Petrol-Diesel Price Hike: कमर कस लें, पेट्रोल-डीजल के दाम जल्द बढ़ने को हैं... सरकार ने कही ये बात

Petrol-Diesel Price News: आपकी जेब पर महंगाई का एक और बड़ा बम फूटने वाला है. देश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने वाले हैं. सरकारी सूत्रों ने संकेत दिया है कि निकट भविष्य में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी से इनकार नहीं किया जा सकता. यानी पिछले चार सालों से जो कीमतें स्थिर थीं, अब वह आपके बजट को बिगाड़ने के लिए तैयार खड़ी हैं. कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग समाचार एजेंसी पीटीआई से सरकारी सूत्रों ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग और शांति वार्ता रुकने की वजह से वैश्विक तेल बाज़ार में हड़कंप मचा हुआ है. अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें इस बार 126 डॉलर प्रति बैरल के चार साल के उच्चतम स्तर तक पहुंच गईं हैं. अब पूरी दुनिया की नज़रें 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' पर टिकी हैं. भारत में कीमतें क्यों बढ़ेंगी? दरअसल सरकारी तेल कंपनियों का नुकसान अब बर्दाश्त से बाहर होता जा रहा है. पिछले चार सालों से खुदरा कीमतें स्थिर रखी गई थीं, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं. तेल मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, कंपनियों को पेट्रोल पर करीब 20 रुपए और डीजल पर लगभग 100 रुपए प्रति लीटर का घाटा हो रहा है. कच्चा तेल जो पिछले साल 70 डॉलर था, अब औसत 114 डॉलर के पार है. इससे पहले अनुमान लगाया गया था कि देश में तेल की कीमतों में 25 से 28 रुपए प्रति लीटर तक का उछाल आ सकता है. हालांकि इन खबरों को सरकार ने सिरे से खारिज कर दिया था. हाल ही में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने उद्योग की ओर से एक बयान जारी करते हुए कहा था कि अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा लागत में भारी बढ़ोतरी के बावजूद पेट्रोल, डीज़ल और घरेलू LPG की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की जा रही है. आज महंगा हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर बता दें कि आज मई की पहली तारीख को कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी, इंडस्ट्रियल डीजल और जेट फ्यूल के दाम बढ़ा दिए हैं. अब बारी आम आदमी के पेट्रोल और डीज़ल की है. दिल्ली में फिलहाल पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए है. 

May 1, 2026 - 23:30
 0
Petrol-Diesel Price Hike: कमर कस लें, पेट्रोल-डीजल के दाम जल्द बढ़ने को हैं... सरकार ने कही ये बात

Petrol-Diesel Price News: आपकी जेब पर महंगाई का एक और बड़ा बम फूटने वाला है. देश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने वाले हैं. सरकारी सूत्रों ने संकेत दिया है कि निकट भविष्य में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी से इनकार नहीं किया जा सकता. यानी पिछले चार सालों से जो कीमतें स्थिर थीं, अब वह आपके बजट को बिगाड़ने के लिए तैयार खड़ी हैं.

कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग

समाचार एजेंसी पीटीआई से सरकारी सूत्रों ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग और शांति वार्ता रुकने की वजह से वैश्विक तेल बाज़ार में हड़कंप मचा हुआ है. अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें इस बार 126 डॉलर प्रति बैरल के चार साल के उच्चतम स्तर तक पहुंच गईं हैं. अब पूरी दुनिया की नज़रें 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' पर टिकी हैं.

भारत में कीमतें क्यों बढ़ेंगी?

दरअसल सरकारी तेल कंपनियों का नुकसान अब बर्दाश्त से बाहर होता जा रहा है. पिछले चार सालों से खुदरा कीमतें स्थिर रखी गई थीं, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं. तेल मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, कंपनियों को पेट्रोल पर करीब 20 रुपए और डीजल पर लगभग 100 रुपए प्रति लीटर का घाटा हो रहा है. कच्चा तेल जो पिछले साल 70 डॉलर था, अब औसत 114 डॉलर के पार है.

इससे पहले अनुमान लगाया गया था कि देश में तेल की कीमतों में 25 से 28 रुपए प्रति लीटर तक का उछाल आ सकता है. हालांकि इन खबरों को सरकार ने सिरे से खारिज कर दिया था.

हाल ही में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने उद्योग की ओर से एक बयान जारी करते हुए कहा था कि अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा लागत में भारी बढ़ोतरी के बावजूद पेट्रोल, डीज़ल और घरेलू LPG की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की जा रही है.

आज महंगा हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर

बता दें कि आज मई की पहली तारीख को कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी, इंडस्ट्रियल डीजल और जेट फ्यूल के दाम बढ़ा दिए हैं. अब बारी आम आदमी के पेट्रोल और डीज़ल की है. दिल्ली में फिलहाल पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए है. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow