Petrol-Diesel Rate: आज कितने में फुल करा लेंगे गाड़ी की टंकी? जानें कहां मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल

Petrol-Deisel Rate Today on July 24: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद आज देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. यह देश के आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात है कि तेल की कीमतों में वैश्विक स्तर पर उछाल आने के बाद भी सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियाें  (OMCs) ने रिटेल स्तर पर फ्यूल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 97.83 रुपये प्रति लीटर है.  कब से नहीं बदले गए हैं रेट? भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आखिरी बार बदलाव 25 मई को हुआ था. उस दौरान पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया था. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए मई के महीने में लगातार चार बार दाम बढ़ाए गए थे. सबसे पहले 15 मई को करीब 3 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी की गई थी. फिर 19 मई को कीमतों में लगभग 90 पैसे का इजाफा किया गया था. इसके बाद 23 मई को रेट फिर लगभग 90 पैसे बढ़ा दिए गए. आखिर में 25 मई को 2.61-2.71 रुपये प्रति लीटर की चौथी बढ़ोतरी की गई. कुल मिलाकर इन 10 दिनों के भीतर पेट्रोल लगभग 7.35 रुपये और डीजल 7.53 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ.  शहरवार पेट्रोल-डीजल की कीमतें शहर  पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर) दिल्ली   102.12 रुपये 95.20 रुपये मुंबई  111.21 रुपये 97.83 रुपये कोलकाता 113.51 रुपये 99.82 रुपये बेंगलुरु 110.93 रुपये 98.80 रुपये चेन्नई  107.77 रुपये  99.55 रुपये पटना  113.35 रुपये  99.36 रुपये सूरत 101.81 रुपये 97.92 रुपये वाराणसी 102.03 रुपये  95.53 रुपये कानपुर 101.59 रुपये 95.06 रुपये सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल कहां? हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा 115.69 रुपये प्रति लीटर है.  इसके बाद दूसरे नंबर पर तिरुवनंतपुरम है, जहां पेट्रोल की कीमत 115.49 रुपये प्रति लीटर है. दूसरी ओर, लिस्ट में शामिल शहरों में चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमत सबसे कम 98.10 रुपये प्रति लीटर है. कई मेट्रो शहरों के मुकाबले लखनऊ और नई दिल्ली में भी पेट्रोल की कीमतें कम- क्रमशः 102.05 रुपये और 102.12 रुपये प्रति लीटर बनी हुई हैं.  डीजल की बात करें तो तिरुवनंतपुरम में कीमत सबसे ज्यादा 104.40 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है.इसके बाद हैदराबाद में डीजल की कीमत 103.82 रुपये प्रति लीटर लीटर है. लिस्ट में शामिल शहरों में चंडीगढ़ में डीजल की कीमत सबसे कम 86.09 रुपये प्रति लीटर है. ये भी पढ़ें: होर्मुज पर नई आफत, जहाज छोड़ भाग रहे वर्कर, कंपनी दे रही 6 महीने की एक्स्ट्रा सैलरी, बढ़ेगा शिपिंग चार्ज 

Jul 24, 2026 - 15:30
 0
Petrol-Diesel Rate: आज कितने में फुल करा लेंगे गाड़ी की टंकी? जानें कहां मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल

Petrol-Deisel Rate Today on July 24: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद आज देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. यह देश के आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात है कि तेल की कीमतों में वैश्विक स्तर पर उछाल आने के बाद भी सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियाें  (OMCs) ने रिटेल स्तर पर फ्यूल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया है.

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 97.83 रुपये प्रति लीटर है. 

कब से नहीं बदले गए हैं रेट?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आखिरी बार बदलाव 25 मई को हुआ था. उस दौरान पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया था. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए मई के महीने में लगातार चार बार दाम बढ़ाए गए थे.

सबसे पहले 15 मई को करीब 3 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी की गई थी. फिर 19 मई को कीमतों में लगभग 90 पैसे का इजाफा किया गया था. इसके बाद 23 मई को रेट फिर लगभग 90 पैसे बढ़ा दिए गए. आखिर में 25 मई को 2.61-2.71 रुपये प्रति लीटर की चौथी बढ़ोतरी की गई. कुल मिलाकर इन 10 दिनों के भीतर पेट्रोल लगभग 7.35 रुपये और डीजल 7.53 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ. 

शहरवार पेट्रोल-डीजल की कीमतें

शहर  पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली   102.12 रुपये 95.20 रुपये
मुंबई  111.21 रुपये 97.83 रुपये
कोलकाता 113.51 रुपये 99.82 रुपये
बेंगलुरु 110.93 रुपये 98.80 रुपये
चेन्नई  107.77 रुपये  99.55 रुपये
पटना  113.35 रुपये  99.36 रुपये
सूरत 101.81 रुपये 97.92 रुपये
वाराणसी 102.03 रुपये  95.53 रुपये
कानपुर 101.59 रुपये 95.06 रुपये

सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल कहां?

हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा 115.69 रुपये प्रति लीटर है.  इसके बाद दूसरे नंबर पर तिरुवनंतपुरम है, जहां पेट्रोल की कीमत 115.49 रुपये प्रति लीटर है.

दूसरी ओर, लिस्ट में शामिल शहरों में चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमत सबसे कम 98.10 रुपये प्रति लीटर है. कई मेट्रो शहरों के मुकाबले लखनऊ और नई दिल्ली में भी पेट्रोल की कीमतें कम- क्रमशः 102.05 रुपये और 102.12 रुपये प्रति लीटर बनी हुई हैं. 

डीजल की बात करें तो तिरुवनंतपुरम में कीमत सबसे ज्यादा 104.40 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है.इसके बाद हैदराबाद में डीजल की कीमत 103.82 रुपये प्रति लीटर लीटर है. लिस्ट में शामिल शहरों में चंडीगढ़ में डीजल की कीमत सबसे कम 86.09 रुपये प्रति लीटर है.

ये भी पढ़ें:

होर्मुज पर नई आफत, जहाज छोड़ भाग रहे वर्कर, कंपनी दे रही 6 महीने की एक्स्ट्रा सैलरी, बढ़ेगा शिपिंग चार्ज 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow