Pepsi की बॉटलिंग पार्टनर Varun Beverages ने डिविडेंड पर दिया बड़ा अपडेट, जानें डिटेल

Varun Beverages Dividend: Varun Beverages अपने निवेशकों पर पैसे लुटाने जा रही है. दरअसल, कंपनी ने 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है और इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर ली गई है. बीते बुधवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने बताया कि उसने 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर पर 0.5 रुपये के अंतिम डिविडेंड का फैसला लिया है. कंपनी ने इसके लिए 8 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट तय की है. यानी कि इस दिन तक जिन शेयरधारकों के डीमैट अकाउंट में कंपनी के शेयर होंगे, वे इस मुनाफे के हकदार होंगे. डिविडेंड का भुगतान 10 अप्रैल से किया जाना है.  डिविडेंड देने में माहिर कंपनी 2017 में लिस्टिंग के बाद से कंपनी लगातार अपने निवेशकों पर पैसे लुटाती रही है. कंपनी अब तक 13 बार से ज्यादा डिविडेंड का ऐलान कर चुकी है. कंपनी ने 2019, 2021 और 2022 में 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर भी दे चुकी है. कंपनी ने 2023 में 10 से 5 और 2024 में 5 से 2 की फेस वैल्यू में स्टॉक स्प्लिट भी किया है. एक ग्रोथ स्टॉक होने के नाते वरुण बेवरेजेस अपने मुनाफे का एक बड़ा हिस्सा लगभग 80 परसेंट से ज्यादा कारोबार में लगाती है और बाकी पैसों (करीब 15-17 परसेंट) का इस्तेमाल डिविडेंड देने में करती है.   कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन बुधवार को वरुण बेवरेजेस के शेयर 4.60 परसेंट की तेजी के साथ 401.75 रुपये पर बंद हुए. पिछले पांच सालों में इसने 347.93 परसेंट का रिटर्न दिया है. हालांकि, पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 25.43 परसेंट की बड़ी गिरावट भी आई है.  क्या करती है कंपनी? वरुण बेवरेजेस PepsiCo के सबसे बड़े फ्रेंचाइजी बॉटलर्स में से एक है. कंपनी पेप्सीको के लिए कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स बनाने, उन्हें बोतलों में भरने और उनके डिस्ट्रीब्यूशन का काम संभालती है. कंपनी के पास भारत सहित विदेशों में बॉटलिंग प्लांट्स के साथ बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है, जो प्रोडेक्ट्स को शहरों से लेकर गांवों-कस्बों तक पहुंचाती है.  डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) ये भी पढ़ें: 6 साल में 3600% रिटर्न! इस शेयर से मालामाल हो गए निवेशक, ब्रोकरेज को 80% अपसाइड की उम्मीद

Apr 3, 2026 - 20:30
 0
Pepsi की बॉटलिंग पार्टनर Varun Beverages ने डिविडेंड पर दिया बड़ा अपडेट, जानें डिटेल

Varun Beverages Dividend: Varun Beverages अपने निवेशकों पर पैसे लुटाने जा रही है. दरअसल, कंपनी ने 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है और इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर ली गई है.

बीते बुधवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने बताया कि उसने 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर पर 0.5 रुपये के अंतिम डिविडेंड का फैसला लिया है. कंपनी ने इसके लिए 8 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट तय की है. यानी कि इस दिन तक जिन शेयरधारकों के डीमैट अकाउंट में कंपनी के शेयर होंगे, वे इस मुनाफे के हकदार होंगे. डिविडेंड का भुगतान 10 अप्रैल से किया जाना है. 

डिविडेंड देने में माहिर कंपनी

2017 में लिस्टिंग के बाद से कंपनी लगातार अपने निवेशकों पर पैसे लुटाती रही है. कंपनी अब तक 13 बार से ज्यादा डिविडेंड का ऐलान कर चुकी है. कंपनी ने 2019, 2021 और 2022 में 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर भी दे चुकी है. कंपनी ने 2023 में 10 से 5 और 2024 में 5 से 2 की फेस वैल्यू में स्टॉक स्प्लिट भी किया है.

एक ग्रोथ स्टॉक होने के नाते वरुण बेवरेजेस अपने मुनाफे का एक बड़ा हिस्सा लगभग 80 परसेंट से ज्यादा कारोबार में लगाती है और बाकी पैसों (करीब 15-17 परसेंट) का इस्तेमाल डिविडेंड देने में करती है.  

कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन

बुधवार को वरुण बेवरेजेस के शेयर 4.60 परसेंट की तेजी के साथ 401.75 रुपये पर बंद हुए. पिछले पांच सालों में इसने 347.93 परसेंट का रिटर्न दिया है. हालांकि, पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 25.43 परसेंट की बड़ी गिरावट भी आई है. 

क्या करती है कंपनी?

वरुण बेवरेजेस PepsiCo के सबसे बड़े फ्रेंचाइजी बॉटलर्स में से एक है. कंपनी पेप्सीको के लिए कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स बनाने, उन्हें बोतलों में भरने और उनके डिस्ट्रीब्यूशन का काम संभालती है. कंपनी के पास भारत सहित विदेशों में बॉटलिंग प्लांट्स के साथ बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है, जो प्रोडेक्ट्स को शहरों से लेकर गांवों-कस्बों तक पहुंचाती है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

6 साल में 3600% रिटर्न! इस शेयर से मालामाल हो गए निवेशक, ब्रोकरेज को 80% अपसाइड की उम्मीद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow