PAK vs USA: बाबर आजम की होगी छुट्टी? आज USA के खिलाफ इस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकता है पाकिस्तान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 12वां मुकाबला आज पाकिस्तान और यूएसए के बीच है, जो कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर होगा. ऑन पेपर्स अमेरिका टीम बेशक कमजोर है, लेकिन पिछली बार जब दोनों टीमें आमने सामने हुई थी तब यूएसए ने जीत दर्ज की थी. जारी वर्ल्ड कप में भी यूएसए ने भारत जैसी मजबूत टीम के बल्लेबाजों को तंग किया था. वहीं पाकिस्तान अपने पहले मैच में हारते-हारते बच गया, तो क्या आज पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में बदलाव देखने को मिल सकता है? टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला गया था, जिसमें पाकिस्तान के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए नीदरलैंड को 147 पर रोक दिया. अच्छी शुरुआत के बावजूद पाकिस्तान का मिडिल आर्डर ध्वस्त हो गया, टीम हार की कगार पर पहुंच गई थी. उस मुकाबले में बाबर आजम ने 18 गेंदें खेलकर सिर्फ 15 ही रन बनाए. वह सिर्फ डिफेंसिव खेल रहे थे, जैसे ही उन्होंने बड़ा शॉट लगाना चाहा तो कैच आउट हो गए. बाबर आजम होंगे प्लेइंग 11 से बाहर? इसकी संभावना इसलिए भी है क्योंकि सलमान अली आगा ने टूर्नामेंट से पहले संकेत दिए थे कि अच्छा नहीं करने पर किसी को भी प्लेइंग 11 से बाहर भी किया जा सकता है. बाबर का फॉर्म पिछले कुछ समय से अच्छा नहीं है. बिग बैश लीग में भी उन्हें अपनी कम स्ट्राइक रेट की वजह से फजीहत करानी पड़ी थी, जब स्टीव स्मिथ ने उन्हें स्ट्राइक लेने से मना कर दिया था. ऐसा ही हाल उनका नीदरलैंड के खिलाफ मैच में भी हुआ. पाकिस्तान के स्क्वॉड में फखर जमान भी हैं, जिन्हे पहले मैच में मौका नहीं मिला था. संभावना बन रही है कि आज यूएसए के खिलाफ पाकिस्तान एक बदलाव के रूप में बाबर आजम की जगह फखर को प्लेइंग 11 में शामिल कर सकता है. पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11 साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद.

Feb 10, 2026 - 13:30
 0
PAK vs USA: बाबर आजम की होगी छुट्टी? आज USA के खिलाफ इस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकता है पाकिस्तान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 12वां मुकाबला आज पाकिस्तान और यूएसए के बीच है, जो कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर होगा. ऑन पेपर्स अमेरिका टीम बेशक कमजोर है, लेकिन पिछली बार जब दोनों टीमें आमने सामने हुई थी तब यूएसए ने जीत दर्ज की थी. जारी वर्ल्ड कप में भी यूएसए ने भारत जैसी मजबूत टीम के बल्लेबाजों को तंग किया था. वहीं पाकिस्तान अपने पहले मैच में हारते-हारते बच गया, तो क्या आज पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में बदलाव देखने को मिल सकता है?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला गया था, जिसमें पाकिस्तान के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए नीदरलैंड को 147 पर रोक दिया. अच्छी शुरुआत के बावजूद पाकिस्तान का मिडिल आर्डर ध्वस्त हो गया, टीम हार की कगार पर पहुंच गई थी. उस मुकाबले में बाबर आजम ने 18 गेंदें खेलकर सिर्फ 15 ही रन बनाए. वह सिर्फ डिफेंसिव खेल रहे थे, जैसे ही उन्होंने बड़ा शॉट लगाना चाहा तो कैच आउट हो गए.

बाबर आजम होंगे प्लेइंग 11 से बाहर?

इसकी संभावना इसलिए भी है क्योंकि सलमान अली आगा ने टूर्नामेंट से पहले संकेत दिए थे कि अच्छा नहीं करने पर किसी को भी प्लेइंग 11 से बाहर भी किया जा सकता है. बाबर का फॉर्म पिछले कुछ समय से अच्छा नहीं है. बिग बैश लीग में भी उन्हें अपनी कम स्ट्राइक रेट की वजह से फजीहत करानी पड़ी थी, जब स्टीव स्मिथ ने उन्हें स्ट्राइक लेने से मना कर दिया था. ऐसा ही हाल उनका नीदरलैंड के खिलाफ मैच में भी हुआ.

पाकिस्तान के स्क्वॉड में फखर जमान भी हैं, जिन्हे पहले मैच में मौका नहीं मिला था. संभावना बन रही है कि आज यूएसए के खिलाफ पाकिस्तान एक बदलाव के रूप में बाबर आजम की जगह फखर को प्लेइंग 11 में शामिल कर सकता है.

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow