Stock Market 23 April: शेयर बाजार लहूलुहान, सेंसेक्स 640 अंक टूटा; निफ्टी भी टमाटर की तरह लाल

Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार, 23 अप्रैल की शुरुआत जोरदार गिरावट के साथ हुई. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 532.83 अंक या 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ ओपन हुआ था. दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 77,983.66 के लेवल पर की है. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 ने भी दिन की शुरुआत नकारात्मक की थी. निफ्टी 50  175.75 अंक या 0.72 फीसदी फिसलकर 24,202.5 के लेवल पर ओपन हुआ था. सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 630 अंक की गिरावट के साथ 77,886 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 172 अंक फिसल गई थी और 24,205 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी. बीएसई के टॉप गेनर और लूजर बीएसई बास्केट से पावरग्रिड, टीसीएस और एचसीएल टेक टॉप गेनर थे. वहीं टॉप लूजर की बात करें तो इंडिगो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एटरनल, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट रहे थे. बुधवार को कैसा रहा था मार्केट? भारतीय शेयर मार्केट में बुधवार, 22 अप्रैल के कारोबारी दिन जोरदार गिरावट देखने को मिली थी. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए दिन की समाप्ति की थी. सेंसेक्स 756.84 अंक या 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,516.49 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 198.50 अंक या 0.81 प्रतिशत फिसलकर 24,378.10 के लेवल पर बंद हुए थे. कौन थे टॉप गेनर-लूजर? बीएसई बास्केट से एनटीपीसी, एटरनल, ट्रेंट, एशियन पेंट और रिलायंस टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, टेक महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक रहे थे. निफ्टी 100, निफ्टी ऑटो, निफ्टी आईटी और निफ्टी बैंक के शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी. वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी एफएमसीजी के शेयरों में तेजी थी. बुधवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 11 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 19 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी. डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव: 6 गुना महंगी हुई टिकट, दिल्ली से कोलकाता का किराया ₹30000 के पार  

Apr 23, 2026 - 15:30
 0
Stock Market 23 April: शेयर बाजार लहूलुहान, सेंसेक्स 640 अंक टूटा;  निफ्टी भी टमाटर की तरह लाल

Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार, 23 अप्रैल की शुरुआत जोरदार गिरावट के साथ हुई. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए.

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 532.83 अंक या 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ ओपन हुआ था. दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 77,983.66 के लेवल पर की है. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 ने भी दिन की शुरुआत नकारात्मक की थी. निफ्टी 50  175.75 अंक या 0.72 फीसदी फिसलकर 24,202.5 के लेवल पर ओपन हुआ था.

सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 630 अंक की गिरावट के साथ 77,886 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 172 अंक फिसल गई थी और 24,205 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.

बीएसई के टॉप गेनर और लूजर

बीएसई बास्केट से पावरग्रिड, टीसीएस और एचसीएल टेक टॉप गेनर थे. वहीं टॉप लूजर की बात करें तो इंडिगो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एटरनल, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट रहे थे.

बुधवार को कैसा रहा था मार्केट?

भारतीय शेयर मार्केट में बुधवार, 22 अप्रैल के कारोबारी दिन जोरदार गिरावट देखने को मिली थी. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए दिन की समाप्ति की थी. सेंसेक्स 756.84 अंक या 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,516.49 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 198.50 अंक या 0.81 प्रतिशत फिसलकर 24,378.10 के लेवल पर बंद हुए थे.

कौन थे टॉप गेनर-लूजर?

बीएसई बास्केट से एनटीपीसी, एटरनल, ट्रेंट, एशियन पेंट और रिलायंस टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, टेक महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक रहे थे.

निफ्टी 100, निफ्टी ऑटो, निफ्टी आईटी और निफ्टी बैंक के शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी. वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी एफएमसीजी के शेयरों में तेजी थी. बुधवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 11 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 19 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें:

बंगाल चुनाव: 6 गुना महंगी हुई टिकट, दिल्ली से कोलकाता का किराया ₹30000 के पार

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow