Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल में लगी आग, देश में स्थिर है दाम; जानिए आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी या घटी
Petrol Price Rate 20 April: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव कम होने का नाम नहीं ले रही है. ईरान ने अमेरिका के साथ दूसरे दौर की बातचीत से इनकार कर दिया है. जिसका असर कच्चे तेल की कीमतों पर साफ दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 5.51 डॉलर प्रति बैरल की तेजी आई है और यह बढ़कर करीब 95.89 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है. इसी बीच भारत की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने भी पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. आइए जानते हैं, आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव. देश में बनी हुई है राहत वैश्विक स्तर पर जारी अनिश्चितता के बावजूद भी देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. आने वाले दिनों में कई राज्यों में चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में सरकार लोगों को राहत देने के लिए कीमतों में इजाफा करने से बच रही हैं. हालांकि, कई प्राइवेट कंपनियों तेल की कीमतों में बढ़ोतरी कर चुकी हैं. पेट्रोल का ताजा रेट (गुट रिटर्न के अनुसार) दिल्ली - 94.77 रुपये (प्रति लीटर) मुंबई - 103.50 रुपये (प्रति लीटर) कोलकाता - 105.45 रुपये (प्रति लीटर) हैदरबाद - 107.46 रुपये (प्रति लीटर) चेन्नई - 100.90 रुपये (प्रति लीटर) लखनऊ - 94.85 रुपये (प्रति लीटर) अहमदाबाद - 94.68 रुपये (प्रति लीटर) इंदौर - 106.81 रुपये (प्रति लीटर) नाशिक - 104.76 रुपये (प्रति लीटर) पटना - 103.82 रुपये (प्रति लीटर) पुणे - 105.60 रुपये (प्रति लीटर) डीजल का ताजा रेट (गुट रिटर्न के अनुसार) दिल्ली - 87.67 रुपये (प्रति लीटर) मुंबई - 90.03 रुपये (प्रति लीटर) कोलकाता - 92.02 रुपये (प्रति लीटर) हैदराबाद - 95.70 रुपये (प्रति लीटर) चेन्नई - 92.48 रुपये (प्रति लीटर) लखनऊ - 87.99 रुपये (प्रति लीटर) अहमदाबाद - 90.35 रुपये (प्रति लीटर) इंदौर - 92.18 रुपये (प्रति लीटर) नाशिक - 91.27 रुपये (प्रति लीटर) पटना - 91.84 रुपये (प्रति लीटर) पुणे - 90.35 रुपये (प्रति लीटर) पड़ोसी देशों में पेट्रोल के दाम पड़ोसी देशों की कीमतों पर नजर डालें तो पेट्रोल की कीमतों में काफी फर्क देखने को मिलता है. बांग्लादेश में पेट्रोल करीब 90.95 रुपये प्रति लीटर है, जबकि म्यांमार में यह बढ़कर 146.82 रुपये तक पहुंच गया है. वहीं पाकिस्तान में इसका रेट 122.42 रुपये और चीन में 130.11 रुपये प्रति लीटर है. श्रीलंका में पेट्रोल 134.38 रुपये प्रति लीटर की रेट पर बिक रहा है. नेपाल में कीमतें और ज्यादा हैं. जहां एक लीटर पेट्रोल के लिए करीब 136.86 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं. यह भी पढ़ें: Stocks to Watch: निवेशक पैसे रखें तैयार, आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल; जानिए पूरी डिटेल
Petrol Price Rate 20 April: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव कम होने का नाम नहीं ले रही है. ईरान ने अमेरिका के साथ दूसरे दौर की बातचीत से इनकार कर दिया है. जिसका असर कच्चे तेल की कीमतों पर साफ दिख रहा है.
ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 5.51 डॉलर प्रति बैरल की तेजी आई है और यह बढ़कर करीब 95.89 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है. इसी बीच भारत की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने भी पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. आइए जानते हैं, आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव.
देश में बनी हुई है राहत
वैश्विक स्तर पर जारी अनिश्चितता के बावजूद भी देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. आने वाले दिनों में कई राज्यों में चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में सरकार लोगों को राहत देने के लिए कीमतों में इजाफा करने से बच रही हैं. हालांकि, कई प्राइवेट कंपनियों तेल की कीमतों में बढ़ोतरी कर चुकी हैं.
पेट्रोल का ताजा रेट (गुट रिटर्न के अनुसार)
दिल्ली - 94.77 रुपये (प्रति लीटर)
मुंबई - 103.50 रुपये (प्रति लीटर)
कोलकाता - 105.45 रुपये (प्रति लीटर)
हैदरबाद - 107.46 रुपये (प्रति लीटर)
चेन्नई - 100.90 रुपये (प्रति लीटर)
लखनऊ - 94.85 रुपये (प्रति लीटर)
अहमदाबाद - 94.68 रुपये (प्रति लीटर)
इंदौर - 106.81 रुपये (प्रति लीटर)
नाशिक - 104.76 रुपये (प्रति लीटर)
पटना - 103.82 रुपये (प्रति लीटर)
पुणे - 105.60 रुपये (प्रति लीटर)
डीजल का ताजा रेट (गुट रिटर्न के अनुसार)
दिल्ली - 87.67 रुपये (प्रति लीटर)
मुंबई - 90.03 रुपये (प्रति लीटर)
कोलकाता - 92.02 रुपये (प्रति लीटर)
हैदराबाद - 95.70 रुपये (प्रति लीटर)
चेन्नई - 92.48 रुपये (प्रति लीटर)
लखनऊ - 87.99 रुपये (प्रति लीटर)
अहमदाबाद - 90.35 रुपये (प्रति लीटर)
इंदौर - 92.18 रुपये (प्रति लीटर)
नाशिक - 91.27 रुपये (प्रति लीटर)
पटना - 91.84 रुपये (प्रति लीटर)
पुणे - 90.35 रुपये (प्रति लीटर)
पड़ोसी देशों में पेट्रोल के दाम
पड़ोसी देशों की कीमतों पर नजर डालें तो पेट्रोल की कीमतों में काफी फर्क देखने को मिलता है. बांग्लादेश में पेट्रोल करीब 90.95 रुपये प्रति लीटर है, जबकि म्यांमार में यह बढ़कर 146.82 रुपये तक पहुंच गया है.
वहीं पाकिस्तान में इसका रेट 122.42 रुपये और चीन में 130.11 रुपये प्रति लीटर है. श्रीलंका में पेट्रोल 134.38 रुपये प्रति लीटर की रेट पर बिक रहा है. नेपाल में कीमतें और ज्यादा हैं. जहां एक लीटर पेट्रोल के लिए करीब 136.86 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं.
यह भी पढ़ें:
Stocks to Watch: निवेशक पैसे रखें तैयार, आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल; जानिए पूरी डिटेल
What's Your Reaction?