PSL 11 ऑक्शन में चौंकाने वाले नाम अनसोल्ड, इन स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार

PSL 11 Auction: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 11वें सीजन के लिए हुए पहले ऑक्शन में कई बड़े इंटरनेशनल खिलाड़ियों को बड़ा झटका लगा है. इस बार लीग ने नया ऑक्शन मॉडल अपनाया, लेकिन उम्मीद के उलट कई स्टार खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला. क्रिकेट फैंस के लिए यह ऑक्शन कई मायनों में चौंकाने वाला साबित हुआ है. सबसे बड़ा नाम जो अनसोल्ड रहा, वह था ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा. इसके अलावा साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशम महराज को भी किसी टीम ने नहीं खरीदा. यही नहीं, इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज डेविड मलान और विस्फोटक ओपनर जेसन रॉय भी ऑक्शन में खाली हाथ रह गए. विदेशी खिलाड़ियों पर नहीं लगा दांव ऑक्शन में कई टी20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों को भी नजरअंदाज किया गया है. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉपले, ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क और न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्स नीशम को भी कोई टीम नहीं मिली है. साउथ अफ्रीका के भरोसेमंद बल्लेबाज रैसी वैन डेर डूसन और अनुभवी स्पिनर इमरान ताहिर भी इस सूची में शामिल नही रहे. बांग्लादेश और श्रीलंका के स्टार भी रहे बाहर बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और मेहदी हसन मिराज को भी किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा. वहीं श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश चांदीमल और बल्लेबाज चरिथ असलंका को भी इस बार निराशा हाथ लगी. पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भी नहीं मिली जगह हैरानी की बात यह रही कि कई घरेलू पाकिस्तानी खिलाड़ी भी टीमों की पसंद नहीं बन पाए. इनमें हुसैन तलत, मूसा खान और रोहैल नाजिर जैसे नाम शामिल हैं. 26 मार्च से शुरू होकर 3 मई तक चलने वाले PSL 11 में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बिना इन स्टार खिलाड़ियों के टीमें किस तरह संतुलन बनाकर मैदान में उतरती हैं. इस ऑक्शन ने साफ कर दिया है कि टी20 क्रिकेट में अब सिर्फ नाम नहीं, बल्कि हालिया प्रदर्शन ही सबसे बड़ा पैमाना बन गया है.  अनसोल्ड खिलाड़ियों की लिस्ट उस्मान ख्वाजा, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, जिमी नीशम, रासी वान डर डुसेन, डेविड मलान, जेसन रॉय, रीस टॉप्ली, क्रिस जॉर्डन, टायमल मिल्स, अल्जारी जोसेफ, शाहनवाज दहानी, शाकिब अल हसन, मेहदी हसन मिराज, दिनेश चांदीमल, चरिथ असलंका, हुसैन तलत, दानिश अजीज, मोहम्मद जीशान, जाहिद महमूद, मूसा खान, रोहैल नजीर, मोहम्मद हुरैरा, मुबासिर खान, एविन लुईस, ब्रैंडन किंग, मोइसेस हेनरिक्स, केशव महाराज, इमरान ताहिर, साद अली.

Feb 13, 2026 - 13:30
 0
PSL 11 ऑक्शन में चौंकाने वाले नाम अनसोल्ड, इन स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार

PSL 11 Auction: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 11वें सीजन के लिए हुए पहले ऑक्शन में कई बड़े इंटरनेशनल खिलाड़ियों को बड़ा झटका लगा है. इस बार लीग ने नया ऑक्शन मॉडल अपनाया, लेकिन उम्मीद के उलट कई स्टार खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला. क्रिकेट फैंस के लिए यह ऑक्शन कई मायनों में चौंकाने वाला साबित हुआ है.

सबसे बड़ा नाम जो अनसोल्ड रहा, वह था ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा. इसके अलावा साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशम महराज को भी किसी टीम ने नहीं खरीदा. यही नहीं, इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज डेविड मलान और विस्फोटक ओपनर जेसन रॉय भी ऑक्शन में खाली हाथ रह गए.

विदेशी खिलाड़ियों पर नहीं लगा दांव

ऑक्शन में कई टी20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों को भी नजरअंदाज किया गया है. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉपले, ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क और न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्स नीशम को भी कोई टीम नहीं मिली है. साउथ अफ्रीका के भरोसेमंद बल्लेबाज रैसी वैन डेर डूसन और अनुभवी स्पिनर इमरान ताहिर भी इस सूची में शामिल नही रहे.

बांग्लादेश और श्रीलंका के स्टार भी रहे बाहर

बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और मेहदी हसन मिराज को भी किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा. वहीं श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश चांदीमल और बल्लेबाज चरिथ असलंका को भी इस बार निराशा हाथ लगी.

पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भी नहीं मिली जगह

हैरानी की बात यह रही कि कई घरेलू पाकिस्तानी खिलाड़ी भी टीमों की पसंद नहीं बन पाए. इनमें हुसैन तलत, मूसा खान और रोहैल नाजिर जैसे नाम शामिल हैं.

26 मार्च से शुरू होकर 3 मई तक चलने वाले PSL 11 में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बिना इन स्टार खिलाड़ियों के टीमें किस तरह संतुलन बनाकर मैदान में उतरती हैं. इस ऑक्शन ने साफ कर दिया है कि टी20 क्रिकेट में अब सिर्फ नाम नहीं, बल्कि हालिया प्रदर्शन ही सबसे बड़ा पैमाना बन गया है. 

अनसोल्ड खिलाड़ियों की लिस्ट

उस्मान ख्वाजा, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, जिमी नीशम, रासी वान डर डुसेन, डेविड मलान, जेसन रॉय, रीस टॉप्ली, क्रिस जॉर्डन, टायमल मिल्स, अल्जारी जोसेफ, शाहनवाज दहानी, शाकिब अल हसन, मेहदी हसन मिराज, दिनेश चांदीमल, चरिथ असलंका, हुसैन तलत, दानिश अजीज, मोहम्मद जीशान, जाहिद महमूद, मूसा खान, रोहैल नजीर, मोहम्मद हुरैरा, मुबासिर खान, एविन लुईस, ब्रैंडन किंग, मोइसेस हेनरिक्स, केशव महाराज, इमरान ताहिर, साद अली.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow