Stock Market Today: खराब शुरुआत के बाद संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स 35 अंक उछला, निफ्टी 25,995 के पार
Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के चौथे ट्रेडिंग सेशन 4 दिसंबर, गुरुवार के कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए. हालांकि, कारोबारी दिन की शुरुआत में ही दोनों इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार करने लगे. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 119.25 अंक या 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,987.56 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 4.15 अंक या 0.02 फीसदी फिसलकर 25,981.85 के लेवल पर ओपन हुआ था. सुबह करीब 9:22 बजे तक, सेंसेक्स 67 अंक की गिरावट के साथ 85,039 अंक पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 50 34 अंक फिसलकर 25,951 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी. बीएसई के टॉप गेनर टीसीएस, एचसीएलटेक, एशियन पेंट और टेक महिंद्रा बीएसई के टॉप लूजर इटरनल, टाइटन, पावरग्रिड और आईसीआईसीआई बैंक बुधवार को कैसा रहा था मार्केट? बुधवार 3 दिसंबर को भारतीय शेयर मार्केट में गिरावट देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. सेंसेक्स 31.46 अंक या 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,106.81 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 46.20 अंक या 0.18 प्रतिशत फिसलकर 25,986.00 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी. बीएसई बास्केट से टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और सन फॉर्मा टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी और एसबीआईएन रहे थे. निफ्टी बैंक और निफ्टी आईटी के शेयरों में तेजी दर्ज की गई थी. मिडकैप 100, निफ्टी ऑटो और निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी 100 और निफ्टी एफएमसीजी के शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. बुधवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 10 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 20 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी. डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) यह भी पढ़ें: इस इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी के शेयरों में हो रही धड़ाधड़ गिरावट, शेयर 60 प्रतिशत से ज्यादा फिसले
Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के चौथे ट्रेडिंग सेशन 4 दिसंबर, गुरुवार के कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए. हालांकि, कारोबारी दिन की शुरुआत में ही दोनों इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार करने लगे.
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 119.25 अंक या 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,987.56 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 4.15 अंक या 0.02 फीसदी फिसलकर 25,981.85 के लेवल पर ओपन हुआ था.
सुबह करीब 9:22 बजे तक, सेंसेक्स 67 अंक की गिरावट के साथ 85,039 अंक पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 50 34 अंक फिसलकर 25,951 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.
बीएसई के टॉप गेनर
टीसीएस, एचसीएलटेक, एशियन पेंट और टेक महिंद्रा
बीएसई के टॉप लूजर
इटरनल, टाइटन, पावरग्रिड और आईसीआईसीआई बैंक
बुधवार को कैसा रहा था मार्केट?
बुधवार 3 दिसंबर को भारतीय शेयर मार्केट में गिरावट देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. सेंसेक्स 31.46 अंक या 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,106.81 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 46.20 अंक या 0.18 प्रतिशत फिसलकर 25,986.00 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी.
बीएसई बास्केट से टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और सन फॉर्मा टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी और एसबीआईएन रहे थे. निफ्टी बैंक और निफ्टी आईटी के शेयरों में तेजी दर्ज की गई थी.
मिडकैप 100, निफ्टी ऑटो और निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी 100 और निफ्टी एफएमसीजी के शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. बुधवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 10 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 20 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
यह भी पढ़ें: इस इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी के शेयरों में हो रही धड़ाधड़ गिरावट, शेयर 60 प्रतिशत से ज्यादा फिसले
What's Your Reaction?