Stock Market Holiday: NSE के नए सर्कुलर से बदला फैसला, 15 जनवरी को शेयर बाजार रहेगा बंद, जानें डिटेल

Stock Market Holiday: महाराष्ट्र में होने वाले नगर निगम चुनावों का असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिलेगा. गुरुवार, 15 जनवरी 2026 को बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेंजों में ट्रेडिंग नहीं होगी. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने अपने ताजा सर्कुलर में बताया है कि पहले जारी नोटिफिकेशन में बदलाव करते हुए अब कैपिटल मार्केट सेगमेंट में पूरे दिन की छुट्टी घोषित करने का फैसला लिया गया है. पहले इस दिन केवल सेटलमेंट हॉलिडे रहने की बात कही गई थी. वहीं नए आदेश के बाद 15 जनवरी को शेयर बाजार पूरी तरह बंद रहेगा. आइए जानते हैं, किन-किन सेगमेंट में कारोबार बंद रहेगा.... इन सेगमेंट में नहीं होगी ट्रेडिंग  नए नोटिफिकेशन के अनुसार, 15 जनवरी को बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेंजों पर किसी तरह का कारोबार नहीं होगा. इस दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग, करेंसी डेरिवेटिव्स और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स सेगमेंट बंद रहेंगे. इसके साथ ही कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में भी सुबह का सत्र नहीं होगा. 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे शेयर बाजार एनएसई द्वारा जारी छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक, जनवरी से मार्च के बीच शेयर बाजार कई मौकों पर बंद रहेगा. 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 3 मार्च को होली, 26 मार्च को श्री राम नवमी और 31 मार्च को श्री महावीर जयंती के चलते बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी. इसके बाद 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के कारण भी शेयर बाजार बंद रहेगा. इसके अलावा 14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती, 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और 28 मई को बकरीद के मौके पर एनएसई में कारोबार नहीं होगा. वहीं 26 जून को मुहर्रम के चलते भी बाजार बंद करने का फैसला लिया गया है.   साल के दूसरे हिस्से में 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती, 20 अक्टूबर को दशहरा और 10 नवंबर को दीवाली बलिप्रतिपदा के दिन ट्रेडिंग नहीं होगी. इसके बाद 24 नवंबर को प्रकाश पर्व श्री गुरु नानक देव और 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन भी बाजार बंद रहेगा. इन सभी छुट्टियों के अलावा हर सप्ताह शनिवार और रविवार को शेयर बाजार में नियमित ट्रेडिंग नहीं होती है. यह भी पढ़ें: इस महीने बैंक छुट्टियों की भरमार, 13 जनवरी को बैंक खुले हैं या बंद? देखें छुट्टियों की लिस्ट

Jan 13, 2026 - 08:30
 0
Stock Market Holiday: NSE के नए सर्कुलर से बदला फैसला, 15 जनवरी को शेयर बाजार रहेगा बंद, जानें डिटेल

Stock Market Holiday: महाराष्ट्र में होने वाले नगर निगम चुनावों का असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिलेगा. गुरुवार, 15 जनवरी 2026 को बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेंजों में ट्रेडिंग नहीं होगी. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने अपने ताजा सर्कुलर में बताया है कि पहले जारी नोटिफिकेशन में बदलाव करते हुए अब कैपिटल मार्केट सेगमेंट में पूरे दिन की छुट्टी घोषित करने का फैसला लिया गया है.

पहले इस दिन केवल सेटलमेंट हॉलिडे रहने की बात कही गई थी. वहीं नए आदेश के बाद 15 जनवरी को शेयर बाजार पूरी तरह बंद रहेगा. आइए जानते हैं, किन-किन सेगमेंट में कारोबार बंद रहेगा....

इन सेगमेंट में नहीं होगी ट्रेडिंग 

नए नोटिफिकेशन के अनुसार, 15 जनवरी को बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेंजों पर किसी तरह का कारोबार नहीं होगा. इस दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग, करेंसी डेरिवेटिव्स और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स सेगमेंट बंद रहेंगे. इसके साथ ही कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में भी सुबह का सत्र नहीं होगा.

2026 में इतने दिन बंद रहेंगे शेयर बाजार

एनएसई द्वारा जारी छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक, जनवरी से मार्च के बीच शेयर बाजार कई मौकों पर बंद रहेगा. 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 3 मार्च को होली, 26 मार्च को श्री राम नवमी और 31 मार्च को श्री महावीर जयंती के चलते बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी. इसके बाद 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के कारण भी शेयर बाजार बंद रहेगा.

इसके अलावा 14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती, 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और 28 मई को बकरीद के मौके पर एनएसई में कारोबार नहीं होगा. वहीं 26 जून को मुहर्रम के चलते भी बाजार बंद करने का फैसला लिया गया है.  

साल के दूसरे हिस्से में 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती, 20 अक्टूबर को दशहरा और 10 नवंबर को दीवाली बलिप्रतिपदा के दिन ट्रेडिंग नहीं होगी. इसके बाद 24 नवंबर को प्रकाश पर्व श्री गुरु नानक देव और 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन भी बाजार बंद रहेगा. इन सभी छुट्टियों के अलावा हर सप्ताह शनिवार और रविवार को शेयर बाजार में नियमित ट्रेडिंग नहीं होती है.

यह भी पढ़ें: इस महीने बैंक छुट्टियों की भरमार, 13 जनवरी को बैंक खुले हैं या बंद? देखें छुट्टियों की लिस्ट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow