Rajasthan Board 12th Result 2026: सिरोही के बच्चों ने रोशन किया जिले का नाम, 98.52 स्टूडेंट्स ने 12वीं में मारी बाजी
राजस्थान के सिरोही जिले में 12वीं बोर्ड परीक्षा का नतीजा इस बार बेहद शानदार रहा. यहां कुल 98.52 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं, जिससे पूरे जिले में खुशी की लहर है. साइंस और आर्ट्स दोनों संकायों में काफी ज्यादा छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंक हासिल किए हैं. जिला शिक्षा विभाग के अनुसार, इस वर्ष कुल 98.52 प्रतिशत सफलता दर दर्ज की गई है. इतना ऊंचा प्रतिशत जिले की शिक्षा व्यवस्था के बेहतर होते जाने का साफ संकेत है. कितने विद्यार्थी पास हुए? सिरोही जिले में इस बार कुल 4476 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं. वहीं, 2192 स्टूडेंट्स द्वितीय श्रेणी में सफल रहे, जबकि 239 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में पास हुए. साइंस में लड़कों ने मारी बाजी साइंस के रिजल्ट में इस बार लड़कों ने अच्छा प्रदर्शन किया. 934 लड़के प्रथम श्रेणी में पास हुए तो 797 लड़कों को द्वितीय श्रेणी मिली. वहीं, 118 लड़के तृतीय श्रेणी में पास हुए . इसके अलावा 447 छात्राएं प्रथम श्रेणी में सफल हुईं तो 40 छात्राएं द्वितीय श्रेणी में पास हुईं. ये भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, यहां है आगे की पढ़ाई और करियर के बेहतरीन विकल्प आर्ट्स में लड़कियों का दबदबा आर्ट्स में इस बार छात्राओं ने अपना दमखम दिखा. कुल 3627 छात्राओं ने आर्ट्स से परीक्षा दी थी, जिनमें 2433 छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुईं. 988 छात्राएं द्वितीय श्रेणी तो 113 छात्राएं तृतीय श्रेणी में पास हुईं. वहीं, कुल 3484 लड़कों ने आर्ट्स से परीक्षा दी थी, जिनमें 2043 लड़के प्रथम श्रेणी में पास हुए. 1204 लड़के द्वितीय श्रेणी में सफल रहे तो 126 लड़के तृतीय श्रेणी में पास हुए. ये भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड की 10वीं-12वीं में फेल हो गए तो क्या करें? ये ऑप्शन करेंगे आपकी मदद सुधार पर रहेगा जोर जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सिरोही जिले का 98.52 प्रतिशत का रिजल्ट बहुत अच्छा है, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में अभी कुछ चुनौतियां बाकी हैं. कुछ विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में पास हुए हैं. ऐसे बच्चों को आगे और बेहतर सहायता देने की जरूरत है, ताकि वे भी अच्छे अंक ला सकें. अगले वर्ष और ज्यादा विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हों, इसके लिए विशेष कक्षाएं और अतिरिक्त सहायता दी जाएगी. साथ ही, कमजोर विद्यार्थियों पर खास ध्यान दिया जाएगा. ये भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में गलत है डिटेल तो न हों परेशान, ऐसे ठीक होंगे Error
राजस्थान के सिरोही जिले में 12वीं बोर्ड परीक्षा का नतीजा इस बार बेहद शानदार रहा. यहां कुल 98.52 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं, जिससे पूरे जिले में खुशी की लहर है. साइंस और आर्ट्स दोनों संकायों में काफी ज्यादा छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंक हासिल किए हैं. जिला शिक्षा विभाग के अनुसार, इस वर्ष कुल 98.52 प्रतिशत सफलता दर दर्ज की गई है. इतना ऊंचा प्रतिशत जिले की शिक्षा व्यवस्था के बेहतर होते जाने का साफ संकेत है.
कितने विद्यार्थी पास हुए?
सिरोही जिले में इस बार कुल 4476 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं. वहीं, 2192 स्टूडेंट्स द्वितीय श्रेणी में सफल रहे, जबकि 239 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में पास हुए.
साइंस में लड़कों ने मारी बाजी
साइंस के रिजल्ट में इस बार लड़कों ने अच्छा प्रदर्शन किया. 934 लड़के प्रथम श्रेणी में पास हुए तो 797 लड़कों को द्वितीय श्रेणी मिली. वहीं, 118 लड़के तृतीय श्रेणी में पास हुए . इसके अलावा 447 छात्राएं प्रथम श्रेणी में सफल हुईं तो 40 छात्राएं द्वितीय श्रेणी में पास हुईं.
ये भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, यहां है आगे की पढ़ाई और करियर के बेहतरीन विकल्प
आर्ट्स में लड़कियों का दबदबा
आर्ट्स में इस बार छात्राओं ने अपना दमखम दिखा. कुल 3627 छात्राओं ने आर्ट्स से परीक्षा दी थी, जिनमें 2433 छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुईं. 988 छात्राएं द्वितीय श्रेणी तो 113 छात्राएं तृतीय श्रेणी में पास हुईं. वहीं, कुल 3484 लड़कों ने आर्ट्स से परीक्षा दी थी, जिनमें 2043 लड़के प्रथम श्रेणी में पास हुए. 1204 लड़के द्वितीय श्रेणी में सफल रहे तो 126 लड़के तृतीय श्रेणी में पास हुए.
ये भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड की 10वीं-12वीं में फेल हो गए तो क्या करें? ये ऑप्शन करेंगे आपकी मदद
सुधार पर रहेगा जोर
जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सिरोही जिले का 98.52 प्रतिशत का रिजल्ट बहुत अच्छा है, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में अभी कुछ चुनौतियां बाकी हैं. कुछ विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में पास हुए हैं. ऐसे बच्चों को आगे और बेहतर सहायता देने की जरूरत है, ताकि वे भी अच्छे अंक ला सकें. अगले वर्ष और ज्यादा विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हों, इसके लिए विशेष कक्षाएं और अतिरिक्त सहायता दी जाएगी. साथ ही, कमजोर विद्यार्थियों पर खास ध्यान दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में गलत है डिटेल तो न हों परेशान, ऐसे ठीक होंगे Error
What's Your Reaction?