Rajasthan RBSE 10th Results 2026 Live: कल आएगा राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट, जानें समय और Direct Link

राजस्थान बोर्ड के 10वीं के छात्रों के लिए आज का दिन खास होने वाला था, लेकिन ऐन वक्त पर आई खबर ने उनका इंतजार थोड़ा और बढ़ा दिया है. पहले माना जा रहा था कि 20 मार्च को राजस्थान बोर्ड के 10वीं परिणाम  (RBSE 10th Result 2026) जारी होगा, लेकिन अब बोर्ड ने खुद सामने आकर साफ कर दिया है कि रिजल्ट आज नहीं आएगा. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी देते हुए बताया कि 10वीं कक्षा का रिजल्ट अब 24 मार्च को जारी किया जाएगा. इस साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा में करीब 10 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. परीक्षा खत्म होने के बाद से ही सभी अपने राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट (Rajasthan Board 10th Result 2026) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कब हुई थी राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा? राजस्थान 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई थीं और 28 फरवरी तक चली थीं. इस दौरान पूरे राज्य में परीक्षा का आयोजन बड़े स्तर पर किया गया था. बोर्ड ने राज्यभर में 6195 परीक्षा केंद्र बनाए थे, जहां अलग-अलग विषयों की परीक्षाएं कराई गईं. कुल मिलाकर 175 विषयों की परीक्षा आयोजित की गई. पहली बार मार्च में राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी कर रहा बोर्ड  इस बार बोर्ड के नतीजे मार्च में जारी होंगे, ये पहली बार होगा जब राजस्थान बोर्ड मार्च में नतीजे जारी करेगा. अब तक राजस्थान बोर्ड के नतीजे मई में जारी होते आए हैं. राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट डायरेक्ट लिंक (RBSE 10th Result 2026 Official Website):  rajresults.nic.inrajeduboard.rajasthan.gov.in RBSE 10वीं का रिजल्ट 2026 कैसे देखें (How to Check RBSE 10th Result 2026) ऊपर दिए गए किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंRBSE 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करेंअपना Roll Number दर्ज करेंSubmit बटन पर क्लिक करेंस्क्रीन पर आपका राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट दिख जाएगाभविष्य के लिए प्रिंट / PDF सेव कर लें

Mar 23, 2026 - 23:30
 0
Rajasthan RBSE 10th Results 2026 Live: कल आएगा राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट, जानें समय और Direct Link

राजस्थान बोर्ड के 10वीं के छात्रों के लिए आज का दिन खास होने वाला था, लेकिन ऐन वक्त पर आई खबर ने उनका इंतजार थोड़ा और बढ़ा दिया है. पहले माना जा रहा था कि 20 मार्च को राजस्थान बोर्ड के 10वीं परिणाम  (RBSE 10th Result 2026) जारी होगा, लेकिन अब बोर्ड ने खुद सामने आकर साफ कर दिया है कि रिजल्ट आज नहीं आएगा.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी देते हुए बताया कि 10वीं कक्षा का रिजल्ट अब 24 मार्च को जारी किया जाएगा. इस साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा में करीब 10 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. परीक्षा खत्म होने के बाद से ही सभी अपने राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट (Rajasthan Board 10th Result 2026) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

कब हुई थी राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा?

राजस्थान 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई थीं और 28 फरवरी तक चली थीं. इस दौरान पूरे राज्य में परीक्षा का आयोजन बड़े स्तर पर किया गया था. बोर्ड ने राज्यभर में 6195 परीक्षा केंद्र बनाए थे, जहां अलग-अलग विषयों की परीक्षाएं कराई गईं. कुल मिलाकर 175 विषयों की परीक्षा आयोजित की गई.

पहली बार मार्च में राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी कर रहा बोर्ड 

इस बार बोर्ड के नतीजे मार्च में जारी होंगे, ये पहली बार होगा जब राजस्थान बोर्ड मार्च में नतीजे जारी करेगा. अब तक राजस्थान बोर्ड के नतीजे मई में जारी होते आए हैं.

राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट डायरेक्ट लिंक (RBSE 10th Result 2026 Official Website): 

rajresults.nic.in
rajeduboard.rajasthan.gov.in

RBSE 10वीं का रिजल्ट 2026 कैसे देखें (How to Check RBSE 10th Result 2026)

ऊपर दिए गए किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
RBSE 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
अपना Roll Number दर्ज करें
Submit बटन पर क्लिक करें
स्क्रीन पर आपका राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट दिख जाएगा
भविष्य के लिए प्रिंट / PDF सेव कर लें

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow