OPPO New Launches : अब जेब में रख सकेंगे प्रोफेशनल कैमरा? OPPO ला रहा है नया गिंबल डिवाइस

OPPO New Launches : OPPO अब कैमरा सेगमेंट में कुछ नया करने की तैयारी कर रहा है. कंपनी एक ऐसे पॉकेट कैमरे पर काम कर रही है, जिसे आसानी से अपने साथ कहीं भी ले जाया जा सकेगा. आमतौर पर बेहतर क्वालिटी के वीडियो और तस्वीरों के लिए अलग कैमरे की जरूरत पड़ती है, लेकिन OPPO अपने नए गिंबल कैमरे के जरिए इस एक्सपीरियंस को आसान बनाने की कोशिश कर रहा है. इस डिवाइस में गिंबल टेक्नोलॉजी के साथ 200MP का कैमरा सेंसर मिलने की बात सामने आई है. इसके अलावा कंपनी एक नया फोल्डेबल फोन और अलग डिजाइन वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन भी तैयार कर रही है.  OPPO के पॉकेट गिंबल कैमरे में क्या होगा खास? लीक के अनुसार,  OPPO के इस नए पॉकेट गिंबल कैमरे में Sony का 200MP LYT-901 सेंसर मिलने की उम्मीद है. यह एक स्टैंडअलोन कैमरा होगा, जिसे आसानी से अपने साथ रखा जा सकेगा. कंपनी इसे कॉम्पैक्ट हैंडहेल्ड कैमरा सेगमेंट में उतार सकती है. इसका मुकाबला DJI की Osmo Pocket सीरीज से होने की संभावना है. DJI के ये कैमरे गिंबल स्टेबिलाइजेशन और वीडियो रिकॉर्डिंग से जुड़े फीचर्स के लिए जाने जाते हैं.  कब लॉन्च हो सकता है OPPO का पॉकेट कैमरा? लीक रिपोर्ट के मुताबिक, OPPO अपने इस पॉकेट गिंबल कैमरे को 2026 के आखिर तक लॉन्च कर सकती है. फिलहाल कंपनी के जिन तीन नए प्रोडक्ट्स की जानकारी सामने आई है, उनमें यह कैमरा लॉन्च के सबसे करीब बताया जा रहा है, हालांकि OPPO ने अभी इसकी लॉन्च डेट या फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.  यह भी पढ़ें - Microsoft Outage: साइबर अटैक न AI की गड़बड़ी, फिर क्यों ठप पड़े Microsoft के ऐप्स? कौन से दो नए डिवाइस भी लॉन्च करेगा OPPO? पॉकेट गिंबल कैमरे के अलावा OPPO दो नए स्मार्टफोन पर भी काम कर रहा है. इनमें पहला अगली पीढ़ी का फोल्डेबल फोन Find N7 हो सकता है, जिसमें 2nm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर, बिना दिखाई देने वाली क्रीज वाली बड़ी इनर डिस्प्ले और गिंबल स्टेबिलाइजेशन के साथ 200MP कैमरा मिलने की उम्मीद है. वहीं दूसरा एक सामान्य फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा, जिसमें कस्टम 16:9 डिस्प्ले और पतले बेजल्स दिए जा सकते हैं. इसमें Dimensity 9 सीरीज का फ्लैगशिप प्रोसेसर और बड़े सेंसर वाला 200MP प्राइमरी कैमरा मिलने की बात कही गई है, हालांकि OPPO ने अभी इन दोनों स्मार्टफोन की लॉन्च डेट और फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.  यह भी पढ़ें - HoloCoder Smartphone Camera: स्मार्टफोन कैमरे में बदलाव, HoloCoder से मिलेंगी बेहतर फोटो और डिटेल्स

Nov 15, 2026 - 02:30
 0
OPPO New Launches : अब जेब में रख सकेंगे प्रोफेशनल कैमरा? OPPO ला रहा है नया गिंबल डिवाइस

OPPO New Launches : OPPO अब कैमरा सेगमेंट में कुछ नया करने की तैयारी कर रहा है. कंपनी एक ऐसे पॉकेट कैमरे पर काम कर रही है, जिसे आसानी से अपने साथ कहीं भी ले जाया जा सकेगा. आमतौर पर बेहतर क्वालिटी के वीडियो और तस्वीरों के लिए अलग कैमरे की जरूरत पड़ती है, लेकिन OPPO अपने नए गिंबल कैमरे के जरिए इस एक्सपीरियंस को आसान बनाने की कोशिश कर रहा है. इस डिवाइस में गिंबल टेक्नोलॉजी के साथ 200MP का कैमरा सेंसर मिलने की बात सामने आई है. इसके अलावा कंपनी एक नया फोल्डेबल फोन और अलग डिजाइन वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन भी तैयार कर रही है. 

OPPO के पॉकेट गिंबल कैमरे में क्या होगा खास?

लीक के अनुसार,  OPPO के इस नए पॉकेट गिंबल कैमरे में Sony का 200MP LYT-901 सेंसर मिलने की उम्मीद है. यह एक स्टैंडअलोन कैमरा होगा, जिसे आसानी से अपने साथ रखा जा सकेगा. कंपनी इसे कॉम्पैक्ट हैंडहेल्ड कैमरा सेगमेंट में उतार सकती है. इसका मुकाबला DJI की Osmo Pocket सीरीज से होने की संभावना है. DJI के ये कैमरे गिंबल स्टेबिलाइजेशन और वीडियो रिकॉर्डिंग से जुड़े फीचर्स के लिए जाने जाते हैं. 

कब लॉन्च हो सकता है OPPO का पॉकेट कैमरा?

लीक रिपोर्ट के मुताबिक, OPPO अपने इस पॉकेट गिंबल कैमरे को 2026 के आखिर तक लॉन्च कर सकती है. फिलहाल कंपनी के जिन तीन नए प्रोडक्ट्स की जानकारी सामने आई है, उनमें यह कैमरा लॉन्च के सबसे करीब बताया जा रहा है, हालांकि OPPO ने अभी इसकी लॉन्च डेट या फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. 

यह भी पढ़ें - Microsoft Outage: साइबर अटैक न AI की गड़बड़ी, फिर क्यों ठप पड़े Microsoft के ऐप्स?

कौन से दो नए डिवाइस भी लॉन्च करेगा OPPO?

पॉकेट गिंबल कैमरे के अलावा OPPO दो नए स्मार्टफोन पर भी काम कर रहा है. इनमें पहला अगली पीढ़ी का फोल्डेबल फोन Find N7 हो सकता है, जिसमें 2nm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर, बिना दिखाई देने वाली क्रीज वाली बड़ी इनर डिस्प्ले और गिंबल स्टेबिलाइजेशन के साथ 200MP कैमरा मिलने की उम्मीद है. वहीं दूसरा एक सामान्य फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा, जिसमें कस्टम 16:9 डिस्प्ले और पतले बेजल्स दिए जा सकते हैं. इसमें Dimensity 9 सीरीज का फ्लैगशिप प्रोसेसर और बड़े सेंसर वाला 200MP प्राइमरी कैमरा मिलने की बात कही गई है, हालांकि OPPO ने अभी इन दोनों स्मार्टफोन की लॉन्च डेट और फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. 

यह भी पढ़ें - HoloCoder Smartphone Camera: स्मार्टफोन कैमरे में बदलाव, HoloCoder से मिलेंगी बेहतर फोटो और डिटेल्स

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow