Shubman Gill Century: मैनचेस्टर टेस्ट में शतक ठोक शुभमन गिल ने रचा इतिहास, 35 साल बाद किसी भारतीय ने किया ऐसा

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने पांचवें दिन शतक ठोका. इसके साथ ही उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड हो गया है. दरअसल, 35 साल बाद किसी भारतीय बल्लेबाज ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में सेंचुरी लगाई है. इससे पहले इस मैदान पर 1990 में सचिन तेंदुलकर के बल्ले से शतक निकला था.  शुभमन गिल ने मैनचेस्टर टेस्ट में 228वीं गेंद पर शतक लगाया. इस दौरान भारतीय कप्तान के बल्ले से 12 चौके निकले. स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर गिल के शतक पर तालियां बजाईं. इस सीरीज में गिल का यह चौथा शतक है.  इसके साथ ही शुभमन गिल ने किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है. इंग्लैंड के खिलाफ जारी सीरीज में गिल ने चौथा शतक जड़ा है. भारत के लिए एक टेस्ट में सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से सुनील गावस्कर और विराट कोहली के नाम है. गावस्कर ने दो बार वेस्टइंडीज के खिलाफ एक सीरीज में चार शतक लगाए हैं. वहीं विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चार सेंचुरी ठोकी थीं. एक टेस्ट सीरीज में भारत के लिए सर्वाधिक शतक 4 - सुनील गावस्कर बनाम वेस्टइंडीज़, 1971 (विदेश में)4 - सुनील गावस्कर बनाम वेस्टइंडीज़, 1978/79 (घरेलू)4 - विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2014/15 (विदेश में)4 - शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड, 2025 (विदेश में)** वहीं शुभमन गिल अब कप्तान के रूप में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से विश्व के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. गिल से पहले सर डॉन ब्रैडमैन भारत के खिलाफ कप्तानी करते हुए चार शतक लगा चुके हैं. वहीं भारत के सुनील गावस्कर ने कप्तान रहते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में चार शतक ठोक दिए थे. कप्तान के रूप में एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक शतक 4 - सर डॉन ब्रैडमैन बनाम भारत, 1947/48 (घरेलू)4 - सुनील गावस्कर बनाम वेस्टइंडीज, 1978/79 (घरेलू)4 - शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड, 2025 (विदेशी)**

Jul 27, 2025 - 19:30
 0
Shubman Gill Century: मैनचेस्टर टेस्ट में शतक ठोक शुभमन गिल ने रचा इतिहास, 35 साल बाद किसी भारतीय ने किया ऐसा

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने पांचवें दिन शतक ठोका. इसके साथ ही उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड हो गया है. दरअसल, 35 साल बाद किसी भारतीय बल्लेबाज ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में सेंचुरी लगाई है. इससे पहले इस मैदान पर 1990 में सचिन तेंदुलकर के बल्ले से शतक निकला था. 

शुभमन गिल ने मैनचेस्टर टेस्ट में 228वीं गेंद पर शतक लगाया. इस दौरान भारतीय कप्तान के बल्ले से 12 चौके निकले. स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर गिल के शतक पर तालियां बजाईं. इस सीरीज में गिल का यह चौथा शतक है. 

इसके साथ ही शुभमन गिल ने किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है. इंग्लैंड के खिलाफ जारी सीरीज में गिल ने चौथा शतक जड़ा है. भारत के लिए एक टेस्ट में सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से सुनील गावस्कर और विराट कोहली के नाम है. गावस्कर ने दो बार वेस्टइंडीज के खिलाफ एक सीरीज में चार शतक लगाए हैं. वहीं विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चार सेंचुरी ठोकी थीं.

एक टेस्ट सीरीज में भारत के लिए सर्वाधिक शतक

4 - सुनील गावस्कर बनाम वेस्टइंडीज़, 1971 (विदेश में)
4 - सुनील गावस्कर बनाम वेस्टइंडीज़, 1978/79 (घरेलू)
4 - विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2014/15 (विदेश में)
4 - शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड, 2025 (विदेश में)**

वहीं शुभमन गिल अब कप्तान के रूप में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से विश्व के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. गिल से पहले सर डॉन ब्रैडमैन भारत के खिलाफ कप्तानी करते हुए चार शतक लगा चुके हैं. वहीं भारत के सुनील गावस्कर ने कप्तान रहते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में चार शतक ठोक दिए थे.

कप्तान के रूप में एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक शतक

4 - सर डॉन ब्रैडमैन बनाम भारत, 1947/48 (घरेलू)
4 - सुनील गावस्कर बनाम वेस्टइंडीज, 1978/79 (घरेलू)
4 - शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड, 2025 (विदेशी)**

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow