RBSE 10th Result 2025 Out: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, जानिए कहां और कैसे चेक कर सकते हैं नतीजे

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज घोषित कर दिया है. लाखों छात्र जो इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब अपनी मेहनत का नतीजा देख सकते हैं. अब छात्र अपना रिजल्ट RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. रोल नंबर डालते ही स्क्रीन पर पूरी मार्कशीट आ जाएगी, जिसे डाउनलोड और प्रिंट भी किया जा सकता है. इस साल 10वीं क्लास की परीक्षा में 93.6 परसेंट छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं. इस साल राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की परीक्षा में 11 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे. बोर्ड ने 12वीं आट्‌र्स, साइंस, कॉमर्स का रिजल्ट 22 मई को घोषित कर दिया था. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर परिणाम जारी किया. बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि इस साल 10वीं में 10 लाख 96 हजार 85 और प्रवेशिका में 7 हजार 324 स्टूडेंट्स ने आवेदन किए थे. 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू हुई थी और आखिरी पेपर 4 अप्रैल को हुआ था. SMS के जरिए रिजल्ट ऐसे देखें अगर इंटरनेट की दिक्कत है या वेबसाइट स्लो चल रही है, तो SMS के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकता है:मोबाइल में मैसेज ऐप खोलें.नया SMS टाइप करें: RAJ10 रोल नंबरउदाहरण: RAJ10 1234567इसे 5676750 या 56263 पर भेज दें.कुछ ही देर में आपके मोबाइल पर रिजल्ट का मैसेज आ जाएगा. DigiLocker से रिजल्ट और मार्कशीट पाएं अगर आपके पास DigiLocker खाता है, तो आप वहां से भी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं:DigiLocker ऐप खोलें या वेबसाइट पर जाएं.अब छात्र लॉग इन करें.Education सेक्शन में जाएं और "Rajasthan Board" चुनें."Class 10 Result/Certificate" पर क्लिक करें.रोल नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें.आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे सेव या प्रिंट कर सकते हैं. ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन रिजल्ट ऐसे देखें सबसे पहले छात्र आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं.“Class 10 Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें.सबमिट करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.इसका प्रिंटआउट निकाल लें या पीडीएफ सेव कर लें. यह भी पढ़ें: सरकारी अफसर बनने का सुनहरा मौका, असिस्टेंट कमिश्नर के बंपर पदों भर्ती शुरू, लाखों में है सैलरी

May 28, 2025 - 17:30
 0
RBSE 10th Result 2025 Out: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, जानिए कहां और कैसे चेक कर सकते हैं नतीजे

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज घोषित कर दिया है. लाखों छात्र जो इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब अपनी मेहनत का नतीजा देख सकते हैं. अब छात्र अपना रिजल्ट RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. रोल नंबर डालते ही स्क्रीन पर पूरी मार्कशीट आ जाएगी, जिसे डाउनलोड और प्रिंट भी किया जा सकता है.

इस साल 10वीं क्लास की परीक्षा में 93.6 परसेंट छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं. इस साल राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की परीक्षा में 11 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे. बोर्ड ने 12वीं आट्‌र्स, साइंस, कॉमर्स का रिजल्ट 22 मई को घोषित कर दिया था. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर परिणाम जारी किया. बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि इस साल 10वीं में 10 लाख 96 हजार 85 और प्रवेशिका में 7 हजार 324 स्टूडेंट्स ने आवेदन किए थे. 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू हुई थी और आखिरी पेपर 4 अप्रैल को हुआ था.

SMS के जरिए रिजल्ट ऐसे देखें

अगर इंटरनेट की दिक्कत है या वेबसाइट स्लो चल रही है, तो SMS के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकता है:
मोबाइल में मैसेज ऐप खोलें.
नया SMS टाइप करें: RAJ10 <स्पेस> रोल नंबर
उदाहरण: RAJ10 1234567
इसे 5676750 या 56263 पर भेज दें.
कुछ ही देर में आपके मोबाइल पर रिजल्ट का मैसेज आ जाएगा.

DigiLocker से रिजल्ट और मार्कशीट पाएं

अगर आपके पास DigiLocker खाता है, तो आप वहां से भी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं:
DigiLocker ऐप खोलें या वेबसाइट पर जाएं.
अब छात्र लॉग इन करें.
Education सेक्शन में जाएं और "Rajasthan Board" चुनें.
"Class 10 Result/Certificate" पर क्लिक करें.
रोल नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें.
आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे सेव या प्रिंट कर सकते हैं.

ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन रिजल्ट ऐसे देखें

सबसे पहले छात्र आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं.
“Class 10 Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें.
सबमिट करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.
इसका प्रिंटआउट निकाल लें या पीडीएफ सेव कर लें.

यह भी पढ़ें: सरकारी अफसर बनने का सुनहरा मौका, असिस्टेंट कमिश्नर के बंपर पदों भर्ती शुरू, लाखों में है सैलरी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow