LPG News: देश में तेल-गैस का स्टॉक बचा है या नहीं? सरकार ने दिया सवाल का जवाब, कहा- होर्मुज संकट से...

Petroleum Ministry: बीते कई महीनों से मिडिल ईस्ट में देखे जा रहे तनाव के कारण कई देशों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है. इसी के चलते हाल ही में भारत में भी पेट्रोल- डीजल की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है. जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्दी ही LPG और अन्य गैस उर्वरकों की कीमतें भी बढ़ सकती हैं. लेकिन इसी बीच अब सरकार ने भी इसे लेकर ताजा अपडेट दे दिया है. सरकार ने आश्वासन दे दिया है कि देश में गैस का भरपूर भंडारण है. पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया अपडेटदेश के हालातों को देखते हुए हाल ही में पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने हाल ही में कहा है कि तेल, गैस और अन्य किसी भी चीज की कोई कमी नहीं है. हाल ही में इंटर मिनिस्टीरियल ब्रीफिंग के दौरान सुजाता ने बताया कि, 'पश्चिम एशिया संकट शुरू हुए ढाई महीने से ज्यादा समय हो गया है, और होर्मुज़ जलडमरूमध्य में स्थिति अभी भी सामान्य नहीं है'.  ये भी पढ़ें: Dollar vs Rupee: दहाड़ रहा डॉलर, सिमट रहा रुपया, पहली बार 100 के करीब पहुंचा INR उन्होंने आगे कहा, 'इसके परिणामस्वरूप, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस और LPG की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है. इन सब कारणों से, कच्चे तेल, LPG और प्राकृतिक गैस के हमारे आयात पर भी असर पड़ा है. हालांकि, हमारी रिफाइनरियां सामान्य रूप से काम कर रही हैं, और हमारे पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है'. उर्वरकों की उपलब्धता पर अपडेटवहीं इस ब्रीफिंग के दौरान DOF विभाग की जॉइंट सेक्रेटरी ने भी अपने विभाग की स्थिति के बारे में बताया है. उन्होंने कहा, 'उर्वरक विभाग की ओर से ये सूचित किया जाता है कि इस मौसम, यानी खरीफ मौसम के लिए, राज्यों में उर्वरकों की उपलब्धता 51% से अधिक बनी हुई है और पूरे देश में लगभग 200.98 LMT उर्वरक उपलब्ध हैं. प्रमुख उर्वरकों के MRP में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. संकट काल के बाद घरेलू उत्पादन काफी अधिक रहा है, यानी 86.2 LMT, और 22 LMT से ज्यादा आयात हमारे तटों तक पहुंच चुका है.' ये भी पढ़ें: Gen Z Flavored Drinks: कड़वी शराब से तौबा! फ्लेवर्ड ड्रिंक्स की बढ़ी भारी मांग, Gen Z की हैबिट से बाजार में आए बड़े बदलाव

May 18, 2026 - 19:30
 0
LPG News: देश में तेल-गैस का स्टॉक बचा है या नहीं? सरकार ने दिया सवाल का जवाब, कहा- होर्मुज संकट से...

Petroleum Ministry: बीते कई महीनों से मिडिल ईस्ट में देखे जा रहे तनाव के कारण कई देशों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है. इसी के चलते हाल ही में भारत में भी पेट्रोल- डीजल की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है. जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्दी ही LPG और अन्य गैस उर्वरकों की कीमतें भी बढ़ सकती हैं. लेकिन इसी बीच अब सरकार ने भी इसे लेकर ताजा अपडेट दे दिया है. सरकार ने आश्वासन दे दिया है कि देश में गैस का भरपूर भंडारण है.

पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया अपडेट
देश के हालातों को देखते हुए हाल ही में पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने हाल ही में कहा है कि तेल, गैस और अन्य किसी भी चीज की कोई कमी नहीं है. हाल ही में इंटर मिनिस्टीरियल ब्रीफिंग के दौरान सुजाता ने बताया कि, 'पश्चिम एशिया संकट शुरू हुए ढाई महीने से ज्यादा समय हो गया है, और होर्मुज़ जलडमरूमध्य में स्थिति अभी भी सामान्य नहीं है'. 

ये भी पढ़ें: Dollar vs Rupee: दहाड़ रहा डॉलर, सिमट रहा रुपया, पहली बार 100 के करीब पहुंचा INR

उन्होंने आगे कहा, 'इसके परिणामस्वरूप, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस और LPG की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है. इन सब कारणों से, कच्चे तेल, LPG और प्राकृतिक गैस के हमारे आयात पर भी असर पड़ा है. हालांकि, हमारी रिफाइनरियां सामान्य रूप से काम कर रही हैं, और हमारे पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है'.

उर्वरकों की उपलब्धता पर अपडेट
वहीं इस ब्रीफिंग के दौरान DOF विभाग की जॉइंट सेक्रेटरी ने भी अपने विभाग की स्थिति के बारे में बताया है. उन्होंने कहा, 'उर्वरक विभाग की ओर से ये सूचित किया जाता है कि इस मौसम, यानी खरीफ मौसम के लिए, राज्यों में उर्वरकों की उपलब्धता 51% से अधिक बनी हुई है और पूरे देश में लगभग 200.98 LMT उर्वरक उपलब्ध हैं. प्रमुख उर्वरकों के MRP में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. संकट काल के बाद घरेलू उत्पादन काफी अधिक रहा है, यानी 86.2 LMT, और 22 LMT से ज्यादा आयात हमारे तटों तक पहुंच चुका है.'

ये भी पढ़ें: Gen Z Flavored Drinks: कड़वी शराब से तौबा! फ्लेवर्ड ड्रिंक्स की बढ़ी भारी मांग, Gen Z की हैबिट से बाजार में आए बड़े बदलाव

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow