PM Modi On Jaish Commander: 'एक आतंकी ने रो-रोकर', जैश कमांडर के कबूलनामे पर PM मोदी ने अपने जन्मदिन पर क्या कहा? जानें

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बुधवार (17 सितंबर 2025) को 75वां जन्मदिन हैं. इस मौके पर उन्होंने MP के धार में एक कार्यक्रम को संबोधित किया, जहां उन्होंने जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर मसूद इलियास के रोकर किए गए कबूलनामे पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ''पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था. हमने ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया है. हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया. कल ही देश और दुनिया ने देखा है कि फिर एक पाकिस्तानी आतंकी ने रो-रोकर अपना हाल बताया है.'' जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने हाल ही में एक वीडियो संदेश जारी किया. उसमें उसने कहा कि 7 मई को भारत के बहावलपुर पर हमले में मौलाना मसूद अजहर के परिवार के टुकड़े-टुकड़े हो गए. उसके मुताबिक, यह हमला भारत के ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा था. बहावलपुर जैश का मुख्य अड्डाबहावलपुर, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित है और जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ माना जाता है. जैश का मुख्यालय मरकज सुभान अल्लाह मस्जिद के अंदर था. भारतीय सेना ने इस जगह को सीधा निशाना बनाया. सेना की प्रेस ब्रीफिंग में कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया था कि यहीं से भारत विरोधी आतंकी हमलों की साजिश रची जाती थी. हमले में जैश का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया और लगभग 100 आतंकी मारे गए. ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम हमले का जवाबभारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद जवाबी कार्रवाई के रूप में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया. इसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया. इनमें बहावलपुर, मुरीदके, सियालकोट, कोटली और मुजफ्फराबाद प्रमुख थे. इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए और उनके ठिकाने जड़ से खत्म कर दिए गए. जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर मसूद इलयास कश्मीरी ने कबूल किया- 7 मई को बहावलपुर हमले में मसूद अजहर के परिवार को भारतीय सेना ने किया तहस-नहसpic.twitter.com/0f8NPBhJjL — RT Hindi (@RT_hindi_) September 16, 2025 मसूद अजहर और उसका नेटवर्कमसूद अजहर, जैश-ए-मोहम्मद का संस्थापक और भारत विरोधी आतंकी गतिविधियों का मास्टरमाइंड है. उसका परिवार भी बहावलपुर मुख्यालय में ही रहता था. अब उसके संगठन के कमांडर के दावे से यह साफ है कि ऑपरेशन सिंदूर ने अजहर और उसके नेटवर्क को भारी झटका दिया है. ये भी पढ़ें: 'किसी की परमाणु धमकी से नहीं डरता भारत', अपने जन्मदिन पर PAK को पीएम मोदी का मैसेज

Sep 17, 2025 - 16:30
 0
PM Modi On Jaish Commander: 'एक आतंकी ने रो-रोकर', जैश कमांडर के कबूलनामे पर PM मोदी ने अपने जन्मदिन पर क्या कहा? जानें

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बुधवार (17 सितंबर 2025) को 75वां जन्मदिन हैं. इस मौके पर उन्होंने MP के धार में एक कार्यक्रम को संबोधित किया, जहां उन्होंने जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर मसूद इलियास के रोकर किए गए कबूलनामे पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ''पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था. हमने ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया है. हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया. कल ही देश और दुनिया ने देखा है कि फिर एक पाकिस्तानी आतंकी ने रो-रोकर अपना हाल बताया है.''

जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने हाल ही में एक वीडियो संदेश जारी किया. उसमें उसने कहा कि 7 मई को भारत के बहावलपुर पर हमले में मौलाना मसूद अजहर के परिवार के टुकड़े-टुकड़े हो गए. उसके मुताबिक, यह हमला भारत के ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा था.

बहावलपुर जैश का मुख्य अड्डा
बहावलपुर, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित है और जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ माना जाता है. जैश का मुख्यालय मरकज सुभान अल्लाह मस्जिद के अंदर था. भारतीय सेना ने इस जगह को सीधा निशाना बनाया. सेना की प्रेस ब्रीफिंग में कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया था कि यहीं से भारत विरोधी आतंकी हमलों की साजिश रची जाती थी. हमले में जैश का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया और लगभग 100 आतंकी मारे गए.

ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम हमले का जवाब
भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद जवाबी कार्रवाई के रूप में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया. इसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया. इनमें बहावलपुर, मुरीदके, सियालकोट, कोटली और मुजफ्फराबाद प्रमुख थे. इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए और उनके ठिकाने जड़ से खत्म कर दिए गए.

मसूद अजहर और उसका नेटवर्क
मसूद अजहर, जैश-ए-मोहम्मद का संस्थापक और भारत विरोधी आतंकी गतिविधियों का मास्टरमाइंड है. उसका परिवार भी बहावलपुर मुख्यालय में ही रहता था. अब उसके संगठन के कमांडर के दावे से यह साफ है कि ऑपरेशन सिंदूर ने अजहर और उसके नेटवर्क को भारी झटका दिया है.

ये भी पढ़ें: 'किसी की परमाणु धमकी से नहीं डरता भारत', अपने जन्मदिन पर PAK को पीएम मोदी का मैसेज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow