Nautapa 2026: नौतपा में भूलकर भी न पहन लेना 100 रुपये वाला चश्मा, खराब हो सकती हैं आंखें
Nautapa 2026: हर साल गर्मियों में एक ऐसा समय आता है जब सूरज की गर्मी सबसे ज्यादा तेज हो जाती है. इस समय को “नौतपा” कहा जाता है. नौतपा का मतलब होता है लगातार 9 दिनों तक पड़ने वाली भीषण गर्मी. इस साल 25 मई से लेकर 2 जून तक नौतपा का असर रहने वाला है. इन दिनों में तापमान काफी बढ़ जाता है, गर्म हवाएं चलती हैं और दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है. मौसम विशेषज्ञ भी इस दौरान लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह देते हैं. ऐसे में कई लोग गर्मी से आंखो को बचाने के लिए सड़क के किनारे से चश्मा खरीद लेते हैं, जिसका खामियाजा उनकी आंखों को उठाना पड़ता है. सस्ता चश्मा आंखों के लिए क्यों है खतरनाक? गर्मी बढ़ते ही लोग धूप से बचने के लिए सड़क किनारे मिलने वाले 100 या 150 रुपये के सस्ते काले चश्मे खरीद लेते हैं. देखने में ये चश्मे स्टाइलिश लगते हैं, लेकिन आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे चश्मों में सही UV Protection नहीं होता, जिससे सूरज की हानिकारक किरणें सीधे आंखों तक पहुंच जाती हैं. इससे आंखों में जलन, पानी आना, सिर दर्द और धुंधला दिखने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. यह भी पढ़ेंः Uric Acid Myth Dal: दाल बनाते समय झाग हटाना सही या गलत, क्या इसमें सच में होता है यूरिक एसिड? नौतपा में आंखों का ऐसे रखें ध्यान डॉक्टरों का कहना है कि नौतपा के दौरान अच्छी क्वालिटी का सनग्लास ही पहनना चाहिए. चश्मा खरीदते समय यह जरूर देखें कि उसमें UV Protection मौजूद हो. इसके अलावा तेज धूप में बाहर निकलते समय छाता, टोपी या गमछे का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद होता है. कोशिश करें कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच कम बाहर निकलें क्योंकि इसी समय धूप सबसे ज्यादा खतरनाक होती है. छोटी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी नौतपा के दिनों में शरीर के साथ-साथ आंखों की देखभाल करना भी बेहद जरूरी है. केवल फैशन के लिए सस्ता चश्मा पहनना भविष्य में परेशानी का कारण बन सकता है. गर्मी के इस मौसम में खूब पानी पिएं, आंखों को बार-बार ठंडे पानी से धोएं और अगर आंखों में ज्यादा जलन हो तो डॉक्टर से सलाह लें. साथ ही सही सावधानी अपनाकर आप नौतपा की तेज गर्मी में भी अपनी आंखों को सुरक्षित रख सकते हैं. यह भी पढ़ेंः Jabalpur Paneer Incident: डिनर में पनीर खाकर ICU पहुंचे बच्चे! गर्मियों में पनीर खरीदने से पहले ऐसे चेक करें क्वालिटी
Nautapa 2026: हर साल गर्मियों में एक ऐसा समय आता है जब सूरज की गर्मी सबसे ज्यादा तेज हो जाती है. इस समय को “नौतपा” कहा जाता है. नौतपा का मतलब होता है लगातार 9 दिनों तक पड़ने वाली भीषण गर्मी. इस साल 25 मई से लेकर 2 जून तक नौतपा का असर रहने वाला है. इन दिनों में तापमान काफी बढ़ जाता है, गर्म हवाएं चलती हैं और दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है.
मौसम विशेषज्ञ भी इस दौरान लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह देते हैं. ऐसे में कई लोग गर्मी से आंखो को बचाने के लिए सड़क के किनारे से चश्मा खरीद लेते हैं, जिसका खामियाजा उनकी आंखों को उठाना पड़ता है.
सस्ता चश्मा आंखों के लिए क्यों है खतरनाक?
गर्मी बढ़ते ही लोग धूप से बचने के लिए सड़क किनारे मिलने वाले 100 या 150 रुपये के सस्ते काले चश्मे खरीद लेते हैं. देखने में ये चश्मे स्टाइलिश लगते हैं, लेकिन आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे चश्मों में सही UV Protection नहीं होता, जिससे सूरज की हानिकारक किरणें सीधे आंखों तक पहुंच जाती हैं. इससे आंखों में जलन, पानी आना, सिर दर्द और धुंधला दिखने जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
यह भी पढ़ेंः Uric Acid Myth Dal: दाल बनाते समय झाग हटाना सही या गलत, क्या इसमें सच में होता है यूरिक एसिड?
नौतपा में आंखों का ऐसे रखें ध्यान
डॉक्टरों का कहना है कि नौतपा के दौरान अच्छी क्वालिटी का सनग्लास ही पहनना चाहिए. चश्मा खरीदते समय यह जरूर देखें कि उसमें UV Protection मौजूद हो. इसके अलावा तेज धूप में बाहर निकलते समय छाता, टोपी या गमछे का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद होता है. कोशिश करें कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच कम बाहर निकलें क्योंकि इसी समय धूप सबसे ज्यादा खतरनाक होती है.
छोटी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी
नौतपा के दिनों में शरीर के साथ-साथ आंखों की देखभाल करना भी बेहद जरूरी है. केवल फैशन के लिए सस्ता चश्मा पहनना भविष्य में परेशानी का कारण बन सकता है. गर्मी के इस मौसम में खूब पानी पिएं, आंखों को बार-बार ठंडे पानी से धोएं और अगर आंखों में ज्यादा जलन हो तो डॉक्टर से सलाह लें. साथ ही सही सावधानी अपनाकर आप नौतपा की तेज गर्मी में भी अपनी आंखों को सुरक्षित रख सकते हैं.
यह भी पढ़ेंः Jabalpur Paneer Incident: डिनर में पनीर खाकर ICU पहुंचे बच्चे! गर्मियों में पनीर खरीदने से पहले ऐसे चेक करें क्वालिटी
What's Your Reaction?