RBSE 5th 8th Result 2026 Time Live: राजस्थान बोर्ड आज जारी करेगा 5वीं-8वीं का रिजल्ट, यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स

RBSE 5th 8th Result 2026: राजस्थान के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. राजस्थान स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 5 और कक्षा 8 के बोर्ड परीक्षा परिणाम 24 मार्च 2026 को जारी करेगा.  रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे रोल नंबर आदि की जरूरत होगी. अगर पिछले साल की बात करें तो 2025 में राजस्थान बोर्ड ने 8वीं कक्षा का रिजल्ट करीब 26 मई के आसपास जारी किया था. इसके कुछ दिन बाद यानी 30 मई को 5वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया था.  पिछले साल 8वीं कक्षा का रिजल्ट काफी अच्छा रहा था. बड़ी संख्या में छात्रों ने परीक्षा पास की थी. आंकड़ों के मुताबिक, लाखों छात्रों ने परीक्षा दी और उनमें से करीब 96.66 प्रतिशत छात्र सफल रहे. केवल 8वीं ही नहीं, बल्कि 5वीं कक्षा का रिजल्ट भी काफी अच्छा रहा था. पिछले साल 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने 5वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से करीब 12.96 लाख छात्र पास हुए और कुल पास प्रतिशत 97.47 रहा. यह आंकड़ा बताता है कि छोटे बच्चों में भी पढ़ाई को लेकर जागरूकता बढ़ रही है और स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहतर हो रहा है. यह भी पढ़ें -  Rajasthan RBSE 10th Results 2026 Today Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, देखें इसे चेक करने का डायरेक्ट लिंक कब हुई थीं परीक्षाएं?अगर परीक्षाओं की बात करें तो 2025 में 5वीं की परीक्षा 7 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी. वहीं 8वीं की परीक्षा 20 मार्च से 2 अप्रैल के बीच हुई थी. वहीं, साल 2026 में  कक्षा 8 की परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू होकर 4 मार्च 2026 तक चलीं. जबकि क्लास 5 के छात्रों की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च 2026 तक आयोजित की गईं.

Mar 24, 2026 - 15:30
 0
RBSE 5th 8th Result 2026 Time Live: राजस्थान बोर्ड आज जारी करेगा 5वीं-8वीं का रिजल्ट, यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स

RBSE 5th 8th Result 2026: राजस्थान के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. राजस्थान स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 5 और कक्षा 8 के बोर्ड परीक्षा परिणाम 24 मार्च 2026 को जारी करेगा.  रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे रोल नंबर आदि की जरूरत होगी.

अगर पिछले साल की बात करें तो 2025 में राजस्थान बोर्ड ने 8वीं कक्षा का रिजल्ट करीब 26 मई के आसपास जारी किया था. इसके कुछ दिन बाद यानी 30 मई को 5वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया था.  पिछले साल 8वीं कक्षा का रिजल्ट काफी अच्छा रहा था. बड़ी संख्या में छात्रों ने परीक्षा पास की थी. आंकड़ों के मुताबिक, लाखों छात्रों ने परीक्षा दी और उनमें से करीब 96.66 प्रतिशत छात्र सफल रहे.

केवल 8वीं ही नहीं, बल्कि 5वीं कक्षा का रिजल्ट भी काफी अच्छा रहा था. पिछले साल 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने 5वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से करीब 12.96 लाख छात्र पास हुए और कुल पास प्रतिशत 97.47 रहा. यह आंकड़ा बताता है कि छोटे बच्चों में भी पढ़ाई को लेकर जागरूकता बढ़ रही है और स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहतर हो रहा है.

यह भी पढ़ें -  Rajasthan RBSE 10th Results 2026 Today Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, देखें इसे चेक करने का डायरेक्ट लिंक

कब हुई थीं परीक्षाएं?
अगर परीक्षाओं की बात करें तो 2025 में 5वीं की परीक्षा 7 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी. वहीं 8वीं की परीक्षा 20 मार्च से 2 अप्रैल के बीच हुई थी. वहीं, साल 2026 में  कक्षा 8 की परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू होकर 4 मार्च 2026 तक चलीं. जबकि क्लास 5 के छात्रों की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च 2026 तक आयोजित की गईं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow