Shehzad Poonawalla Education: कितने पढ़े-लिखे हैं शहजाद पूनावाला, उनके पास कौन-कौन सी डिग्री?

Shehzad Poonawalla Education : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला इन दिनों अपने इस्तीफे को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है. उनके इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनके राजनीतिक सफर के साथ-साथ उनकी पढ़ाई और प्रोफेशन के बारे में भी जानना चाहते हैं. बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर शहजाद पूनावाला ने कितनी पढ़ाई की है और राजनीति में आने से पहले वह क्या करते थे. ऐसे में आइए जानते हैं कि शहजाद पूनावाला कितने पढ़े-लिखे हैं शहजाद पूनावाला और उनके पास कौन-कौन सी डिग्री है.  कौन हैं शहजाद पूनावाला? शहजाद पूनावाला का जन्म साल 1987 में महाराष्ट्र के पुणे शहर में हुआ. उनकी शुरुआती पढ़ाई भी पुणे में ही हुई. वह लंबे समय तक राजनीति और टीवी डिबेट में सक्रिय चेहरों में रहे. हाल ही में उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए बीजेपी से इस्तीफा देने का फैसला लिया.  शहजाद पूनावाला ने कहां तक पढ़ाई की है? शहजाद पूनावाला ने अपनी स्कूली शिक्षा पुणे के सेंट विंसेंट हाई स्कूल से पूरी की, इसके बाद उन्होंने नेस वाडिया कॉलेज ऑफ कॉमर्स से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया. आगे चलकर उन्होंने कानून की पढ़ाई की और लॉ की डिग्री हासिल की. इसके अलावा उन्होंने एमआईटी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट, पुणे से राजनीति, प्रशासन और गवर्नमेंट से जुड़ा एक विशेष कोर्स भी किया. पढ़ाई के दौरान ही उनका इंटरेस्ट सार्वजनिक मुद्दों, डिबेट और छात्र राजनीति में बढ़ने लगा था. राजनीति से पहले क्या करते थे? राजनीति में सक्रिय होने से पहले शहजाद पूनावाला ने वकील के रूप में अपने करियर की शुरुआत की, उन्होंने संसदीय कार्य मंत्रालय के साथ भी काम किया. इस दौरान वह नागरिक अधिकारों से जुड़े मामलों पर भी सक्रिय रहे.  यह भी पढ़ें - KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार  बीजेपी में कब हुए शामिल? करीब चार साल तक कांग्रेस से अलग रहने के बाद नवंबर 2021 में शहजाद पूनावाला आधिकारिक रूप से बीजेपी में शामिल हुए. पार्टी में आने के कुछ समय बाद ही उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया. इसके बाद वह टीवी डिबेट, प्रेस कॉन्फ्रेंस और सोशल मीडिया पर बीजेपी का पक्ष रखने वाले प्रमुख चेहरों में शामिल हो गए. दिसंबर 2021 में उन्हें बीजेपी की दिल्ली इकाई का आईटी और सोशल मीडिया प्रभारी भी बनाया गया था.  शहजाद पूनावाला के पास कौन-कौन सी डिग्री है? शहजाद पूनावाला ने बैचलर ऑफ कॉमर्स (B.Com) की डिग्री हासिल करने के बाद बैचलर ऑफ लॉ (LLB) किया. इसके अलावा उन्होंने पुणे के एमआईटी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट से राजनीति, प्रशासन और गवर्नमेंट से जुड़ा एक विशेष कोर्स भी किया. यह भी पढ़ें -  आंध्र प्रदेश NEET UG 2026 रैंक लिस्ट जारी, जल्द शुरू होगी काउंसलिंग

Aug 3, 2026 - 00:30
 0
Shehzad Poonawalla Education: कितने पढ़े-लिखे हैं शहजाद पूनावाला, उनके पास कौन-कौन सी डिग्री?

Shehzad Poonawalla Education : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला इन दिनों अपने इस्तीफे को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है. उनके इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनके राजनीतिक सफर के साथ-साथ उनकी पढ़ाई और प्रोफेशन के बारे में भी जानना चाहते हैं.

बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर शहजाद पूनावाला ने कितनी पढ़ाई की है और राजनीति में आने से पहले वह क्या करते थे. ऐसे में आइए जानते हैं कि शहजाद पूनावाला कितने पढ़े-लिखे हैं शहजाद पूनावाला और उनके पास कौन-कौन सी डिग्री है. 

कौन हैं शहजाद पूनावाला?

शहजाद पूनावाला का जन्म साल 1987 में महाराष्ट्र के पुणे शहर में हुआ. उनकी शुरुआती पढ़ाई भी पुणे में ही हुई. वह लंबे समय तक राजनीति और टीवी डिबेट में सक्रिय चेहरों में रहे. हाल ही में उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए बीजेपी से इस्तीफा देने का फैसला लिया. 

शहजाद पूनावाला ने कहां तक पढ़ाई की है?

शहजाद पूनावाला ने अपनी स्कूली शिक्षा पुणे के सेंट विंसेंट हाई स्कूल से पूरी की, इसके बाद उन्होंने नेस वाडिया कॉलेज ऑफ कॉमर्स से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया. आगे चलकर उन्होंने कानून की पढ़ाई की और लॉ की डिग्री हासिल की. इसके अलावा उन्होंने एमआईटी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट, पुणे से राजनीति, प्रशासन और गवर्नमेंट से जुड़ा एक विशेष कोर्स भी किया. पढ़ाई के दौरान ही उनका इंटरेस्ट सार्वजनिक मुद्दों, डिबेट और छात्र राजनीति में बढ़ने लगा था.

राजनीति से पहले क्या करते थे?

राजनीति में सक्रिय होने से पहले शहजाद पूनावाला ने वकील के रूप में अपने करियर की शुरुआत की, उन्होंने संसदीय कार्य मंत्रालय के साथ भी काम किया. इस दौरान वह नागरिक अधिकारों से जुड़े मामलों पर भी सक्रिय रहे. 

यह भी पढ़ें - KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार 

बीजेपी में कब हुए शामिल?

करीब चार साल तक कांग्रेस से अलग रहने के बाद नवंबर 2021 में शहजाद पूनावाला आधिकारिक रूप से बीजेपी में शामिल हुए. पार्टी में आने के कुछ समय बाद ही उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया. इसके बाद वह टीवी डिबेट, प्रेस कॉन्फ्रेंस और सोशल मीडिया पर बीजेपी का पक्ष रखने वाले प्रमुख चेहरों में शामिल हो गए. दिसंबर 2021 में उन्हें बीजेपी की दिल्ली इकाई का आईटी और सोशल मीडिया प्रभारी भी बनाया गया था. 

शहजाद पूनावाला के पास कौन-कौन सी डिग्री है?

शहजाद पूनावाला ने बैचलर ऑफ कॉमर्स (B.Com) की डिग्री हासिल करने के बाद बैचलर ऑफ लॉ (LLB) किया. इसके अलावा उन्होंने पुणे के एमआईटी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट से राजनीति, प्रशासन और गवर्नमेंट से जुड़ा एक विशेष कोर्स भी किया.

यह भी पढ़ें -  आंध्र प्रदेश NEET UG 2026 रैंक लिस्ट जारी, जल्द शुरू होगी काउंसलिंग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow