Ramadan 2026: भारत में कब शुरू होगा रमजान का पाक महीना? जानें ईद-उल-फितर की संभावित तारीख
Ramadan 2026: इस्लामिक कैलेंडर का सबसे पवित्र महीना रमजान भारत समेत दुनियाभर के मुसलमानों के लिए रोजा (उपवास), प्रार्थना और दान का महीना है. कई लोग पहले से ही इस बात को जानना चाहते हैं कि, आखिर भारत में रमजान कब शुरू होगा और ईद-उल-फितर कब मनाई जाएगी? भारत में रमजान 2026 की तारीख (Ramadan 2026 Date) इस्लाम धर्म में रमजान इस्लामी चंद्र कैलेंडर के अनुसार मनाया जाता है, जो चांद दिखने पर आधारित है. इस वजह से इसकी शुरुआत की तारीख प्रत्येक वर्ष बदलती रहती है और स्थानीय स्तर पर चांद दिखने की स्थिति के आधार पर अलग-अलग देशों में इसके समय में बदलाव देखने को मिलता है. भारत में रमजान 2026 की शुरुआत इस साल 19 फरवरी 2026 गुरुवार से होनी की उम्मीद है. हालांकि धार्मिक अधिकारियों के द्वारा चांद देखे जाने के बाद ही इसकी सटीक तिथि के बारे में बताया जाएगा. रमजान के दौरान, मुसलमान आमतौर पर उपवास रखते हैं, जिन्हें रोजा कहा जाता है. इस दौरान अल्लाह की प्रार्थना और दान का विशेष महत्व होता है. रमजान के दौरान मुसलमान पूरे महीने सुबह (सुहूर) से शाम (इफ्तार) तक रोजा रखते हैं और दिन के समय भोजन, पेय और अन्य शारीरिक जरूरतों से बचा जाता है. रमजान के महीने में नमाज पढ़ना, कुरान पढ़ना और जकात व सदका सहित दान-पुण्य भी किया जाता है. रमजान की अवधि रमजान का महीना 29 से 30 दिनों का होता है, जो इस बात पर निर्भर करता है कि, अगला चांद कब दिखाई देता है. आखिरी के 10 दिनों में तरावीह और कियाम-उल-लैल नामक विशेष प्रार्थना पर जोर दिया जाता है. ईद-उल-फितर 2026 संभावित तिथि ईद-उल-फितर इस्लामी कैलेंडर का महत्वपूर्ण त्योहार है, जो रमजान के खत्म होने का प्रतीक है और आमतौर पर प्रार्थनाओं, दावतों और उपहारों के आदान-प्रदान के साथ मनाया जाएगा. भारत में ईद-उल-फितर 2026 चंद्रमा दर्शन के आधार पर 20 या 21 मार्च 2026 को पड़ने की उम्मीद है. इस्लाम में इस त्योहार की शुरुआत में मस्जिदों और खुले मैदानों में आयोजित विशेष ईद की नमाज से होती है, जिसके बाद उत्सव के भोज का आनंद उठाया जाता है, लोग एक दूसरे को गले लगकर शुभकामनाएं देते हैं. बच्चों को ईदी देने के साथ जकात के रूप में जरूरतमंदों को दान किया जाता है, जिसे ईद की नमाज से पहले अदा करना बेहद जरूरी है. रमजान की शुरुआत- 19 फरवरी, 2026 ईद-उल-फितर की तिथि- 20 या 21 मार्च, 2026 (चांद दिखने पर आधारित Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Ramadan 2026: इस्लामिक कैलेंडर का सबसे पवित्र महीना रमजान भारत समेत दुनियाभर के मुसलमानों के लिए रोजा (उपवास), प्रार्थना और दान का महीना है. कई लोग पहले से ही इस बात को जानना चाहते हैं कि, आखिर भारत में रमजान कब शुरू होगा और ईद-उल-फितर कब मनाई जाएगी?
भारत में रमजान 2026 की तारीख (Ramadan 2026 Date)
इस्लाम धर्म में रमजान इस्लामी चंद्र कैलेंडर के अनुसार मनाया जाता है, जो चांद दिखने पर आधारित है. इस वजह से इसकी शुरुआत की तारीख प्रत्येक वर्ष बदलती रहती है और स्थानीय स्तर पर चांद दिखने की स्थिति के आधार पर अलग-अलग देशों में इसके समय में बदलाव देखने को मिलता है.
भारत में रमजान 2026 की शुरुआत इस साल 19 फरवरी 2026 गुरुवार से होनी की उम्मीद है. हालांकि धार्मिक अधिकारियों के द्वारा चांद देखे जाने के बाद ही इसकी सटीक तिथि के बारे में बताया जाएगा. रमजान के दौरान, मुसलमान आमतौर पर उपवास रखते हैं, जिन्हें रोजा कहा जाता है. इस दौरान अल्लाह की प्रार्थना और दान का विशेष महत्व होता है.
रमजान के दौरान मुसलमान पूरे महीने सुबह (सुहूर) से शाम (इफ्तार) तक रोजा रखते हैं और दिन के समय भोजन, पेय और अन्य शारीरिक जरूरतों से बचा जाता है. रमजान के महीने में नमाज पढ़ना, कुरान पढ़ना और जकात व सदका सहित दान-पुण्य भी किया जाता है.
रमजान की अवधि
रमजान का महीना 29 से 30 दिनों का होता है, जो इस बात पर निर्भर करता है कि, अगला चांद कब दिखाई देता है. आखिरी के 10 दिनों में तरावीह और कियाम-उल-लैल नामक विशेष प्रार्थना पर जोर दिया जाता है.
ईद-उल-फितर 2026 संभावित तिथि
ईद-उल-फितर इस्लामी कैलेंडर का महत्वपूर्ण त्योहार है, जो रमजान के खत्म होने का प्रतीक है और आमतौर पर प्रार्थनाओं, दावतों और उपहारों के आदान-प्रदान के साथ मनाया जाएगा.
भारत में ईद-उल-फितर 2026 चंद्रमा दर्शन के आधार पर 20 या 21 मार्च 2026 को पड़ने की उम्मीद है.
इस्लाम में इस त्योहार की शुरुआत में मस्जिदों और खुले मैदानों में आयोजित विशेष ईद की नमाज से होती है, जिसके बाद उत्सव के भोज का आनंद उठाया जाता है, लोग एक दूसरे को गले लगकर शुभकामनाएं देते हैं. बच्चों को ईदी देने के साथ जकात के रूप में जरूरतमंदों को दान किया जाता है, जिसे ईद की नमाज से पहले अदा करना बेहद जरूरी है.
- रमजान की शुरुआत- 19 फरवरी, 2026
- ईद-उल-फितर की तिथि- 20 या 21 मार्च, 2026 (चांद दिखने पर आधारित
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
What's Your Reaction?