगे बढ़ सकती है. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.

धनु: कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे और पिता का सहयोग मिलेगा. पारिवारिक व्यापार और कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी, लेकिन पारिवारिक माहौल में संयम बनाए रखें.

मकर: कार्यों में जल्दबाजी करने से बचें, क्योंकि भाग्य धीरे-धीरे साथ देगा. ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह मानकर चलें. पिता की सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें.

कुंभ: व्यापार में नया निवेश करने से बचें और किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें. सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है. बातचीत सोच-समझकर करें और वाहन चलाते समय पूरी सतर्कता बरतें.

मीन: वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखने की जरूरत है. गुस्से पर काबू रखें और पुराने विवादों को सुलझाने की कोशिश करें. ग्राहकों से संबंध अच्छे रखें, व्यापार सामान्य गति से चलेगा.

श्राद्ध पक्ष 2026: क्या इन 16 दिनों में नए कपड़े खरीदना सही है? ज्योतिषाचार्य से जानिए नियम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow