Right Way to Eat Mango: आम खाने के बाद खराब हो जाता है पेट? गर्मी में ऐसे ले सकते हैं फलों के राजा का मजा

Right Way to Eat Mango: अगर आप भी मैंगों लवर हैं और सालभर बेसब्री से आम का इंतजार करते हैं तो फलों के राजा आम का सीजन अब शुरु हो चुका है. ऐसे में आम के दीवानों ने अपने-अपने घरों को आम से भरना भी शुरु कर दिया होगा. हालांकि, कई बार देखने में आता है कि ज्यादा आम खाने से पेट खराब हो जाता है. ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर ऐसी परेशानी क्यों होती है और इससे कैसे बचा जा सकता है?  अगर आप भी आम खाने के बाद पेट खराब होने की समस्या से परेशान हैं तो इसका मतलब खराबी आम में नहीं है, बल्कि आपके खाने के तरीके में है. आइए जानते हैं कि गर्मी में पेट खराब किए बिना आम का मजा कैसे लिया जा सकता है. आम खाने से क्यों खराब होता है पेट? आम की तासीर गर्म होती है. इसमें फाइबर और नेचुरल शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है. जब हम एक साथ बहुत सारे आम खा लेते हैं तो पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है. इसके अलावा, आजकल आमों को पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड जैसे केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है जो पेट में इन्फेक्शन और मरोड़ का कारण बन सकते हैं. यह भी पढ़ें: AC And Heatwave Health Risks: AC से निकलते ही धूप में जाना पड़ सकता है भारी, अचानक तापमान बदलने से पड़ सकते हैं बीमार पानी में भिगोकर रखें- आम खाने से कम से कम 1 से 2 घंटे पहले उसे ठंडे पानी में भिगोकर छोड़ दें. इससे आम की अतिरिक्त गर्मी कम हो जाती है. साथ ही छिलके पर लगे हानिकारक केमिकल भी साफ हो जाते हैं.  सीमित मात्रा में खाएं- स्वाद के चक्कर में एक बार में ज्यादा आम न खाएं. दिनभर में एक या दो आम खाना ही काफी है. खाने का सही समय- आम को सुबह के नाश्ते में या दोपहर के लंच के बीच खाएं. रात को सोने से ठीक पहले आम खाने से बचें, क्योंकि इससे पाचन बिगड़ सकता है और वजन भी बढ़ सकता है. दूध या दही के साथ कॉम्बिनेशन- आयुर्वेद के अनुसार, खट्टे आम को दूध के साथ नहीं मिलाना चाहिए. हालांकि, पूरी तरह पके और मीठे आम का शेक बनाकर लिया जा सकता है, जो शरीर को ठंडक देता है.  यह भी पढ़ें: Dengue Recovery Diet: अभी-अभी डेंगू से ठीक हुए हैं तो ऐसी रखें डाइट, फटाफट होगी रिकवरी

May 23, 2026 - 13:30
 0
Right Way to Eat Mango: आम खाने के बाद खराब हो जाता है पेट? गर्मी में ऐसे ले सकते हैं फलों के राजा का मजा

Right Way to Eat Mango: अगर आप भी मैंगों लवर हैं और सालभर बेसब्री से आम का इंतजार करते हैं तो फलों के राजा आम का सीजन अब शुरु हो चुका है. ऐसे में आम के दीवानों ने अपने-अपने घरों को आम से भरना भी शुरु कर दिया होगा. हालांकि, कई बार देखने में आता है कि ज्यादा आम खाने से पेट खराब हो जाता है. ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर ऐसी परेशानी क्यों होती है और इससे कैसे बचा जा सकता है? 

अगर आप भी आम खाने के बाद पेट खराब होने की समस्या से परेशान हैं तो इसका मतलब खराबी आम में नहीं है, बल्कि आपके खाने के तरीके में है. आइए जानते हैं कि गर्मी में पेट खराब किए बिना आम का मजा कैसे लिया जा सकता है.

आम खाने से क्यों खराब होता है पेट?

आम की तासीर गर्म होती है. इसमें फाइबर और नेचुरल शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है. जब हम एक साथ बहुत सारे आम खा लेते हैं तो पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है. इसके अलावा, आजकल आमों को पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड जैसे केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है जो पेट में इन्फेक्शन और मरोड़ का कारण बन सकते हैं.

यह भी पढ़ें: AC And Heatwave Health Risks: AC से निकलते ही धूप में जाना पड़ सकता है भारी, अचानक तापमान बदलने से पड़ सकते हैं बीमार

पानी में भिगोकर रखें- आम खाने से कम से कम 1 से 2 घंटे पहले उसे ठंडे पानी में भिगोकर छोड़ दें. इससे आम की अतिरिक्त गर्मी कम हो जाती है. साथ ही छिलके पर लगे हानिकारक केमिकल भी साफ हो जाते हैं. 

सीमित मात्रा में खाएं- स्वाद के चक्कर में एक बार में ज्यादा आम न खाएं. दिनभर में एक या दो आम खाना ही काफी है.

खाने का सही समय- आम को सुबह के नाश्ते में या दोपहर के लंच के बीच खाएं. रात को सोने से ठीक पहले आम खाने से बचें, क्योंकि इससे पाचन बिगड़ सकता है और वजन भी बढ़ सकता है.

दूध या दही के साथ कॉम्बिनेशन- आयुर्वेद के अनुसार, खट्टे आम को दूध के साथ नहीं मिलाना चाहिए. हालांकि, पूरी तरह पके और मीठे आम का शेक बनाकर लिया जा सकता है, जो शरीर को ठंडक देता है. 

यह भी पढ़ें: Dengue Recovery Diet: अभी-अभी डेंगू से ठीक हुए हैं तो ऐसी रखें डाइट, फटाफट होगी रिकवरी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow