Shreyas Iyer Health: श्रेयस अय्यर की जान को खतरा! जानें अब कैसी है तबीयत? ताजा अपडेट में हुआ खुलासा

पूरा भारतवर्ष अभी श्रेयस अय्यर के स्वस्थ होने की कामना कर रहा होगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपडेट देकर बताया था कि अय्यर को प्लीहा में चोट आई है, जिसका साफ शब्दों में मतलब आंतरिक रक्तस्त्राव से है. उन्हें ICU में भी भर्ती किया गया था, लेकिन अच्छी खबर यह है कि अब अय्यर आईसीयू से बाहर आ गए हैं. अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे ODI मैच में कैच पकड़ते समय पसली में चोट आई थी. सभी जांच की रिपोर्ट सामने आई तो पता चला कि उन्हें आंतरिक रक्तस्त्राव हुआ है. क्रिकबज की हालिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अय्यर अब ICU से बाहर आ गए हैं, लेकिन खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है क्योंकि उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. सूत्रों की मानें तो श्रेयस अय्यर फिलहाल खतरे से बाहर हैं, लेकिन शरीर के अंदर खून का रिसाव होने से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. एलेक्स कैरी का कैच पकड़ते समय अय्यर छाती के बल जमीन पर गिर गए थे, जिसके बाद सिडनी में ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. बताया जा रहा है कि कुछ दोस्त अभी अय्यर के पास हैं और वीजा प्रक्रिया पूरी होने पर जल्द उनके परिवार का कोई सदस्य जल्द सिडनी पहुंच सकता है. BCCI ने दिया था अपडेट श्रेयस अय्यर की चोट पर BCCI ने अपडेट देकर बताया था कि उन्हें बाईं पसली के नीचे चोट आई है. स्कैन से पता चला कि उन्हें प्लीहा में चोट आई है. बताया गया कि अय्यर डॉक्टरों की निगरानी में हैं और अच्छे से रिकवर कर रहे हैं. प्लीहा एक छोटा सा अंग होता है, जो पसलियों के निचले भाग में स्थित होता है. यह अंग खून को फिल्टर करने का काम करता है. यह भी पढ़ें: अगली ODI सीरीज में Shreyas Iyer के 3 संभावित रिप्लेसमेंट, ऋषभ पंत समेत ये 3 खिलाड़ी ले सकते हैं जगह

Oct 27, 2025 - 22:30
 0
Shreyas Iyer Health: श्रेयस अय्यर की जान को खतरा! जानें अब कैसी है तबीयत? ताजा अपडेट में हुआ खुलासा

पूरा भारतवर्ष अभी श्रेयस अय्यर के स्वस्थ होने की कामना कर रहा होगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपडेट देकर बताया था कि अय्यर को प्लीहा में चोट आई है, जिसका साफ शब्दों में मतलब आंतरिक रक्तस्त्राव से है. उन्हें ICU में भी भर्ती किया गया था, लेकिन अच्छी खबर यह है कि अब अय्यर आईसीयू से बाहर आ गए हैं.

अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे ODI मैच में कैच पकड़ते समय पसली में चोट आई थी. सभी जांच की रिपोर्ट सामने आई तो पता चला कि उन्हें आंतरिक रक्तस्त्राव हुआ है. क्रिकबज की हालिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अय्यर अब ICU से बाहर आ गए हैं, लेकिन खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है क्योंकि उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है.

सूत्रों की मानें तो श्रेयस अय्यर फिलहाल खतरे से बाहर हैं, लेकिन शरीर के अंदर खून का रिसाव होने से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. एलेक्स कैरी का कैच पकड़ते समय अय्यर छाती के बल जमीन पर गिर गए थे, जिसके बाद सिडनी में ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. बताया जा रहा है कि कुछ दोस्त अभी अय्यर के पास हैं और वीजा प्रक्रिया पूरी होने पर जल्द उनके परिवार का कोई सदस्य जल्द सिडनी पहुंच सकता है.

BCCI ने दिया था अपडेट

श्रेयस अय्यर की चोट पर BCCI ने अपडेट देकर बताया था कि उन्हें बाईं पसली के नीचे चोट आई है. स्कैन से पता चला कि उन्हें प्लीहा में चोट आई है. बताया गया कि अय्यर डॉक्टरों की निगरानी में हैं और अच्छे से रिकवर कर रहे हैं. प्लीहा एक छोटा सा अंग होता है, जो पसलियों के निचले भाग में स्थित होता है. यह अंग खून को फिल्टर करने का काम करता है.

यह भी पढ़ें:

अगली ODI सीरीज में Shreyas Iyer के 3 संभावित रिप्लेसमेंट, ऋषभ पंत समेत ये 3 खिलाड़ी ले सकते हैं जगह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow