Share Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर मार्केट में तेजी, 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी भी 93 अंक ऊपर

Share Market Today on June 22: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शानदार रही. बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 357 अंक उछलकर 77160 के लेवल पर खुला. वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 793 अंक चढ़कर 24106 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की.  एशियाई बाजार  अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में चल रही शांति वार्ता के बीच वैश्विक बाजारों का मूड सुधरा है. हालांकि, इस बीच तेल की कीमतों में आए उछाल की वजह से एशियाई बाजार आज मिले-जुले रुख के साथ खुले. जापान के बाजार में आज शानदार तेजी देखी गई. जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 1.82% की बढ़त के साथ 72550 के स्तर को पार कर गया. इस दौरान दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी 1.58% की मजबूत बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. हालांकि, इस दौरान हांगकांग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.5%-2% की गिरावट देखी जा रही है और यह 23545 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.   अमेरिकी शेयर बाजार अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट लंबे वीकेंड के बाद आज खुलने जा रहा है. 19 जून को यह 'जूनीथ' हॉलिडे के चलते बंद था. हालांकि, कारोबार शुरू होने से पहले आज सुबह US इक्विटी बेंचमार्क से जुड़े फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स में गिरावट आई. S&P 500 फ्यूचर्स में 0.4% और Nasdaq-100 फ्यूचर्स 0.6% की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं. Dow Jones इंडस्ट्रियल एवरेज से जुड़े फ्यूचर्स में 183 पॉइंट्स या 0.4% की गिरावट आई है. स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता, तेल की कीमतों में उछाल और इस हफ्ते आने वाले महंगाई के आंकड़ों से पहले अमेरिकी निवेशक सतर्क बने हुए हैं.  क्रूड ऑयल की कीमत आज 22 जून को अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है. वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स में 2.06% का उछाल आया है और यह 78.18 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करने लगा. वहीं, अगस्त डिलीवरी वाले ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.83% गिरकर 81.24 पर ट्रेड कर रहे थे, जो 80 डॉलर के अहम मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर है. COMEX पर क्रूड की कीमतें 2.06% बढ़कर 78.18 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गईं. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को फिर से बंद करने की ईरान की घोषणा और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनियों के बीच वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों ने फिर से रफ्तार पकड़ी है.    ये भी पढ़ें: Stocks to Watch Today: रेल विकास से भारत फोर्ज तक... आज फोकस में रहने वाली स्टॉक्स की ये रही लिस्ट 

Jun 22, 2026 - 15:30
 0
Share Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर मार्केट में तेजी, 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी भी 93 अंक ऊपर

Share Market Today on June 22: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शानदार रही. बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 357 अंक उछलकर 77160 के लेवल पर खुला. वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 793 अंक चढ़कर 24106 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की. 

एशियाई बाजार 

अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में चल रही शांति वार्ता के बीच वैश्विक बाजारों का मूड सुधरा है. हालांकि, इस बीच तेल की कीमतों में आए उछाल की वजह से एशियाई बाजार आज मिले-जुले रुख के साथ खुले. जापान के बाजार में आज शानदार तेजी देखी गई. जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 1.82% की बढ़त के साथ 72550 के स्तर को पार कर गया. इस दौरान दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी 1.58% की मजबूत बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. हालांकि, इस दौरान हांगकांग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.5%-2% की गिरावट देखी जा रही है और यह 23545 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.  

अमेरिकी शेयर बाजार

अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट लंबे वीकेंड के बाद आज खुलने जा रहा है. 19 जून को यह 'जूनीथ' हॉलिडे के चलते बंद था. हालांकि, कारोबार शुरू होने से पहले आज सुबह US इक्विटी बेंचमार्क से जुड़े फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स में गिरावट आई. S&P 500 फ्यूचर्स में 0.4% और Nasdaq-100 फ्यूचर्स 0.6% की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं. Dow Jones इंडस्ट्रियल एवरेज से जुड़े फ्यूचर्स में 183 पॉइंट्स या 0.4% की गिरावट आई है. स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता, तेल की कीमतों में उछाल और इस हफ्ते आने वाले महंगाई के आंकड़ों से पहले अमेरिकी निवेशक सतर्क बने हुए हैं. 

क्रूड ऑयल की कीमत

आज 22 जून को अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है. वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स में 2.06% का उछाल आया है और यह 78.18 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करने लगा. वहीं, अगस्त डिलीवरी वाले ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.83% गिरकर 81.24 पर ट्रेड कर रहे थे, जो 80 डॉलर के अहम मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर है. COMEX पर क्रूड की कीमतें 2.06% बढ़कर 78.18 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गईं. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को फिर से बंद करने की ईरान की घोषणा और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनियों के बीच वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों ने फिर से रफ्तार पकड़ी है. 

 

ये भी पढ़ें:

Stocks to Watch Today: रेल विकास से भारत फोर्ज तक... आज फोकस में रहने वाली स्टॉक्स की ये रही लिस्ट 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow