PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज

महाराष्ट्र की राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शरद पवार की मुलाकातें पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में हैं. सोमवार को दिल्ली में एक बार फिर दोनों नेता साथ नजर आए, लेकिन इस बार मुलाकात का कारण सियासत नहीं, बल्कि पारिवारिक समारोह था. एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले और सारंग लखानी के शादी समारोह के रिसेप्शन में पीएम मोदी पहुंचे. यहां वह शरद पवार के साथ बैठे और उनसे बातचीत करते नजर आए. खास बात यह रही कि इस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई बड़े राजनीतिक चेहरे भी पहुंचे. रेवती सुले के रिसेप्शन में पहुंचे पीएम मोदी दिल्ली में सोमवार को एनसीपी (एसपी) नेता और सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी का रिसेप्शन आयोजित किया गया. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत राजनीति और दूसरे क्षेत्रों की कई हस्तियां शामिल हुईं. विवाह समारोह pic.twitter.com/bVyOWMBVI4 — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 10, 2026 समारोह से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में पीएम मोदी एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार के साथ बैठे नजर आए. दोनों नेताओं के बीच बातचीत भी हुई. रिसेप्शन के दौरान प्रधानमंत्री ने नवविवाहित जोड़े और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. वह कार्यक्रम में मौजूद मेहमानों से भी मिले और उनका अभिवादन किया. रेवती सुले, बारामती से एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले की बेटी और शरद पवार की नातिन हैं. शादी के रिसेप्शन में प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी और शरद पवार के साथ उनकी बातचीत की तस्वीरें सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में इसकी चर्चा शुरू हो गई. अमित शाह से राहुल गांधी तक कई बड़े चेहरे पहुंचे रेवती सुले की शादी सारंग लखानी से हुई है. रिसेप्शन में शरद पवार ने खुद मेहमानों का स्वागत किया. समारोह में गृह मंत्री अमित शाह भी पहुंचे. इसके अलावा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, उनकी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी भी कार्यक्रम में शामिल हुईं. आज नई दिल्ली में एनसीपी की वरिष्ठ नेत्री एवं सांसद बहन श्री सुप्रिया सुले जी की सुपुत्री के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नवविवाहित दंपति को सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।@supriya_sule pic.twitter.com/wFVcpKktBF — युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) August 10, 2026 इस तरह अलग-अलग राजनीतिक दलों के कई बड़े नेता एक ही समारोह में नजर आए. पीएम मोदी से सुप्रिया सुले ने की 20 मिनट मुलाकात रेवती सुले के रिसेप्शन से पहले सोमवार को सुप्रिया सुले ने पार्टी के आठ सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. यह बैठक करीब 20 मिनट तक चली. इसके बाद एक बार फिर परिसीमन विधेयक को लेकर एनसीपी (एसपी) के रुख की चर्चा शुरू हो गई. सुप्रिया सुले पहले ही स्पष्ट कर चुकी हैं कि उनकी पार्टी किसी भी परिसीमन विधेयक का समर्थन तभी करेगी, जब उसकी सभी जरूरी मांगों को विधेयक के मसौदे में शामिल किया जाएगा. INDIA गठबंधन में बैठक को लेकर हलचल प्रधानमंत्री मोदी के साथ सुप्रिया सुले और एनसीपी (एसपी) सांसदों की बैठक के बाद INDIA गठबंधन के भीतर भी हलचल की चर्चा होने लगी. हालांकि, बैठक के दौरान परिसीमन का मुद्दा नहीं उठाया गया.  एनसीपी (एसपी) के सांसदों ने प्रधानमंत्री के सामने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े विकास और जनहित के कई मुद्दे रखे. यह भी पढ़ें: अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'

Aug 11, 2026 - 09:30
 0
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज

महाराष्ट्र की राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शरद पवार की मुलाकातें पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में हैं. सोमवार को दिल्ली में एक बार फिर दोनों नेता साथ नजर आए, लेकिन इस बार मुलाकात का कारण सियासत नहीं, बल्कि पारिवारिक समारोह था. एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले और सारंग लखानी के शादी समारोह के रिसेप्शन में पीएम मोदी पहुंचे. यहां वह शरद पवार के साथ बैठे और उनसे बातचीत करते नजर आए. खास बात यह रही कि इस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई बड़े राजनीतिक चेहरे भी पहुंचे.

रेवती सुले के रिसेप्शन में पहुंचे पीएम मोदी

दिल्ली में सोमवार को एनसीपी (एसपी) नेता और सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी का रिसेप्शन आयोजित किया गया. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत राजनीति और दूसरे क्षेत्रों की कई हस्तियां शामिल हुईं.

समारोह से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में पीएम मोदी एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार के साथ बैठे नजर आए. दोनों नेताओं के बीच बातचीत भी हुई. रिसेप्शन के दौरान प्रधानमंत्री ने नवविवाहित जोड़े और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. वह कार्यक्रम में मौजूद मेहमानों से भी मिले और उनका अभिवादन किया.

रेवती सुले, बारामती से एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले की बेटी और शरद पवार की नातिन हैं. शादी के रिसेप्शन में प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी और शरद पवार के साथ उनकी बातचीत की तस्वीरें सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में इसकी चर्चा शुरू हो गई.

अमित शाह से राहुल गांधी तक कई बड़े चेहरे पहुंचे

रेवती सुले की शादी सारंग लखानी से हुई है. रिसेप्शन में शरद पवार ने खुद मेहमानों का स्वागत किया. समारोह में गृह मंत्री अमित शाह भी पहुंचे. इसके अलावा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, उनकी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी भी कार्यक्रम में शामिल हुईं.

इस तरह अलग-अलग राजनीतिक दलों के कई बड़े नेता एक ही समारोह में नजर आए.

पीएम मोदी से सुप्रिया सुले ने की 20 मिनट मुलाकात

रेवती सुले के रिसेप्शन से पहले सोमवार को सुप्रिया सुले ने पार्टी के आठ सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. यह बैठक करीब 20 मिनट तक चली. इसके बाद एक बार फिर परिसीमन विधेयक को लेकर एनसीपी (एसपी) के रुख की चर्चा शुरू हो गई.

सुप्रिया सुले पहले ही स्पष्ट कर चुकी हैं कि उनकी पार्टी किसी भी परिसीमन विधेयक का समर्थन तभी करेगी, जब उसकी सभी जरूरी मांगों को विधेयक के मसौदे में शामिल किया जाएगा.

INDIA गठबंधन में बैठक को लेकर हलचल

प्रधानमंत्री मोदी के साथ सुप्रिया सुले और एनसीपी (एसपी) सांसदों की बैठक के बाद INDIA गठबंधन के भीतर भी हलचल की चर्चा होने लगी. हालांकि, बैठक के दौरान परिसीमन का मुद्दा नहीं उठाया गया. 

एनसीपी (एसपी) के सांसदों ने प्रधानमंत्री के सामने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े विकास और जनहित के कई मुद्दे रखे.

यह भी पढ़ें: अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow