Richest Chief Minister: देश के सबसे अमीर CM होंगे DK शिवकुमार, 1413 करोड़ की संपत्ति के साथ टॉप पर

DK Shivakumar Richest CM: सिद्दारमैया के इस्तीफा देने के बाद अब कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार बनने जा रहे हैं. शिवकुमार 3 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. जिसको लेकर जनता के साथ ही पूरी कांग्रेस पर्टी काफी उत्साहित है. इसी बीच अब कुछ खबरें डीके शिवकुमार के हलफनामे को लेकर भी सामने आ रही हैं, जो बता रहा है कि वो देश के सबसे रईस और अमीर मुख्यमंत्री बनने वाले हैं. दरअसल साल 2023 के हलफनामे के मुताबिक उनकी घोषित कुल संपत्ति करीब 1,413 करोड़ रुपये है. ये संपत्ति उन्हें देश के कई बड़े नेताओं से आगे खड़ा करती है. ये भी पढ़ें: Cotton Import Duty: सस्ते होंगे कपड़े, कपास पर लगने वाली 11% इंपोर्ट ड्यूटी पूरी तरह हटी, टेक्सटाइल सेक्टर को मिलेगा बूस्ट कितनी सम्पत्ति के हैं मालिक?इस हलफनामे के अनुसार डीके शिवकुमार की चल संपत्ति लगभग 1,140 करोड़ रुपये है. तो वहीं उनकी अचल संपत्ति लगभग 273 करोड़ रुपये की है. इन दोनों को मिलाकर डीके शिवकुमार के पास करीब 1,413 करोड़ रुपये की कुल सम्पत्ति है. इसके अलावा उनके ऊपर कुछ कर्ज भी हैं, जो करीब 265 करोड़ रुपये है. बात करें उनके कारोबार के बारे में तो वो रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर, खनन और शिक्षा संस्थानों जैसे क्षेत्रों में फैला हुआ है. इतने Assets के हैं मालिकडीके शिवकुमार के पास बेंगलुरु, मैसूरु, कनकपुरा और नई दिल्ली में कई कीमती रिहायशी और व्यावसायिक संपत्तियां हैं. उनकी सबसे कीमती सम्पत्तियों में बेंगलुरु के गोपालपुरा इलाके में स्थित एक कमर्शियल मॉल की जमीन शामिल है. कर्नाटक में जमीन की कीमतें बढ़ने से इस संपत्ति का मूल्य पिछले दो दशकों में काफी बढ़ गया है. इसके अलावा उन्हें लग्जरी घड़ियों का भी शौक है, तो वहीं वो निवेश से भी अपनी सम्पत्ति को बढ़ाते हैं. रियल एस्टेट के अलावा डीके शिवकुमार के पास कुछ फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), कई सारे निवेश, लग्जरी घड़ियां और एक्सेसरीज हैं. उनके पास रोलेक्स और हब्लोट जैसे इंटरनेशनल ब्रांड्स की महंगी घड़ियां भी हैं. ये भी पढ़ें: IPL RCB: सिर्फ ट्रॉफी नहीं, कमाई में भी नंबर वन बनी विराट की आरसीबी, कमाया 400 करोड़ का बंपर मुनाफा लिस्ट में है इन मुख्यमंत्रियों का नाम भी शामिलडीके शिवकुमार के अलावा अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी हैं जो इस अमीरी की लिस्ट में शुमार होते हैं. इस लिस्ट में साउथ इंडिया के नेताओं का राज है. डीके शिवकुमार के बाद एन चंद्रबाबू नायडू की घोषित संपत्ति लगभग 931 से 936 करोड़ रुपये है. उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा हेरिटेज फऊड्स लिमिटेड में हिस्सेदारी से जुड़ा है. इसके अलावा हाल ही में एक्टर से तमिलनाडु के सीएम बने जोसफ विजय का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. विजय के पास घोषित संपत्ति 640 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है. बात करें साउथ इंडिया के अलावा अन्य क्षेत्रों के मुख्यमंत्रियों के बारे में तो, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू करीब 332 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. वो भी भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों में शामिल हैं.

Jun 2, 2026 - 06:30
 0
Richest Chief Minister: देश के सबसे अमीर CM होंगे DK शिवकुमार, 1413 करोड़ की संपत्ति के साथ टॉप पर

DK Shivakumar Richest CM: सिद्दारमैया के इस्तीफा देने के बाद अब कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार बनने जा रहे हैं. शिवकुमार 3 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. जिसको लेकर जनता के साथ ही पूरी कांग्रेस पर्टी काफी उत्साहित है. इसी बीच अब कुछ खबरें डीके शिवकुमार के हलफनामे को लेकर भी सामने आ रही हैं, जो बता रहा है कि वो देश के सबसे रईस और अमीर मुख्यमंत्री बनने वाले हैं.

दरअसल साल 2023 के हलफनामे के मुताबिक उनकी घोषित कुल संपत्ति करीब 1,413 करोड़ रुपये है. ये संपत्ति उन्हें देश के कई बड़े नेताओं से आगे खड़ा करती है.

ये भी पढ़ें: Cotton Import Duty: सस्ते होंगे कपड़े, कपास पर लगने वाली 11% इंपोर्ट ड्यूटी पूरी तरह हटी, टेक्सटाइल सेक्टर को मिलेगा बूस्ट

कितनी सम्पत्ति के हैं मालिक?
इस हलफनामे के अनुसार डीके शिवकुमार की चल संपत्ति लगभग 1,140 करोड़ रुपये है. तो वहीं उनकी अचल संपत्ति लगभग 273 करोड़ रुपये की है. इन दोनों को मिलाकर डीके शिवकुमार के पास करीब 1,413 करोड़ रुपये की कुल सम्पत्ति है. इसके अलावा उनके ऊपर कुछ कर्ज भी हैं, जो करीब 265 करोड़ रुपये है. बात करें उनके कारोबार के बारे में तो वो रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर, खनन और शिक्षा संस्थानों जैसे क्षेत्रों में फैला हुआ है.

इतने Assets के हैं मालिक
डीके शिवकुमार के पास बेंगलुरु, मैसूरु, कनकपुरा और नई दिल्ली में कई कीमती रिहायशी और व्यावसायिक संपत्तियां हैं. उनकी सबसे कीमती सम्पत्तियों में बेंगलुरु के गोपालपुरा इलाके में स्थित एक कमर्शियल मॉल की जमीन शामिल है. कर्नाटक में जमीन की कीमतें बढ़ने से इस संपत्ति का मूल्य पिछले दो दशकों में काफी बढ़ गया है. इसके अलावा उन्हें लग्जरी घड़ियों का भी शौक है, तो वहीं वो निवेश से भी अपनी सम्पत्ति को बढ़ाते हैं.

रियल एस्टेट के अलावा डीके शिवकुमार के पास कुछ फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), कई सारे निवेश, लग्जरी घड़ियां और एक्सेसरीज हैं. उनके पास रोलेक्स और हब्लोट जैसे इंटरनेशनल ब्रांड्स की महंगी घड़ियां भी हैं.

ये भी पढ़ें: IPL RCB: सिर्फ ट्रॉफी नहीं, कमाई में भी नंबर वन बनी विराट की आरसीबी, कमाया 400 करोड़ का बंपर मुनाफा

लिस्ट में है इन मुख्यमंत्रियों का नाम भी शामिल
डीके शिवकुमार के अलावा अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी हैं जो इस अमीरी की लिस्ट में शुमार होते हैं. इस लिस्ट में साउथ इंडिया के नेताओं का राज है. डीके शिवकुमार के बाद एन चंद्रबाबू नायडू की घोषित संपत्ति लगभग 931 से 936 करोड़ रुपये है. उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा हेरिटेज फऊड्स लिमिटेड में हिस्सेदारी से जुड़ा है. इसके अलावा हाल ही में एक्टर से तमिलनाडु के सीएम बने जोसफ विजय का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. विजय के पास घोषित संपत्ति 640 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है.

बात करें साउथ इंडिया के अलावा अन्य क्षेत्रों के मुख्यमंत्रियों के बारे में तो, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू करीब 332 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. वो भी भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों में शामिल हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow