PBKS vs RCB: मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रच देंगे श्रेयस अय्यर, धोनी-कोहली के बाद ऐसा करने वाले 5वें कप्तान

श्रेयस अय्यर आज जब धर्मशाला में टॉस के लिए आएंगे तो इतिहास रच देंगे. वह IPL में बतौर कप्तान 100 मैच खेलने वाले पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे. उनसे पहले विराट कोहली, एमएस धोनी आदि दिग्गज खिलाड़ी ऐसा कर चुके हैं. आज धर्मशाला में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने सामने होगी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने IPL 2026 में शानदार शुरुआत की थी, उसी का नतीजा है कि लगातार 5 मैचों में हारने के बावजूद टीम टॉप-4 में बनी हुई है. लेकिन अब पंजाब एक और हार नहीं झेल पाएगी, क्योंकि फिर उनके प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के चांस ज्यादा हो जाएंगे. पंजाब को हराकर ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना पहला IPL खिताब जीता था. उसके बाद पहली बार दोनों टीमें आमने सामने होंगी. श्रेयस अय्यर का बतौर कप्तान 100वां मैच श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के लिए अभी तक कुल 99 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं. उनकी कप्तानी में दिल्ली फाइनल तक पहुंची, इसके बाद उन्होंने अपनी कप्तानी में KKR को चैंपियन बनाया और पंजाब को अपने पहले ही साल फाइनल तक पहुंचाया. जारी सीजन में भी उनकी कप्तानी में PBKS शानदार नजर आ रही थी, लेकिन पिछले 5 मैचों में तस्वीर पूरी तरह पलट गई. यह भी पढ़ें- PBKS vs RCB मैच की पिच रिपोर्ट, बल्लेबाज या गेंदबाज, किसे मिलेगा फायदा? जानिए बतौर कप्तान IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी एमएस धोनी हैं, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए कुल 235 मैचों में कप्तानी की. उन्होंने अपनी कप्तान में CSK को 5 बार चैंपियन बनाया. रोहित शर्मा IPL में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 158 मैचों में कप्तानी की और टीम को 5 बार खिताब जितवाया. लिस्ट में तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 143 मैचों में कप्तानी की. हालांकि वह अपनी कप्तानी में RCB को कोई खिताब नहीं जिता पाए. यह भी पढ़ें- KKR ने रोका GT का विजयी रथ, रोमांचक हुई प्लेऑफ की जंग; देखें पॉइंट्स टेबल में क्या हुआ बदलाव गौतम गंभीर ने भी IPL में 100 से ज्यादा मैचों में कप्तानी की. उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कुल 129 मैचों में कप्तानी की. उनकी कप्तानी में KKR ने 2012 और 2014 में IPL ट्रॉफी जीती. अब श्रेयस अय्यर 100 मैचों में कप्तानी करने वाले पांचवें कप्तान बनने जा रहे हैं.

May 17, 2026 - 15:30
 0
PBKS vs RCB: मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रच देंगे श्रेयस अय्यर, धोनी-कोहली के बाद ऐसा करने वाले 5वें कप्तान

श्रेयस अय्यर आज जब धर्मशाला में टॉस के लिए आएंगे तो इतिहास रच देंगे. वह IPL में बतौर कप्तान 100 मैच खेलने वाले पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे. उनसे पहले विराट कोहली, एमएस धोनी आदि दिग्गज खिलाड़ी ऐसा कर चुके हैं. आज धर्मशाला में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने सामने होगी.

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने IPL 2026 में शानदार शुरुआत की थी, उसी का नतीजा है कि लगातार 5 मैचों में हारने के बावजूद टीम टॉप-4 में बनी हुई है. लेकिन अब पंजाब एक और हार नहीं झेल पाएगी, क्योंकि फिर उनके प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के चांस ज्यादा हो जाएंगे. पंजाब को हराकर ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना पहला IPL खिताब जीता था. उसके बाद पहली बार दोनों टीमें आमने सामने होंगी.

श्रेयस अय्यर का बतौर कप्तान 100वां मैच

श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के लिए अभी तक कुल 99 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं. उनकी कप्तानी में दिल्ली फाइनल तक पहुंची, इसके बाद उन्होंने अपनी कप्तानी में KKR को चैंपियन बनाया और पंजाब को अपने पहले ही साल फाइनल तक पहुंचाया. जारी सीजन में भी उनकी कप्तानी में PBKS शानदार नजर आ रही थी, लेकिन पिछले 5 मैचों में तस्वीर पूरी तरह पलट गई.

यह भी पढ़ें- PBKS vs RCB मैच की पिच रिपोर्ट, बल्लेबाज या गेंदबाज, किसे मिलेगा फायदा? जानिए

बतौर कप्तान IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी एमएस धोनी हैं, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए कुल 235 मैचों में कप्तानी की. उन्होंने अपनी कप्तान में CSK को 5 बार चैंपियन बनाया.

रोहित शर्मा IPL में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 158 मैचों में कप्तानी की और टीम को 5 बार खिताब जितवाया. लिस्ट में तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 143 मैचों में कप्तानी की. हालांकि वह अपनी कप्तानी में RCB को कोई खिताब नहीं जिता पाए.

यह भी पढ़ें- KKR ने रोका GT का विजयी रथ, रोमांचक हुई प्लेऑफ की जंग; देखें पॉइंट्स टेबल में क्या हुआ बदलाव

गौतम गंभीर ने भी IPL में 100 से ज्यादा मैचों में कप्तानी की. उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कुल 129 मैचों में कप्तानी की. उनकी कप्तानी में KKR ने 2012 और 2014 में IPL ट्रॉफी जीती. अब श्रेयस अय्यर 100 मैचों में कप्तानी करने वाले पांचवें कप्तान बनने जा रहे हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow