Store Green Chillies: हरी मिर्च-धनिया 1 महीने तक नहीं होंगे खराब, अपनाएं यह छोटी सी ट्रिक

Green Chilli Storage Hack: रसोई में हरा धनिया और हरी मिर्च लगभग रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें हैं. लेकिन इन्हें सही तरीके से स्टोर न किया जाए, तो कुछ ही दिनों में ये मुरझाने, सूखने या खराब होने लगते हैं. अगर आप भी बार-बार इन्हें फेंकने को मजबूर हो जाते हैं, तो स्टोर करने का तरीका बदलना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर धनिया और हरी मिर्च को लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है. धनिया स्टोर करने का सही तरीका अगर धनिया को उसी प्लास्टिक बैग में फ्रिज में रख दिया जाए, जिसमें वह बाजार से आता है, तो बैग के अंदर नमी जमा होने लगती है. इससे कुछ ही दिनों में पत्तियां गलने लगती हैं. इसकी जगह सबसे आसान तरीका है कि धनिया को हल्के हाथों से सुखाकर एयरटाइट कंटेनर में रखें. कंटेनर के नीचे एक सूखा पेपर टॉवल बिछा दें, ताकि अतिरिक्त नमी उसमें सोख ली जाए. इसके बाद धनिया को एक परत में रखें और कंटेनर बंद करके फ्रिज में रख दें. इससे धनिया ज्यादा समय तक हरा और ताजा बना रह सकता है. एक दूसरा तरीका यह भी है कि धनिया की डंठल का निचला हिस्सा हल्का-सा काटकर उसे थोड़ा पानी भरे कांच के गिलास में रखें और ऊपर से ढीले तरीके से प्लास्टिक बैग ढक दें. इससे डंठल को नमी मिलती रहती है और पत्तियां लंबे समय तक ताजी बनी रहती हैं. हालांकि, इस तरीके में हर दो-तीन दिन में पानी बदलना जरूरी होता है. इसे भी पढ़ें-Pillow Cleaning Tips: तकिए से आ रही है अजीब बदबू? बिना धोए चुटकियों में फ्रेश करने की नोट करें ये सीक्रेट ट्रिक हरी मिर्च को ऐसे करें स्टोर हरी मिर्च को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए सबसे पहले उसकी डंठल निकाल दें. इसके बाद हल्दी मिले पानी से मिर्च को धोकर साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. अब सूती कपड़े से मिर्च को पूरी तरह सुखा लें. ध्यान रखें कि उस पर बिल्कुल भी नमी न रहे. इसके बाद मिर्च को जिप-लॉक बैग में रखें और उसमें छिली हुई लहसुन की दो या तीन कलियां डाल दें. अब बैग को बंद करके फ्रिज में रख दें. इससे हरी मिर्च जल्दी सूखने या सिकुड़ने से बच सकती है. दरअसल, फ्रिज हवा से नमी कम करता है, जिससे हरी मिर्च और धनिया जैसी चीजें धीरे-धीरे अपनी नमी खोने लगती हैं. अगर इन्हें खुला रखा जाए या इनमें पानी रह जाए, तो वे जल्दी खराब हो सकती हैं. इसलिए इन्हें स्टोर करने से पहले अच्छी तरह सुखाना और सही कंटेनर का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है. इस ट्रिक्स को अपनाकर आप हरी मिर्च और धनिया को लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं.  इसे भी पढ़ें- Roof Leakage Signs: छत टपकने से पहले घर में दिखते हैं ये बदलाव? मानसून में भारी नुकसान से पहले हो जाएं अलर्टन

Aug 3, 2026 - 15:30
 0
Store Green Chillies: हरी मिर्च-धनिया 1 महीने तक नहीं होंगे खराब, अपनाएं यह छोटी सी ट्रिक

Green Chilli Storage Hack: रसोई में हरा धनिया और हरी मिर्च लगभग रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें हैं. लेकिन इन्हें सही तरीके से स्टोर न किया जाए, तो कुछ ही दिनों में ये मुरझाने, सूखने या खराब होने लगते हैं. अगर आप भी बार-बार इन्हें फेंकने को मजबूर हो जाते हैं, तो स्टोर करने का तरीका बदलना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर धनिया और हरी मिर्च को लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है.

धनिया स्टोर करने का सही तरीका

अगर धनिया को उसी प्लास्टिक बैग में फ्रिज में रख दिया जाए, जिसमें वह बाजार से आता है, तो बैग के अंदर नमी जमा होने लगती है. इससे कुछ ही दिनों में पत्तियां गलने लगती हैं. इसकी जगह सबसे आसान तरीका है कि धनिया को हल्के हाथों से सुखाकर एयरटाइट कंटेनर में रखें. कंटेनर के नीचे एक सूखा पेपर टॉवल बिछा दें, ताकि अतिरिक्त नमी उसमें सोख ली जाए. इसके बाद धनिया को एक परत में रखें और कंटेनर बंद करके फ्रिज में रख दें. इससे धनिया ज्यादा समय तक हरा और ताजा बना रह सकता है.

एक दूसरा तरीका यह भी है कि धनिया की डंठल का निचला हिस्सा हल्का-सा काटकर उसे थोड़ा पानी भरे कांच के गिलास में रखें और ऊपर से ढीले तरीके से प्लास्टिक बैग ढक दें. इससे डंठल को नमी मिलती रहती है और पत्तियां लंबे समय तक ताजी बनी रहती हैं. हालांकि, इस तरीके में हर दो-तीन दिन में पानी बदलना जरूरी होता है.

इसे भी पढ़ें-Pillow Cleaning Tips: तकिए से आ रही है अजीब बदबू? बिना धोए चुटकियों में फ्रेश करने की नोट करें ये सीक्रेट ट्रिक

हरी मिर्च को ऐसे करें स्टोर

हरी मिर्च को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए सबसे पहले उसकी डंठल निकाल दें. इसके बाद हल्दी मिले पानी से मिर्च को धोकर साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. अब सूती कपड़े से मिर्च को पूरी तरह सुखा लें. ध्यान रखें कि उस पर बिल्कुल भी नमी न रहे. इसके बाद मिर्च को जिप-लॉक बैग में रखें और उसमें छिली हुई लहसुन की दो या तीन कलियां डाल दें. अब बैग को बंद करके फ्रिज में रख दें. इससे हरी मिर्च जल्दी सूखने या सिकुड़ने से बच सकती है.

दरअसल, फ्रिज हवा से नमी कम करता है, जिससे हरी मिर्च और धनिया जैसी चीजें धीरे-धीरे अपनी नमी खोने लगती हैं. अगर इन्हें खुला रखा जाए या इनमें पानी रह जाए, तो वे जल्दी खराब हो सकती हैं. इसलिए इन्हें स्टोर करने से पहले अच्छी तरह सुखाना और सही कंटेनर का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है. इस ट्रिक्स को अपनाकर आप हरी मिर्च और धनिया को लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- Roof Leakage Signs: छत टपकने से पहले घर में दिखते हैं ये बदलाव? मानसून में भारी नुकसान से पहले हो जाएं अलर्टन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow