Safest Alcohol For Liver: कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
Safest Alcohol For Liver: अक्सर सोशल मीडिया या दोस्तों के बीच बैठे हो, तब इस बात पर बहस छिड़ जाती है कि शराब पीने से लिवर को कितना नुकसान पहुंचता है. इस पर कुछ लोग कहते हैं कि बीयर पीने से लिवर को नुकसान नहीं होता, तो कुछ का मानना है कि रेड वाइन सेहत के लिए अच्छी होती है. लेकिन क्या वाकई कोई ऐसी शराब है जिसे पीने से लिवर खराब नहीं होता. आइए जानते है कि इस पर विशेषज्ञों की क्या राय हैं. क्या कोई शराब सुरक्षित है? दुनिया में ऐसी कोई शराब नहीं बनी है, जिसे पीने से लिवर पूरी तरह सुरक्षित रहे. चाहे आप कितनी ही महंगी विस्की पिएं, बियर पिएं, वोदका पिएं या फिर रेड वाइन, हर तरह की शराब में एथिल अल्कोहल होता है. जो लिवर को बुरी तरह नुकसान पहुंचाता है. जब आप शराब पीते है तो उसे फिल्टर करने का पूरा काम लिवर को ही करना पड़ता है. लिवर के लिए बीयर और विस्की दोनों एक जैसे है. लिवर शराब को बाहर निकालना होता है. इसलिए हर तरह की शराब लिवर को नुकसान पहंचाती है. लिवर हमारे शरीर में एक फैक्ट्री की तरह काम करता है. यह एक घंटे में लगभग 10 से 14 ग्राम के छोटे शराब के पैक को ही पचा पाता है. ऐसे में जब कोई व्यक्ति ज्यादा तेजी से शराब पीता है, तो लिवर पर दबाव बढ़ जाता है. शराब को पचाने के लिए लिवर एसिटल्डिहाइड नाम का एक बेहद जहरीला केमिकल छोड़ता है. लेकिन अगर शरीर में इसकी मात्रा बढ़ जाती है, तो यह लिवर की कोशिकाओं को नष्ट करने लगता है. इसके कारण सबसे पहले लिवर पर चर्बी जमा हो जाती है, जिसे फैटी लिवर कहते है. अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक शराब पीता रहे, तो यह बीमारी आगे चलकर लिवर सिरोसीक में बदल जाती है, जो काफी जानलेवा साबित होती है. यह भी पढ़ें - हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या बीयर वाइन से कम नुकसानदेह? अक्सर लोगों को लगता है कि बीयर में अल्कोहल की मात्रा कम होने से यह लिवर को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाती है. लेकिन यहां पर एक बहुत बड़ी गलती होती है, क्योंकि विस्की या वोदका पीने वाले जहां 1 या 2 छोटे पैग लेते है. वहीं बियर पीने वाले एक बार में ही 2 से 3 बोतलें पी जाते हैं. इसलिए मात्रा ज्यादा होने के कारण अंत में शरीर में उतना ही अल्कोहल पहुंचता है. इसलिए बियर भी शरीर को कम नुकसान नहीं पहुंचाती. कई लोगों के लिए शराब को पूरी तरह छोड़ना तो मुश्किल है, लेकिन मेडिकल साइंस के मुताबिक सेहत का ध्यान रखते हुए बियर को 350 मिलीलीटर का एक छोटा केन और वाइन का 150 मिलीलीटर का एक छोटा ग्लास से ज्यादा का सेवन नहीं करते हैं, तो इससे लिवर पर कम दबाव पड़ता है और लिवर के खराब होने का खतरा भी कम होता है. यह भी पढ़ें - नाक-कान छिदवाने की सही उम्र क्या है, क्या कहते हैं डॉक्टर्स? Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें
Safest Alcohol For Liver: अक्सर सोशल मीडिया या दोस्तों के बीच बैठे हो, तब इस बात पर बहस छिड़ जाती है कि शराब पीने से लिवर को कितना नुकसान पहुंचता है. इस पर कुछ लोग कहते हैं कि बीयर पीने से लिवर को नुकसान नहीं होता, तो कुछ का मानना है कि रेड वाइन सेहत के लिए अच्छी होती है. लेकिन क्या वाकई कोई ऐसी शराब है जिसे पीने से लिवर खराब नहीं होता. आइए जानते है कि इस पर विशेषज्ञों की क्या राय हैं.
क्या कोई शराब सुरक्षित है?
दुनिया में ऐसी कोई शराब नहीं बनी है, जिसे पीने से लिवर पूरी तरह सुरक्षित रहे. चाहे आप कितनी ही महंगी विस्की पिएं, बियर पिएं, वोदका पिएं या फिर रेड वाइन, हर तरह की शराब में एथिल अल्कोहल होता है. जो लिवर को बुरी तरह नुकसान पहुंचाता है. जब आप शराब पीते है तो उसे फिल्टर करने का पूरा काम लिवर को ही करना पड़ता है. लिवर के लिए बीयर और विस्की दोनों एक जैसे है. लिवर शराब को बाहर निकालना होता है. इसलिए हर तरह की शराब लिवर को नुकसान पहंचाती है.
लिवर हमारे शरीर में एक फैक्ट्री की तरह काम करता है. यह एक घंटे में लगभग 10 से 14 ग्राम के छोटे शराब के पैक को ही पचा पाता है. ऐसे में जब कोई व्यक्ति ज्यादा तेजी से शराब पीता है, तो लिवर पर दबाव बढ़ जाता है. शराब को पचाने के लिए लिवर एसिटल्डिहाइड नाम का एक बेहद जहरीला केमिकल छोड़ता है. लेकिन अगर शरीर में इसकी मात्रा बढ़ जाती है, तो यह लिवर की कोशिकाओं को नष्ट करने लगता है. इसके कारण सबसे पहले लिवर पर चर्बी जमा हो जाती है, जिसे फैटी लिवर कहते है. अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक शराब पीता रहे, तो यह बीमारी आगे चलकर लिवर सिरोसीक में बदल जाती है, जो काफी जानलेवा साबित होती है.
यह भी पढ़ें - हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
क्या बीयर वाइन से कम नुकसानदेह?
अक्सर लोगों को लगता है कि बीयर में अल्कोहल की मात्रा कम होने से यह लिवर को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाती है. लेकिन यहां पर एक बहुत बड़ी गलती होती है, क्योंकि विस्की या वोदका पीने वाले जहां 1 या 2 छोटे पैग लेते है. वहीं बियर पीने वाले एक बार में ही 2 से 3 बोतलें पी जाते हैं. इसलिए मात्रा ज्यादा होने के कारण अंत में शरीर में उतना ही अल्कोहल पहुंचता है. इसलिए बियर भी शरीर को कम नुकसान नहीं पहुंचाती. कई लोगों के लिए शराब को पूरी तरह छोड़ना तो मुश्किल है, लेकिन मेडिकल साइंस के मुताबिक सेहत का ध्यान रखते हुए बियर को 350 मिलीलीटर का एक छोटा केन और वाइन का 150 मिलीलीटर का एक छोटा ग्लास से ज्यादा का सेवन नहीं करते हैं, तो इससे लिवर पर कम दबाव पड़ता है और लिवर के खराब होने का खतरा भी कम होता है.
यह भी पढ़ें - नाक-कान छिदवाने की सही उम्र क्या है, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें
What's Your Reaction?