SA20 का फाइनल जीतने के बाद सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन ने किया ऐसा इशारा, वायरल हुई तस्वीर

डेवाल्ड ब्रेविस का ताबड़तोड़ शतक प्रिटोरिया कैपिटल्स को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रहा. लक्ष्य का पीछा करते हुए मैथ्यू ब्रीत्ज़के (68) और ट्रिस्टन स्टब्स (63) ने अर्धशतकीय पारी खेलकर सनराइजर्स ईस्टर्न केप को तीसरी बार SA20 का चैंपियन बनाया. जीत के जश्न में टीम की मालकिन काव्या मारन ने स्टैंड से ऐसा इशारा किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. काव्या मारन प्लेऑफ के मैच में भी खुशी से झूम उठी थी, जब उनकी टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी. वह लगभग हर मुकाबले में टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम आईं. फाइनल में भी वह मौजूद थीं. बता दें कि SA20 2026 लीग का चौथा संस्करण था और सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने अपना तीसरा खिताब जीता है. उनके आलावा 2025 में सिर्फ एमआई केप टाउन एक बार चैंपियन रह चुकी है. काव्या मारन ने दिखाई ट्रॉफी की संख्या काव्या मारन काफी इमोशनल नजर आती हैं, जब उनकी टीम अच्छा नहीं करती तो उदासी भी साफ़ उनके चेहरे पर झलकती है. जब टीम जीतती है तो वह खुलकर खुशी जाहिर भी करती हैं. ऐसा ही रविवार को SA20 के फाइनल में हुआ. जब सनराइजर्स ईस्टर्न केप चैंपियन बनी, तो काव्या खुशी से झूम उठी. उन्होंने तीन उंगली का इशारा करते हुए इस जीत को सेलिब्रेट किया. सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने 2023 और 2024 में लगातार 2 साल खिताब जीता था. 2025 में एमआई केप टाउन और फिर इस साल सनराइजर्स चैंपियन बनी. Kavya Maran signalling 3 trophies. pic.twitter.com/Cbx5qlM2Bf — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 25, 2026 SA20 2026 फाइनल का हाल सनराइजर्स ईस्टर्न केप के कप्तान ट्रिस्टन स्टब्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. प्रिटोरिया कैपिटल्स के सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे, लेकिन डेवाल्ड ब्रेविस के शतक ने उनको 158 तक पहुंचा दिया. ब्रेविस ने 56 गेंदों में 7 छक्के और 8 चौकोंकी मदद से 101 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने 48 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए थे, तब मैथ्यू ब्रीत्ज़के और ट्रिस्टन स्टब्स ने नॉट आउट पारी खेलकर टीम को 4 गेंद शेष रहते जीत दिलाई. ब्रीत्ज़के ने 49 गेंदों में 2 छक्के और 5 चौकों की मदद से नाबाद 68 रन बनाए. कप्तान स्टब्स ने 41 गेंदों में 63 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और 2 चौके लगाए.

Jan 26, 2026 - 12:30
 0
SA20 का फाइनल जीतने के बाद सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन ने किया ऐसा इशारा, वायरल हुई तस्वीर

डेवाल्ड ब्रेविस का ताबड़तोड़ शतक प्रिटोरिया कैपिटल्स को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रहा. लक्ष्य का पीछा करते हुए मैथ्यू ब्रीत्ज़के (68) और ट्रिस्टन स्टब्स (63) ने अर्धशतकीय पारी खेलकर सनराइजर्स ईस्टर्न केप को तीसरी बार SA20 का चैंपियन बनाया. जीत के जश्न में टीम की मालकिन काव्या मारन ने स्टैंड से ऐसा इशारा किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

काव्या मारन प्लेऑफ के मैच में भी खुशी से झूम उठी थी, जब उनकी टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी. वह लगभग हर मुकाबले में टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम आईं. फाइनल में भी वह मौजूद थीं. बता दें कि SA20 2026 लीग का चौथा संस्करण था और सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने अपना तीसरा खिताब जीता है. उनके आलावा 2025 में सिर्फ एमआई केप टाउन एक बार चैंपियन रह चुकी है.

काव्या मारन ने दिखाई ट्रॉफी की संख्या

काव्या मारन काफी इमोशनल नजर आती हैं, जब उनकी टीम अच्छा नहीं करती तो उदासी भी साफ़ उनके चेहरे पर झलकती है. जब टीम जीतती है तो वह खुलकर खुशी जाहिर भी करती हैं. ऐसा ही रविवार को SA20 के फाइनल में हुआ. जब सनराइजर्स ईस्टर्न केप चैंपियन बनी, तो काव्या खुशी से झूम उठी. उन्होंने तीन उंगली का इशारा करते हुए इस जीत को सेलिब्रेट किया. सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने 2023 और 2024 में लगातार 2 साल खिताब जीता था. 2025 में एमआई केप टाउन और फिर इस साल सनराइजर्स चैंपियन बनी.

SA20 2026 फाइनल का हाल

सनराइजर्स ईस्टर्न केप के कप्तान ट्रिस्टन स्टब्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. प्रिटोरिया कैपिटल्स के सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे, लेकिन डेवाल्ड ब्रेविस के शतक ने उनको 158 तक पहुंचा दिया. ब्रेविस ने 56 गेंदों में 7 छक्के और 8 चौकोंकी मदद से 101 रन बनाए.

लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने 48 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए थे, तब मैथ्यू ब्रीत्ज़के और ट्रिस्टन स्टब्स ने नॉट आउट पारी खेलकर टीम को 4 गेंद शेष रहते जीत दिलाई. ब्रीत्ज़के ने 49 गेंदों में 2 छक्के और 5 चौकों की मदद से नाबाद 68 रन बनाए. कप्तान स्टब्स ने 41 गेंदों में 63 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और 2 चौके लगाए.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow